संजय राउत (सोर्स: सोशल मीडिया) 
देश

दिल्ली के चुनाव नतीजों पर संजय को संशय, हरियाणा के साथ किया तिथियों का योग, दिखाया 5-8 और 48 का संयोग

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों ने AAP को चौंका दिया है। शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत 8 फरवरी से लगातार नतीजों पर टिप्पणी कर रहे हैं। अब राउत ने दिल्ली और हरियाणा चुनाव नतीजों में गजब का संयोग खोज निकाला है...

आकाश मसने

मुंबई: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों ने आम आदमी पार्टी को चौंका दिया है, वहीं देश के दूसरे हिस्सों में विपक्षी दल भी इससे हैरान हैं। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत 8 फरवरी से लगातार नतीजों पर टिप्पणी कर रहे हैं। अब संजय राउत ने दिल्ली विधान चुनाव में एक अलग और दिलचस्प संयोग खोज निकाला है। उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव नतीजों में 5, 8 और 48 का संयोग खोजकर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने इसे हरियाणा विधानसभा चुनाव से भी जोड़ते हुए भाजपा पर सवाल उठाए है।

शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि ''हरियाणा में वोटिंग 5 तारीख को गिनती 8 तारीख को भाजपा को सीट आई 48, दिल्ली में भी वोटिंग 5 तारीख को गिनती 8 तारीख को भाजपा को सीट आई वही 48 गजब संयोग है!"

संजय राउत ने यह संयोग दिखाते हुए किसी पर टिप्पणी तो नहीं की, लेकिन उन्होंने इशारा जरूर किया। इससे पहले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद संजय राउत ने ईवीएम पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि ईवीएम की वजह से ही बीजेपी हर चुनाव जीत रही है और अब चुनाव प्रणाली में बदलाव की जरूरत है।

बैलैट पेपर से चुनाव होगा तो बीजेपी कहीं भी नहीं जीतेगी

उन्होंने कहा था कि अगर बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाएं तो बीजेपी कहीं भी नहीं जीत पाएगी। इसी तरह दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने ईवीएम पर नहीं, बल्कि चुनाव आयोग पर सवाल उठाए थे। चुनाव के दौरान अरविंद केजरीवाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर सीधा हमला बोला था।

AAP के राष्ट्रीय संयाेजक अरविंद केजरीवाल ने सवाल पूछते हुए कहा था कि केंद्र सरकार से रिटायरमेंट के बाद राजीव कुमार को कौन सा पद चाहिए, जिसके लिए वो चुनाव आयोग को इस तरह से चला रहे हैं। केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि फर्जी वोटर जोड़े गए हैं, जबकि उन वोटरों के नाम हटाए गए हैं, जो आम आदमी पार्टी के समर्थक हैं।

27 साल बाद दिल्ली में भाजपा सरकार

बता दें कि दिल्ली में फरवरी को 70 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव हुए। वहीं 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए गए। इसमें भारतीय जनता पार्टी को 48 सीटों पर जीत मिली। ताे आम आदमी पार्टी को 22 सीटों पर ही संताेष करना पड़ा। दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा की बनेगी।

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र

कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? कभी परिवार के टेक्सटाइल बिजनेस में बनाने वाले थे करियर, सब छोड़कर बन गए पायलट

फॉर्म 6 के बाद अब फॉर्म 7 पर रार! SIR पर कांग्रेस नेताओं का ताबड़तोड़ प्रहार, क्या बोल गए डीके शिवकुमार ?

Captain Smit Machchhar: PM नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित की बहादुरी को सराहा, पत्नी और माता-पिता से की बात

नीतीश पर CWC में बहस पर सोनिया गांधी की दो टूक, 9 साल बाद लौटेंगे शंकरसिंह वाघेला? कांग्रेस में सियासत तेज