शहजाद पूनावाला (सोर्स- सोशल मीडिया) 
देश

मैं PM मोदी से पूरी तरह निराश हूं...शहजाद पूनावाला ने जताई नाराजगी, राहुल गांधी से सीखने की दी सलाह

Students Protest FIR: शहजाद पूनावाला ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को 'तानाशाह' बनना नहीं आता। उन्होंने इमरजेंसी को लेकर उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोला है।

अमन मौर्या

Shehzad Poonawalla's Satire On Rahul Gandhi: शहजाद पूनावाला ने भाजपा से इस्तीफे की अटकलों के बीच प्रधानमंत्री से निराशा जताई है। अपने एक्स हैंडल पर उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने लेफ्ट लिबरल को निराश कर दिया। व्यंग्यात्मक लहजे में पूनावाला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अब त्याग पत्र दे देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को ठीक से तानाशाह बनना नहीं आता है। शहजाद पूनावाला का यह वीडियो ऐसे समय आया है जब उनके भाजपा छोड़ने की चर्चा चल रही है। मीडिया में ऐसी खबरें आईं थीं कि शहजाद पूनावाला ने भाजपा से रिजाइन दे दिया है।

राहुल गांधी से PM मोदी को सीख लेने की दी सलाह

शहजाद पूनावाला ने अपने एक्स हैंडल पर वीडियो शेयर कर पीएम मोदी से निराशा व्यक्त की। वीडियो में उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री मोदी से पूरी तरह से निराश हो चुका हूं। 12 साल हो गए और वो फेल हो गए। व्यंगात्मक लहजे में पूनावाला ने कहा कि उनको ठीक से डिक्टेटर बनना नहीं आ रहा है।

उन्होंने कहा कि वो डिक्टेटर बनने के बदले गाली देने वाले बच्चों को माफ कर दिया और दूसरी ओर राहुल गांधी, जोकि इंदिरा गांधी और नेहरू के वंशज हैं, असली इमरजेंसी क्या होती है उनसे सीखिए मोदी जी। तीन इंस्टाग्राम यूजर्स ने केरलम में राहुल गांधी का अपमान किया था तो उनपर केस दर्ज हो गए थे।

केरलम में 5 हजार लोगों पर दर्ज हुए केस: पूनावाला

कर्नाटक और केरलम का हवाला देते हुए शहजाद पूनावाला ने कहा कि दिल्ली में शांतिपूर्वक प्रदर्शनकारियों पर दर्ज केस आपकी सरकार ने वापस ले लिया। वहीं, केरलम में 5 हजार लोगों पर केस हो गए। कर्नाटक में पोस्टर दिखाने पर ही केस कर दिया गया।

इमर्जेंसी और साधु-संतों पर गोली के आरोप लगाते हुए पूनावाला ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। आगे उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में असम में हजारों लोगों को मरवा दिया गया। साथ ही अन्ना आंदोलन के दौरान 1500 लोगों को जेल भेजने का भी दावा किया।

पीएम मोदी करेंगे सेमीकॉन इंडिया के पांचवें संस्करण का उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा

वीर सैनिकों के सम्मान में रक्षा मंत्रालय की विशेष पहल, आजीवन रेल यात्रा की सुविधा; परिवार भी उठाएंगे लाभ

बर्बाद हो जाएंगे छोटे कारोबारी, UPI चार्ज पर भड़के संजय सिंह, बोले- सरकार ने संसद में झूठ बोला

पाकिस्तान में ताक पर कोर्ट का आदेश! इमरान खान की बहनों को फिर झटका, अदियाला जेल प्रशासन ने मिलने से रोका

क्या ब्यूटी क्रीम के जरिए आतंक फैला रहा पाकिस्तान ? ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया की चेतावनी