बांग्लादेश के पूर्व एयरफोर्स अफसर की रहस्यमय मौत, शेख हसीना के देश छोड़ने का वीडियो वायरल किया था

Sheikh Hasina Video: बांग्लादेश में शेख हसीना के देश छोड़ने का वायरल वीडियो साझा करने वाले पूर्व वायुसेना अधिकारी केएम तहसीफ सौरी का शव नदी में मिला। परिवार ने हत्या किए जाने की आशंका जताई है।
Tahsheef Sauri And Sheikh Hasina
तहशीफ सौरी और शेख हसीना की फोटो।सोर्स: सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

ढाका की तुराग नदी से 28 वर्षीय पूर्व फ्लाइट लेफ्टिनेंट केएम तहसीफ सौरी का शव बरामद।

शेख हसीना के देश छोड़ने का वीडियो शेयर करने के बाद प्रताड़ना का परिवार ने लगाया आरोप।

पहले रॉ का एजेंट बताए जाने पर विवादों में आए थे तहसीफ, वायुसेना से भी हटाए गए थे।

Bangladesh Former Air Force Officer Dead: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के देश छोड़ने से जुड़े वायरल वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा करने वाले पूर्व वायुसेना अधिकारी केएम तहसीफ सौरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। 28 वर्षीय पूर्व फ्लाइट लेफ्टिनेंट का शव 28 अक्टूबर को ढाका के उत्तरा इलाके में तुराग नदी से बरामद किया गया। वह एक दिन पहले से लापता थे। उनकी मौत के बाद परिवार ने हत्या की आशंका जताई है।

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, तहसीफ घटना वाले दिन अपनी मां के साथ खरीदारी करने गए थे। शाम को एक करीबी दोस्त का फोन आने के बाद वह घर से बाहर निकले। देर रात उन्होंने अपनी मां को मैसेज भेजकर बताया कि वह घर लौट रहे हैं, लेकिन इसके बाद उनका कोई पता नहीं चला।

अगले दिन राष्ट्रीय आपातकालीन हेल्पलाइन पर सूचना मिलने के बाद नदी पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान राजाबाड़ी घाट के पास तुराग नदी से एक शव बरामद हुआ। मृतक की जेब में मिले आईफोन और अन्य सामान के आधार पर उसकी पहचान केएम तहसीफ सौरी के रूप में की गई।

Tahsheef Sauri And Sheikh Hasina
जब सोवियत संघ ने फोड़ा दुनिया के सबसे शक्तिशाली परमाणु बम, 900 KM दूर तक टूटे थे शीशे, 3 बार कांप उठी थी धरती

परिवार ने लगाया प्रताड़ना के बाद हत्या का आरोप

तहसीफ के परिवार का दावा है कि शेख हसीना के देश छोड़ने से जुड़े वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा करने के बाद से उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा था। उनकी चचेरी बहन मोशफेका जहां ने सोशल मीडिया पर लिखा कि तहसीफ ने यह वीडियो खुद रिकॉर्ड नहीं किया था, बल्कि एक आम नागरिक की तरह इसे साझा किया था। इसके बावजूद उन्हें मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी।

Tahsheef Sauri And Sheikh Hasina
चीन में शी जिनपिंग का बड़ा एक्शन, सेना के दो बड़े अधिकारियों समेत 33 नेताओं को पार्टी से निकाला

रॉ का एजेंट बताए जाने पर हुआ था विवाद

तहसीफ पहले भी विवादों में रहे थे। एक इस्लामी विचारधारा वाले अखबार ने उन्हें भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ का एजेंट बताते हुए रिपोर्ट प्रकाशित की थी। इसके बाद उन्हें वायुसेना की सेवा से हटा दिया गया था। उनका पासपोर्ट भी करीब दो साल तक जब्त रहा।

कुछ महीने पहले एक पॉडकास्ट में उन्होंने इस पूरे विवाद पर अपनी बात रखी थी। इस दौरान उन्होंने शेख हसीना के देश छोड़ने से जुड़े वायरल वीडियो को लेकर भी सफाई दी थी। फिलहाल उनकी मौत के पीछे की असली वजह स्पष्ट नहीं है।

Tahsheef Sauri And Sheikh Hasina
अंतरिक्ष में दुश्मन के सैटेलाइट पर चीन की नजर! बना रहा खतरनाक लेजर हथियार, DIA रिपोर्ट में बड़ा खुलासा