-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Jammu Kashmir »
- Congress Promises Five Guarantees To The People For Jammu And Kashmir Assembly Elections
जम्मू-कश्मीर की जनता को लुभाने में लगी कांग्रेस, ‘पांच गारंटी’ का फेंका पासा
- Written By: शुभम पाठक
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के कारण पूरे देश की सियासत में गर्माहट है। राजनीतिक पार्टियां व्यस्त है। दूसरी और कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर की जनता के सामने एक बड़ा चुनावी पासा फेंकते हुए पांट गारंटी का दांव खेला है।

जम्मू-कश्मीर की जनता के लिए कांग्रेस ने पांच गारंटी का किया वादा (सोर्स:-सोशल मीडिया)
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटने के बाद पहली बार चुनाव होने जा रहे है। चुनाव तीन चरण में होने है और पहले चरण की मतदान 18 सितंबर को होने है, जिसके लिए अब मात्र 7 दिनों का समय शेष रह गया है। 10 साल बाद होने वाले इस चुनाव के बाद लोगों के कई सारे सवालों का जवाब भी सामने होगा। हलांकि जम्मू-कश्मीर में जनता के पास विकल्प थोड़ा अचभंन से भड़ा है शायद इसी कारण ही जनता के सामने राजनीतिक पार्टियां अपनी दावेदारी अपनी और उनके भाषा में प्रमाणित करने का लगातार प्रयास कर रही हैं।
कांग्रेस ने आज यानी बुधवार को जम्मू-कश्मीर की जनता के लिए पांच गारंटी का ऐलान किया है। ये ऐलान कांग्रेस के लिए मास्टर प्लान के तौर पर देखा जा रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज यानी बुधवार को जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए ‘पांच गारंटी’ की घोषणा की, जिसमें प्रमुख तौर पर देखा जाए तो कांग्रेस ने गारंटी दिया है कि अगर कांग्रेस की सरकार आती है तो हिला उद्यमियों के लिए पांच लाख रुपये का ब्याज मुक्त ऋण और प्रति परिवार 25 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा शामिल है।
कांग्रेस का चुनावी पासा
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए ‘पांच गारंटी’ की घोषणा की, जिनमें केंद्र शासित प्रदेश में कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन के सत्ता में आने पर महिला उद्यमियों के लिए पांच लाख रुपये का ब्याज मुक्त ऋण और प्रति परिवार 25 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा शामिल है।
सम्बंधित ख़बरें
पेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
वंदे मातरम विवाद: कांग्रेस की दोनों महिला पार्षदों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज
भोपाल: सरकारी स्कूलों की बदहाली पर हाईकोर्ट के नोटिस के बाद गरमाई सियासत, उमंग सिंघार ने सरकार पर बोला हमला
जानकारी के लिए बता दें कि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में गठबंधन उम्मीदवारों के लिए प्रचार करते हुए खरगे ने यह भी कहा कि कांग्रेस-नेकां सरकार परिवार की महिला मुखिया को हर महीने 3,000 रुपये देगी। इसके अलावा उन्होंने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से प्रति व्यक्ति 11 किलोग्राम अनाज देने का प्रावधान बहाल करने का वादा भी किया।
मल्लिकार्जुन खड़गे का ऐलान
कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यकाल के दौरान प्रवासी कश्मीर पंडितों के पुनर्वास के संबंध में किए गए वादे को पूरा किया जाएगा। अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को भी संविधान में निहित उनके अधिकार मिलेंगे।
कांग्रेस अध्यक्ष ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारुक अब्दुल्ला और के सी वेणुगोपाल, सुबोध कांत सहित कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पांच गारंटी’ का उल्लेख किया। खरगे ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में एक लाख पद रिक्त हैं, लेकिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र द्वारा नियुक्त मौजूदा प्रशासन उन्हें नहीं भर रहा है, क्योंकि वे जम्मू-कश्मीर के लोगों को गरीब रखना चाहते हैं।”
जम्मू-कश्मीर का दावा उद्दोग का दांव
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा हम इन रिक्तियों को भरेंगे। उन्होंने कोई उद्योग नहीं लगाया, इसलिए कोई रोजगार सृजन नहीं हुआ। हम पर्यटन और विनिर्माण पर ध्यान केंद्रित करेंगे। पिछले कई वर्षों में 4,400 से अधिक सरकारी स्कूल बंद हो चुके हैं। हम उन्हें फिर से खोलेंगे क्योंकि हम शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करेंगे। इसके साथ ही खरगे ने दोहराया कि पार्टी जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा दिलाने का प्रयास करेगी।
उन्होंने केंद्र शासित प्रदेश में द्वि-सदनीय विधायिका को बहाल करने का भी वादा करते हुए कहा कि हम जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा दिलाने का प्रयास करेंगे। द्विसदनीय सदन बहाल किया जाएगा। वे (भाजपा) पूछते रहते हैं कि हम यह कैसे करेंगे? जब लोग हमारे साथ होंगे, तो हम यह करेंगे क्योंकि यह लोगों की शक्ति है।
Congress promises five guarantees to the people for jammu and kashmir assembly elections
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अदालत के बाहर कैफे बना श्मशान! दमिश्क धमाके से सहमा सीरिया, 9 लोगों की मौत
Jul 03, 2026 | 08:11 AMराम मंदिर में सिर्फ चढ़ावे का खेल नहीं, भर्ती में भी बड़ा हेरफेरी; 125 नियुक्तियों के खिलाफ जांच शुरू
Jul 03, 2026 | 08:07 AMपाकिस्तान के प्रमुख कोच का बड़ा बयान: भारत सिर्फ सर्वश्रेष्ठ टीम ही नहीं, बल्कि…
Jul 03, 2026 | 07:57 AMIran Ali Khamenei Funeral: पिता अली खामेनेई के आखिरी सफर में भी नहीं होंगे शामिल मोजतबा, जानें वजह
Jul 03, 2026 | 07:55 AMRam Mandir: SIT ने चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव से की ताबड़तोड़ पूछताछ, पूछे ये तीखे सवाल
Jul 03, 2026 | 07:49 AMइंदौर में मानसून पर प्रशासन अलर्ट, जलजमाव-ट्रैफिक जाम के बाद कलेक्टर की सख्ती
Jul 03, 2026 | 07:48 AMShani Dev: शनिवार को भूलकर भी घर न लाएं ये 7 चीजें, शनि देव हो सकते हैं नाराज
Jul 03, 2026 | 07:47 AMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM













