दिल्ली पुलिस ने हरिराम बंसल के ठिकानों पर छापेमारी की (सोर्स- सोशल मीडिया)
देश

सत्य निकेतन हादसा: एक्शन में दिल्ली पुलिस, फरार हरिराम बंसल के खिलाफ जारी किया लुकआउट नोटिस, कई जगह मारे छापे

Delhi Satya Niketan Building Accident: दिल्ली के सत्य निकेतन में अवैध पीजी ढहने से 6 लोगों की मौत हुई। आरोपी मालिक हरिराम बंसल फरार है और पुलिस दिल्ली-गुरुग्राम में लगातार छापेमारी कर रही है।

अक्षय साहू

Satya Niketan Building Collapse: राजधानी दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार दोपहर अवैध पीजी ढहने से अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य घायल हैं। इस बीच दिल्ली पुलिस ने हादसे के लिए जिम्मेदार पीजी के मालिक हरिराम बंसल को गिरफ्तार करने की कोशिश तेज कर दी है। पुलिस बंसल के दिल्ली और गुरुग्राम के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, हादसा होने के बाद से ही हरिराम बंसल फरार है। दिल्ली पुलिस हरिराम बंसल को पकड़ने के लिए कई टीमें बनाई हैं, जो दिल्ली और गुरुग्राम में उसके ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही हैं। पुलिस ने गुरुग्राम में बंसल के घर पर भी दबिश दी है। इसके अलावा पुलिस ने उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया है, ताकि वह देश छोड़कर विदेश न भाग पाए।

बंसल के घर पहुंची दिल्ली पुलिस 

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस हादसे के तुरंत बाद हरिराम बंसल के घर पहुंची थी, लेकिन आरोपी पहले ही अपना घर छोड़कर फरार हो चुका था। पुलिस ने इसके बाद हरिराम के परिजनों से पूछताछ की। पूछताछ में पुलिस को पता चला कि बंसल के दिल्ली के अलावा गुरुग्राम में भी कई दुकान और बिल्डिंग हैं। उसके बाद पुलिस ने बंसल के गुरुग्राम के ठिकानों पर छापेमारी की। हालांकि यहां भी पुलिस को सफलता नहीं मिली। 

दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में बिल्डिंग हादसा बचाव अभियान जारी

दिल्ली पुलिस ने शक जताया कि गिरफ्तारी से बचने के लिए हरिराम बंसल किसी सुरक्षित स्थान पर छिपा हुआ है। पुलिस आरोपी तक पहुंचने के लिए उसके रिश्तेदारों और करीबियों के ठिकानों पर भी दबिश दे रही है। मामला की जांच कर रही साउथ कैंपस थाना पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने हरिराम बंसल के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया है। जिससे वह देश छोड़कर विदेश न भाग पाए। 

पीजी में चल रहा था निर्माण कार्य

जानकारी के मुताबिक, हादसे वाली इमारत के बेसमेंट में काम चल रहा था। बताया जा रहा है कि करीब एक महीने पहले बिल्डिंग को लेकर नोटिस भी जारी किया गया था। वहीं, लगभग एक साल पहले भी इमारत को खाली कराया गया था।

इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर मेडिकल शॉप चलने की जानकारी सामने आई है। हादसे के बाद इस बात की भी जांच की जा रही है कि निर्माण या रेनोवेशन के दौरान बिल्डिंग की संरचना से किसी तरह की छेड़छाड़ तो नहीं हुई। मलबे में फंसे लोगों तक ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर भी मंगाए गए हैं। बचाव दल लगातार मलबा हटाकर अंदर फंसे लोगों की तलाश कर रहा है।

'हॉस्टल डेज' नाम से चलता था पीजी

हादसे वाली इमारत को 'हॉस्टल डेज' के नाम से संचालित किया जा रहा था। इसके मालिकों के तौर पर हरिओम बंसल और आनंद बंसल के नाम बताए जा रहे हैं। बताया गया है कि इमारत में चार फ्लोर और उसके ऊपर टेरेस था। हर फ्लोर पर करीब चार कमरे होने की जानकारी सामने आई है। अलग-अलग मंजिलों पर कमरों का किराया भी अलग था।

हादसे को लेकर सीएम रेखा गुप्ता सख्त

दिल्ली के सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सख्त रुख अपनाया है। सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हालात का पूरा जायजा लिया। उन्होंने बताया कि बेसमेंट में पानी भरने के कारण पिलर कमजोर हो गए थे, जिसके कारण पूरी बिल्डिंग ढह गई।

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, लगभग 80% मलबा हटा दिया गया है। सिर्फ बेसमेंट का मलबा बचा है। यह बहुत पुरानी इमारत थी। बेसमेंट में पानी भरने से इसके पिलर कमजोर हो गए, जिससे पूरी इमारत गिर गई। इस मामले में कार्रवाई पहले ही की जा चुकी है और इमारत के मालिक के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

काली टी-शर्ट पहनकर विधानसभा पहुंचे KTR, पुलिस ने बाहर ही हिरासत में लिया; BRS ने दिया राहुल गांधी का उदाहरण

Delhi Building Collapse Live: दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा मामला, आज होगी सुनवाई; 6 की मौत, रेस्क्यू जारी

केजरीवाल ने क्यों नहीं कराई बिल्डिंग की जांच? सत्य निकेतन हादसे पर दिलीप घोष का पलटवार, CM रेखा का किया बचाव

सत्य निकेतन हादसे के बाद एक और बिल्डिंग खाली, CM रेखा का सख्त रुख, कहा- असुरक्षित PG में नहीं रहने देंगे छात्र

लंदन में मोहन भागवत का संदेश: हिंदू केवल व्यक्ति नहीं, परिवार, समाज और मानवता का प्रतिनिधि है