सेमीकॉन 2024 के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ (सोर्स-पीटीआई) 
देश

सेमीकॉन इंडिया 2024: सीएम योगी का ऐलान, 10 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगा यूपी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार जल्द ही 10 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों के लिए शिलान्यास समारोह आयोजित करेगी। योगी आदित्यनाथ ने सेमीकंडक्टर उद्योग को निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश एक नीति के तहत सेमीकंडक्टर चिप विनिर्माण इकाइयों के लिए लैंड सब्सिडी और 25 प्रतिशत की पूंजी सब्सिडी जैसे प्रोत्साहन देता है।

अभिषेक सिंह

ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार जल्द ही 10 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों के लिए शिलान्यास समारोह आयोजित करेगी। योगी आदित्यनाथ ने सेमीकंडक्टर उद्योग को निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश एक नीति के तहत सेमीकंडक्टर चिप विनिर्माण इकाइयों के लिए लैंड सब्सिडी और 25 प्रतिशत की पूंजी सब्सिडी जैसे प्रोत्साहन देता है।

उन्होंने कहा कि केंद्र से मिलने वाले 50 प्रतिशत प्रोत्साहन के साथ चिप विनिर्माण इकाइयों को उत्तर प्रदेश में निवेश प्रस्तावों के लिए 75 प्रतिशत तक की सब्सिडी मिल सकती है। मुख्यमंत्री ने यहां सेमीकंडक्टर क्षेत्र पर आयोजित सम्मेलन ‘सेमीकॉन इंडिया' को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार के कार्यकाल में राज्य ने उद्योग से बड़े पैमाने पर निवेश प्रस्ताव आकर्षित किए हैं।

इस मौके पर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य में निवेशक शिखर सम्मेलन की तैयारी कर रही एक टीम ने पहले उन्हें 20,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव आने की बात कही थी। उन्होंने कहा, ‘‘वही उत्तर प्रदेश सात साल बाद 40 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव लेकर आया है। इसमें से 10 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव फरवरी में घोषित किए गए। लगभग 10 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव अभी प्रक्रिया में हैं, जिसके लिए हम जल्द ही राज्य में आधारशिला कार्यक्रम करेंगे।''

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने हर प्रोत्साहन को रोजगार से जोड़ा है। उन्होंने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स नीति के साथ-साथ सेमीकंडक्टर नीति भी लेकर आई है। राज्य भूमि सब्सिडी, पूंजी सब्सिडी के अलावा कई अन्य सब्सिडी भी दे रहा है... जो 25 प्रतिशत तक है।''

आदित्यनाथ ने कहा कि अगर कोई फॉर्च्यून 500 कंपनी है तो हम उन्हें सस्ती दरों पर जमीन मुहैया करा रहे हैं। हमने इन (सेमीकंडक्टर) परियोजनाओं के लिए विशेष रूप से 1,000 एकड़ जमीन आरक्षित की है। इस सम्मेलन में केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जल्द ही एक सेमीकंडक्टर संयंत्र का निर्माण होगा।

-एंजेसी इनपुट के साथ

भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, खरगे ने PM मोदी को घेरा, बोले- सरकार की विदेश और व्यापार नीति बुरी तरह फेल

पीएम मोदी करेंगे सेमीकॉन इंडिया के पांचवें संस्करण का उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा

वीर सैनिकों के सम्मान में रक्षा मंत्रालय की विशेष पहल, आजीवन रेल यात्रा की सुविधा; परिवार भी उठाएंगे लाभ

बर्बाद हो जाएंगे छोटे कारोबारी, UPI चार्ज पर भड़के संजय सिंह, बोले- सरकार ने संसद में झूठ बोला

पाकिस्तान में ताक पर कोर्ट का आदेश! इमरान खान की बहनों को फिर झटका, अदियाला जेल प्रशासन ने मिलने से रोका