शहजाद पूनावाला ने राहुल गांधी पर कसा तंज (सौजन्य-IANS) 
देश

पहले रोम-रोम, अब राम-राम... राहुल गांधी की किस हरकत पर भड़के पूनावाला, पूछा- मौलवी का वेश धरने की हिम्मत है?

Shehzad Poonawalla: पूर्व BJP नेता शहजाद पूनावाला ने संसद में राम मंदिर विरोध को लेकर राहुल गांधी और विपक्ष की आलोचना की। उन्होंने भगवा कपड़ों के इस्तेमाल पर सवाल उठाए।

प्रिया जैस

Shehzad Poonawalla Targets Rahul Gandhi: भाजपा से इस्तीफा देने के बाद भी शहजाद पूनावाला ने पार्टी का साथ नहीं छोड़ा है। अब वे भाजपा पार्टी की ओर से आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आ रहे है। हालांकि, व्यक्तिगत तरीके से वे विपक्ष पर हमला करना बंद नहीं कर रहे है। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नेता शहजाद पूनावाला ने शनिवार को निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव द्वारा साधु के वेश में चंदा मांगने का विरोध करते हुए गंभीर आरोप लगाया है।

शहजाद पूनावाला ने संसद परिसर में पप्पू यादव के प्रदर्शन और राहुल गांधी समेत अन्य विपक्षी नेताओं द्वारा चंदा देने का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "राहुल गांधी बेशर्मी से हिंदुओं से नफरत करते हैं। एक पार्टी के प्रति अपनी नफरत में वे भारत और हिंदुओं के प्रति भी नफरत दिखाते हैं।"

शहजाद पूनावाला ने लगाए आरोप

शहजाद पूनावाला ने वीडियो में कहा, "किसी मुद्दे को उठाने और पूरे हिंदू समाज को निशाना बनाने के लिए उसे बहाने के तौर पर इस्तेमाल करने में फर्क है। संसद परिसर के अंदर जो हुआ जब पप्पू यादव, राहुल गांधी, कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और कुछ अन्य विपक्षी दलों ने विरोध प्रदर्शन किया, वह बेवकूफी भरा और शर्मनाक था। पप्पू यादव साधु के वेश में आए और राम मंदिर चंदा घोटाले के मामले पर विरोध प्रदर्शन किया। यह मुद्दा राम मंदिर से जुड़ा है और इसे उठाया जाना चाहिए। लेकिन चोरी के आरोपी, जो अब जेल में हैं, न तो संत थे और न ही साधु। तो फिर विरोध प्रदर्शन को इस तरह दिखाने के लिए गेरुआ कपड़ों का इस्तेमाल क्यों किया गया?"

संसद के बाहर नाटक का किया जिक्र

शहजाद पूनावाला ने विरोध प्रदर्शन के दौरान किए गए सांकेतिक नाटक का भी जिक्र किया और कहा, "नाटक में सब कुछ साफ दिख रहा है। राहुल गांधी दान देते हैं, फिर पप्पू यादव उसे अपनी जेब में रख लेते हैं, और बाद में सब लोग उन्हें पीटने लगते हैं।"

राहुल गांधी से सवाल करते हुए उन्होंने कहा, "वक्फ बोर्ड, मस्जिद ट्रस्ट और चर्च ट्रस्ट से जुड़ी कथित वित्तीय गड़बड़ियों के कई मामले सामने आए हैं। क्या आपमें मौलवी का वेश धारण करके केरल विधानसभा में ऐसा ही नाटक करने की हिम्मत है?"

पहले रोम-रोम कहते थे, अब राम-राम

उन्होंने आगे कहा, "अगर कल कोई टोपी पहने व्यक्ति को मुख्य पात्र बनाकर आतंकवाद को दिखाए, तो क्या आप उसका समर्थन करेंगे? उनका मकसद सिर्फ राम मंदिर में चोरी का मुद्दा उठाना नहीं था। पहले वे 'रोम, रोम' कहते थे और अब, राजनीतिक कारणों से, उन्होंने 'राम, राम' कहना शुरू कर दिया है।"

पूनावाला ने अपनी बात खत्म करते हुए आरोप लगाया कि, "वे कभी भगवान राम के अस्तित्व में विश्वास नहीं करते थे। उन्हें धर्म में कोई आस्था नहीं है, वे केवल वोट-बैंक की राजनीति में विश्वास करते हैं। चुनावी फायदे के लिए, वे बार-बार हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने की कोशिश करते हैं।"

बता दें कि 31 जुलाई को पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव, विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने अयोध्या में राम मंदिर के लिए दिए गए दान में कथित हेराफेरी को लेकर संसद में एक अनोखा विरोध प्रदर्शन किया था।

UPI पेमेंट को लेकर नए स्लैब का ऐलान, 5000 पर 20 और 10000 पर कटेंगे 40 रुपए

86 साल बाद किशाऊ बांध परियोजना को मिली हरी झंडी, अमित शाह की मौजूदगी में 6 राज्यों के बीच ऐतिहासिक समझौता

Uttar Pradesh Politics: मंत्री संजय निषाद ने UCC का किया समर्थन, बोले- जब वोट बराबर तो अधिकार भी एक हों

पटना में BPSC और दारोगा भर्ती रद्द करने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे छात्र, भारी पुलिस बल तैनात

MDR on UPI: अमेरिकी दबाव में मोदी फिर सरेंडर, UPI पर फीस के नए नोटिफिकेशन पर भड़के राहुल गांधी