जल्द ही वतन लौट सकती हैं बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना! शरण देने के लिए भारत का किया धन्यवाद

Sheikh Hasina: बांग्लादेश की पूर्व सीएम शेख हसीना जल्द ही अपने वतन लौट सकती हैं। वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने वतन वापसी पर बात की हैं। इस दौरान उन्होंने भारत का धन्यवाद किया।
sheikh hasina
बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीनासोर्स-सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • बांग्लादेश जल्द लौट सकती हैं पूर्व सीएम शेख हसीना

  • वाशिंगटन में आयोजित एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में शेख हसीना ने दी जानकारी

  • शरण देने के लिए पूर्व सीएम ने भारत की जनता और सभी राजनीतिक दलों का धन्यवाद

Former Bangladesh PM Sheikh Hasina May Return Home Soon: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने दिसंबर 2026 तक अपने वतन लौटने के इरादे को एक बार फिर दोहराया है। वाशिंगटन में आयोजित एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बांग्लादेश लौटना उनकी राजनीतिक जिम्मेदारी है और इससे जुड़े खतरे उन्हें अपने फैसले से पीछे हटने के लिए मजबूर नहीं कर सकते। हसीना के मुताबिक, उन्हें पता है कि स्वदेश वापसी पर उन्हें गिरफ्तारी, प्रताड़ना या हिंसा का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन इसके बावजूद वह लौटने के अपने इरादे पर कायम हैं।

अगस्त 2024 में अपनी सरकार गिरने के बाद बांग्लादेश छोड़कर भारत आईं शेख हसीना ने कहा कि वह अपने समर्थकों के साथ खड़े होने के लिए देश लौटना चाहती हैं। उन्होंने कहा, मैं दिसंबर में बांग्लादेश वापस जाऊंगी। मुझे डर नहीं है। मुझे पता है कि वे मुझे मार सकते हैं, गिरफ्तार कर सकते हैं और मुझ पर अत्याचार कर सकते हैं, लेकिन वापस जाना मेरी जिम्मेदारी है। शेख हसीना ने शरण देने के लिए भारत की जनता, सरकार व विपक्ष का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया है।

sheikh hasina
जेल में डालो या मार दो... स्वदेश लौटने को लेकर शेख हसीना ने फिर भरी हुंकार, कहा- किसी भी हाल में जाऊंगी

जनता से वापसी का वादा

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपने राजनीतिक करियर की उन घटनाओं का भी जिक्र किया, जब अपनी जान को खतरा होने के बावजूद वह बांग्लादेश लौटीं। इनमें 1975 में अपने पिता शेख मुजीबुर रहमान और परिवार के अन्य सदस्यों की हत्या के बाद, कई साल विदेश में बिताकर 1981 में अपने वतन वापसी की थी।

सरकार से की निष्पक्ष सुनवाई की मांग

हसीना ने प्रधानमंत्री तारिक रहमान के नेतृत्व वाली बांग्लादेश की मौजूदा राजनीतिक लीडरशिप पर आरोप लगाया कि वे राजनीतिक विरोध को दबाने के लिए उनके और अवामी लीग के सदस्यों के खिलाफ आपराधिक मामलों का इस्तेमाल कर रहे हैं। इन मामलों की वैधता पर सवाल उठाते हुए, उन्होंने कहा कि राजनीतिक नेताओं पर लगे आरोपों का निपटारा निष्पक्ष न्यायिक प्रक्रिया के जरिए होना चाहिए।

sheikh hasina
पाकिस्तानी विदेश मंत्री के सामने रक्षा मंत्री की दो टूक, आतंकवाद पर दोहरा मापदंड नहीं अपनाया जा सकता है

शेख हसीना के किया भारत का धन्यवाद

सत्ता से हटने के बाद से अवामी लीग की नेता भारत में रह रही हैं। उन्होंने राजनीतिक उथल-पुथल के उस दौर में उन्हें शरण देने के लिए भारत सरकार और यहां के लोगों का धन्यवाद भी किया।

भारत सरकार, वहां के लोगों और सभी राजनीतिक दलों का धन्यवाद। उन्होंने मेरा स्वागत बिल्कुल वैसे ही किया, जैसे 1975 में किया था," उन्होंने उस दौर को याद करते हुए कहा, जब वह और उनकी बहन अपने परिवार के कई सदस्यों की हत्या के बावजूद बच गई थीं।

Navbharat Live
navbharatlive.com