शशि थरूर व मुस्तफिजुर रहमान (सोर्स- सोशल मीडिया) 
देश

IPL से बाहर हुए मुस्तफिजुर...तो छलक उठा शशि थरूर का दर्द, BCCI से पूछ दिया ऐसा सवाल जो मचा देगा बवाल

Shashi Tharoor: आईपीएल में बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से हटाए जाने पर विवाद गहरा गया है। अब इस पर शशि थरूर की भी प्रतिक्रिया आई है।

अभिषेक सिंह

Shashi Tharoor on BCCI: इंडियन प्रीमियर लीग में बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से हटाए जाने पर विवाद गहरा गया है। इस मुद्दे पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने शनिवार को सवाल उठाया कि आखिर हम किसे सजा दे रहे हैं? थरूर ने कहा कि यह दुख की बात है कि बीसीसीआई ने रहमान के साथ करार खत्म कर दिया। उन्होंने खेल के राजनीतिकरण पर चिंता जताते हुए कहा कि पड़ोसी देशों को अलग-थलग करना सही नहीं है।

इस साल आईपीएल नीलामी में केकेआर ने मुस्तफिजुर रहमान को चुना था, जिसके बाद काफी बवाल शुरू हो गया था। कई भाजपा नेताओं द्वारा बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमलों का मुद्दा उठाए जाने के बाद बीसीसीआई ने खिलाड़ी को रिलीज करने का निर्देश दिया। केकेआर ने भी आदेश मानते हुए रहमान को टीम से हटा दिया।

लिटन या सौम्य होते तो क्या होता?

इस पर शशि थरूर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि क्या होता अगर वह लिटन दास या सौम्य सरकार होते? क्या हम किसी धर्म को निशाना बना रहे हैं? शशि थरूर ने पत्रकारों से बातचीत में स्पष्ट कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमलों का बोझ क्रिकेट को नहीं उठाना चाहिए।

और क्या कुछ बोले शशि थरूर?

उनका मानना है कि हमें कूटनीतिक मसलों को खेल से अलग रखने की कोशिश करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हम बांग्लादेश सरकार से संपर्क में हैं और उनसे वहां के अल्पसंख्यकों की सुरक्षा करने और सही कदम उठाने का आग्रह कर रहे हैं, लेकिन यह संदेश कूटनीतिक स्तर पर ही रहना चाहिए।

थरूर ने मुस्तफिजुर रहमान का बचाव करते हुए कहा कि वह एक पेशेवर क्रिकेटर हैं और उनका इन राजनीतिक बातों से कोई लेना-देना नहीं है। उन पर व्यक्तिगत रूप से कभी भी किसी नफरत भरे भाषण या किसी हमले का समर्थन करने का आरोप नहीं लगा है। ऐसे में एक खिलाड़ी को राजनीति का शिकार बनाना और दोनों चीजों को मिलाना बिल्कुल भी सही नहीं है।

करोड़ों की बोली लगी और फिर बाहर

थरूर ने पड़ोसी देशों को अलग-थलग करने की नीति के खिलाफ भी चेतावनी दी। उन्होंने भौगोलिक स्थिति का हवाला देते हुए कहा कि भारत ने बांग्लादेश को तीन तरफ से घेरा हुआ है, इसलिए हम उन्हें पूरी तरह से अलग-थलग नहीं कर सकते। हमें उनके साथ खेलना ही होगा। अगर हम ऐसा देश बन जाते हैं जो अपने पड़ोसियों के साथ खेलना बंद कर दे, तो इससे किसी का फायदा नहीं होगा। यह पूरी तरह से खेल का फैसला होना चाहिए था, जिसमें राजनीति को नहीं आने देना चाहिए था।

KKR ने मुस्तफिजुर को रिलीज किया?

गौरतलब है कि कोलकाता नाइट राइडर्स ने शनिवार को भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के निर्देश का पालन करते हुए आगामी सीजन से पहले मुस्तफिजुर रहमान को टीम से रिलीज कर दिया। बीसीसीआई ने यह कदम भारत और बांग्लादेश के बीच द्विपक्षीय संबंधों में आए तनाव को देखते हुए उठाया है।

पिछले महीने हुई नीलामी में केकेआर ने बाएं हाथ के इस गेंदबाज को 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था, जबकि उनका आधार मूल्य दो करोड़ रुपये था। चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के साथ चली लंबी बोली के बाद केकेआर ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया था। बीसीसीआई ने स्पष्ट किया है कि 26 मार्च से शुरू होने वाली लीग के लिए केकेआर अब उनकी जगह किसी अन्य खिलाड़ी का चयन कर सकता है।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान