

HIGHLIGHTS
इस हफ्ते पूरे 6 दिन बैंक बंद रहेंगे
आज 9 नवंबर को भी सभी बैंक बंद हैं
9, 10, 11, 13, 14 और 15 नवंबर को बैंक बंद रहेंगे
Bank Holiday After Diwali: भारतीय बैंकों में इस हप्ते पूरे 6 दिन बंपर छुट्टी है। त्योहारों के मद्देनजर सरकारी कर्मचारियों को ये छुट्टी दी गई है। ऐसे में SBI, HDFC और ICICI की बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। लेकिन अगर आप डिजिटल और ऑनलाइन सर्विसेज यूज करेंगे तो खुशी की बात है कि ये आपके लिए चालू रहेगी।
आज भी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और HDFC बैंक सहित सभी सरकारी और प्राइवेट सेक्टर के बैंक आज भी बंद हैं। RBI के नियमोें की बात करें तो सभी अनुसूचित और गैर-अनुसूचित बैंक तय छुट्टियों के अलावा महीने के दूसरे और चौथे शनिवार व हर रविवार को बैंक हॉलीडे रहता है।
साथ ही साथ बीच में त्योहार भी पड़ रहे हैं, इसके मद्देनजर राष्ट्रीय और राजपत्रित छुट्टियों के अलावा स्थानीय त्योहारों और राज्य-वार जरूरतों के हिसाब से भी बंद रहेंगे।
बता दें कि 9, 10, 11, 13, 14 और 15 नवंबर को सिर्फ बैंकों की ऑफलाइन सर्विसेज ही बंद रहेंगे। यानी आप ऑनलाइन बैंकिंग सेवा का उपयोग कर पाएंगे। आप ऑनलाइन और डिजिटल बैंकिंग सेवाएं और ATM, UPI ट्रांजेक्शन का इस्तेमाल कही भी कभी भी कर सकते हैं।
इसके अलावा NEFT / RTGS ट्रांसफर फॉर्म, डिमांड ड्राफ्ट रिक्वेस्ट फॉर्म और चेक बुक फॉर्म का इस्तेमाल करके भी फंड ट्रांसफर किया जा सकता है।