तमिलनाडु में बढ़ते धर्मांतरण पर एक्टीव हुआ संघ (सोर्स:-सोशल मीडिया) 
देश

तमिलनाडु में बढ़ते धर्मांतरण पर एक्टीव हुआ संघ, चिंताजनक बताते हुए मिशनरियों पर लगाया गंभीर आरोप

तमिलनाडु में धर्मांतरण की खबरों को लेकर RSS ने अपनी नाराजगी व्यक्त किया। संघ ने राष्ट्रीय समन्वय सम्मेलन में तमिलनाडु में मिशनरियों द्वारा धर्मांतरण गतिविधियां चलाने का आरोप लगाते हुए कहा है कि इन्हें गंभीरता से लिया जाएगा।

शुभम पाठक

चेन्नई: तमिलनाडु से लगातार आ रही धर्मांतरण की खबरों को लेकर अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संध (RSS)एक्टीव होता हुआ दिख रहा है। जिसको लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक राष्ट्रीय समन्वय सम्मेलन में तमिलनाडु में मिशनरियों द्वारा धर्मांतरण गतिविधियां चलाने का आरोप लगाते हुए कहा है कि इन्हें गंभीरता से लिया जाएगा।

तमिलनाडु में धर्मांतरण की खबरे देश में लगातार रूप से फैल रही है। इसको लेकर देश समाज और समुदाय के बीच एक आक्रोश देखने को मिल रहा है। इसी बात को मद्देनजर रखते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने इसको लेकर अपनी चिंता जाहिर की है।

RSS ने धर्मांतरण को बताया चिंताजनक

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने धर्मांतरण की खबरो पर गंभीरता से लेने की अपील करते हुए राष्ट्रीय समन्वय सम्मेलन में तमिलनाडु में मिशनरियों द्वारा धर्मांतरण गतिविधियां चलाने का आरोप लगाते हुए कहा है कि इन्हें गंभीरता से लिया जाना चाहिए। इसके साथ ही संघ ने इन गतिविधियों को बहुत चिंताजनक करार देते हुए आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सोमवार को समाप्त हुई इस तीन दिवसीय समन्वय बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा की गयी।

सुनील आंबेकर ने दी जानकारी

इसके साथ ही आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने संवाददाता सम्मेलन में आगे कहा कि जमीनी स्तर पर और जानकारियां जुटायी जायेंगी। तमिलनाडु से कई संगठनों ने अपनी जमीनी रिपोर्ट में बताया कि तमिलनाडु में धर्मांतरण की बहुत सी गतिविधियां चल रही हैं। यह बेहद चिंताजनक है। आने वाले दिनों में इसे गंभीरता से लिया जाएगा और जमीनी स्तर से जानकारी जुटायी जाएगी।

धर्म अलग हो सकते हैं लेकिन मानवता एक है, न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का बड़ा बयान, बोले- हम और हमारा ही समाधान

हैदराबाद में सजेगा गोल्फ का बड़ा मुकाबला, 1 सितंबर से तेलंगाना गोलकोंडा मास्टर्स में उतरेंगे 132 गोल्फर

तुकाराम मुंढे बनें मुख्यमंत्री... अमित शाह को दिया लेटर, राजनीति में कदम रखेंगे महाराष्ट्र के सिंघम?

आरक्षण पर NDA में संग्राम! चिराग पासवान की मांग पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- वो गरीबों को देखना नहीं चाहते

आरक्षण के साथ छेड़छाड़ हुआ तो... जदयू नेता की सरकार को सख्त चेतावनी, रिजर्वेशन पर NDA में दो फाड़