जम्मू-कश्मीर (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
देश

सुरक्षाबलों ने 3 दिन के अंदर आतंकियों के 2 मददगार किए गिरफ्तार, चाइनीज हैंड ग्रेनेड के साथ पिस्टल व कारतूस बरामद

जम्मू-कश्मीर के सोपोर में आतंकियों की सहायता करने वाले एक मददगार को सुरक्षाबलों ने कुपवाड़ा से गिरफ्तार किया है। उसके पास से हथियार और विस्फोटक बरामद हुए हैं। पूछताछ में पता चला की आरोपी पहले व्यापार करता था।

Saurabh Pal

श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर के सोपोर में आतंकियों की सहायता करने वाले एक मददगार को सुरक्षाबलों ने कुपवाड़ा से गिरफ्तार किया है। उसके पास से हथियार और विस्फोटक बरामद हुए हैं। पूछताछ में पता चला की आरोपी पहले व्यापार करता था। जिसके घाटे को पूरा करने के लिए आतंकियों के संपर्क में आ गया। इसके बाद वह आतंकियों को हथियार के साथ अन्य समान पहुंचाया करता था।

गिरफ्तार को लेकर पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि कुपवाड़ा में बीएसएफ और पुलिस ने संयुक्त रूप से तरठपोरा-छांपुर सड़क मार्ग पर गुप्त सूचना के आधार पर नाका लगाया था। आरोपी जब वहां पहुंचा तो सुरक्षाबलों ने उससे पूछताछ की तो वह असहज हो गया।

चाइनीज हैंड ग्रेनेड बरामद

उसने बताया कि वह बारामुला में एलओसी के पास उड़ी सेक्ट के बिजहामा का निवासी है। उसका नाम शाहिद सलीम लोन है। उसने बताया कि वह सोपोर जा रहा है। जब उससे पूछा गया कि वो सोपोर क्यों जा रहा है, उड़ी क्यों नहीं, यह पूछे जाने पर उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इस पर नाका पार्टी ने चावल की बोरी को खुलवाया और जांच की। इस दौरान चावलों के बीच छिपाकर रखा गया एक पिस्तौल, एक मैगजीन, छह कारतूस और दो चाइनीज ग्रेनेड मिले।

पैसों के चक्कर में बन गया आतंकियों का मददगार

आरोपी ने बताया कि वह अवैध नशीले पदार्थ और हथियार एक जगह से दूसरी जगह सुरक्षित पहुंचाने का काम करता है। उसके पास से जो हथियार बरामद हुए हैं, उसे वह सोपोर में सक्रिय एक आतंकी माडयूल तक पहुंचाने थे।

हंदवाड़ा में रविवार को हुई थी एक गिरफ्तारी 

बता दें कि इससे पहले जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने एक संयुक्त अभियान में आतंकियों के मददगार एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया था। यह घटना उस समय हुई जब पुलिस, सेना और सीआरपीएफ के जवानों ने यूनिसू इलाके में विशेष सूचना के आधार पर वाहनों की तलाशी अभियान चलाया था। वहीं गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान ईशफाक मजीद डार के रूप में हुई थी, जो सोपोर क्षेत्र के लत्ती शार्ट का निवासी बताया गया था। जांच के दौरान ईशफाक के पास से आपत्तिजनक सामग्री के साथ-साथ एक पिस्तौल, दो मैगजीन, 12 गोलियां और एक मोबाइल फोन बरामद किए गए थे।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन