देश

शंकर महादेवन ने की 'अखंड भारत' की विचारधारा के संरक्षण में RSS के योगदान की सराहना

वैष्णवी वंजारी

नागपुर: लोकप्रिय गायक एवं संगीतकार शंकर महादेवन (Shankar Mahadevan) ने मंगलवार को राष्ट्र, इसकी संस्कृति, परंपराओं और "अखंड भारत" की विचारधारा के संरक्षण के प्रति राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के योगदान की सराहना की। नागपुर के रेशिमबाग में आरएसएस के वार्षिक विजयादशमी (Vijayadashami 2023) कार्यक्रम में महादेवन (56) मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने ज्ञान की देवी मां सरस्वती की वंदना के साथ अपना संबोधन शुरू किया।

पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित संगीतकार ने आरएसएस के प्रति अपनी सराहना व्यक्त की। उन्होंने कहा, "मैं इस पर क्या कह सकता हूं? मैं केवल आपको नमन करता हूं। 'अखंड भारत' की हमारी विचारधारा, हमारी परंपराओं, हमारी संस्कृति को संरक्षित करने में आरएसएस का योगदान बहुत बड़ा है।"

महादेवन ने कहा कि आरएसएस के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का निमंत्रण मिलने के बाद उन्हें फोन पर बधाइयां मिलने लगीं। उन्होंने मुंबई में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के साथ अपनी मुलाकात का जिक्र करते हुए इसे एक संतुष्टिदायक अनुभव बताया और गर्मजोशी भरे निमंत्रण के लिए उनका आभार व्यक्त किया। महादेवन ने कहा, "मैं भाग्यशाली हूं। निमंत्रण व्यक्तिगत था और बहुत गर्मजोशी के साथ दिया गया।"

उन्होंने नागपुर में आरएसएस संस्थापक डॉ. केबी हेडगेवार के स्मारक 'हेडगेवार स्मृति मंदिर' का भी भ्रमण किया और संघ के दशहरा कार्यक्रम तथा समन्वय के साथ इसे आयोजित करने की सराहना की। महादेवन ने कहा, "आज मुझे भारतीय नागरिक होने पर बहुत गर्व है।" उन्होंने लोगों से अपने-अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का भी आग्रह किया। (एजेंसी)

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत