असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा

Assam Flood Relief Central Government: CM हिमंता बिस्व सरमा ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात कर असम बाढ़ से हुए नुकसान और पुनर्निर्माण की योजना पर चर्चा की। केंद्र ने सहयोग का भरोसा दिया।
Himanta Biswa Sarma And Nirmala Sitharaman
हिमंत बिस्वा सरमा और निर्मला सीतारमणसोर्स- IANS
Published on
Updated on

Himanta Biswa Sarma Meet Nirmala Sitharaman: असम में हालिया बाढ़ से हुए भारी नुकसान के बीच मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात कर राज्य की स्थिति से अवगत कराया। बैठक में बाढ़ राहत कार्य, नुकसान के आकलन, पुनर्निर्माण की योजना और प्रभावित परिवारों की आजीविका बहाल करने के रोडमैप पर विस्तार से चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार सड़कों, पुलों, कृषि भूमि और अन्य सार्वजनिक बुनियादी ढांचे को हुए नुकसान का आकलन कर रही है, ताकि पुनर्वास कार्य तेजी से आगे बढ़ाया जा सके। हिमंता सरमा ने कहा कि निर्मला सीतारमण ने असम की चिंताओं को गंभीरता से सुना और केंद्र सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

निर्मला सीतारमण से मिले CM सरमा

मुख्यमंत्री सरमा ने बताया कि उन्होंने नई दिल्ली में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात कर राज्य में हाल की बाढ़ से उत्पन्न स्थिति से उन्हें अवगत कराया।

उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान बाढ़ से हुए नुकसान के आकलन और प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्निर्माण के लिए राज्य सरकार द्वारा तैयार किए गए रोडमैप पर चर्चा हुई।

बाढ़ नुकसान पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री हिमंता सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मिलना हमेशा सुखद रहता है। वह लगातार असम के हितों और आकांक्षाओं की मजबूत समर्थक रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने वित्त मंत्री को राज्य में चल रहे बाढ़ राहत कार्यों और आपदा के प्रभाव को कम करने के लिए सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों की भी जानकारी दी।

आजीविका बहाली पर जोर

सरमा के अनुसार, राज्य सरकार जरूरी बुनियादी ढांचे को बहाल करने और बाढ़ प्रभावित परिवारों की आजीविका को फिर से पटरी पर लाने के लिए काम कर रही है।

उन्होंने बताया कि सीतारमण ने असम की चिंताओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना और केंद्र सरकार की ओर से लगातार सहयोग का आश्वासन दिया।

केंद्र ने सहयोग का भरोसा दिया

मुख्यमंत्री ने कहा, मैं उनकी सकारात्मक प्रतिक्रिया और इस आश्वासन के लिए बेहद आभारी हूं कि केंद्र सरकार हर बाढ़ प्रभावित परिवार को दोबारा अपना जीवन बनाने में मदद करने के लिए असम के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी। यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब असम के कई हिस्सों में बाढ़ के प्रभाव का आकलन अभी भी जारी है।

पुनर्निर्माण रोडमैप पेश किया

राज्य सरकार एक ओर राहत और पुनर्वास कार्य चला रही है, वहीं दूसरी ओर सड़कों, पुलों, सार्वजनिक बुनियादी ढांचे, कृषि भूमि और अन्य संपत्तियों को हुए नुकसान का भी आकलन कर रही है।

मुख्यमंत्री सरमा पहले भी राज्य में आने वाली बड़ी प्राकृतिक आपदाओं के बाद पुनर्वास और पुनर्निर्माण के लिए केंद्र से समन्वित सहायता की आवश्यकता पर जोर देते रहे हैं।

Himanta Biswa Sarma And Nirmala Sitharaman
असम के बाढ़ में फंसे बेजुबानों की मदद के लिए चंद्रपुर से पहुंची टीम, 15 दिन में 3,000 पशुओं का इलाज

प्रभावित परिवारों पर फोकस

केंद्रीय वित्त निर्मला सीतारमण मंत्री के साथ हुई यह चर्चा इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि असम बाढ़ के बाद पुनर्निर्माण और बहाली के लिए अपनी विस्तृत जरूरतों का खाका तैयार कर रहा है।

राज्य सरकार आर्थिक गतिविधियों को फिर से सामान्य बनाने और बाढ़ के कारण आजीविका प्रभावित होने वाले परिवारों को सहायता पहुंचाने पर भी विशेष ध्यान दे रही है।

Navbharat Live
navbharatlive.com