सैम पित्रोदा Source- Social Media
देश

सैम पित्रोदा ने की मोदी की तारीफ तो PM ने भी दिया जवाब, जानिए क्या कहा?

Sam Pitroda on PM Modi: सैम पित्रोदा ने पीएम मोदी को मेहनती, कुशल वक्ता और सहृदयी इंसान बताया। इस पर प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें और उनकी पत्नी को दीपावली व नए साल की शुभकामनाएं दीं।

अर्पित शुक्ला

Highlights

  • सैम पित्रोदा ने पीएम मोदी को कुशल वक्ता, मेहनती और सहृदयी इंसान बताया।

  • पित्रोदा ने कहा कि वैचारिक मतभेद के बावजूद उनके मन में पीएम मोदी के लिए सम्मान है।

  • पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर सैम पित्रोदा और उनकी पत्नी को दीपावली और नए साल की शुभकामनाएं दीं।

PM Modi Reply to Sam Pitroda: इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ की है। उन्होंने पीएम मोदी के बारे में कहा कि एक इंसान के तौर पर मैं उनका सम्मान करता हूं। पित्रोदा ने बताया कि वो और उनकी पत्नी पीएम मोदी से मिल चुके हैं। इस पर पीएम मोदी ने भी जवाब दिया है और कहा कि आने वाला साल आनंदमय हो।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सैम पित्रोदा को दीपावली और नए साल की शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए यह बात लिखी।

क्या कहा पीएम मोदी ने?

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, आपको सैम भाई और अंजना बेन को दीपावली और नूतन वर्ष की शुभकामनाएं। आने वाले आनंदमय और स्वस्थ वर्ष के लिए प्रार्थना। जय जगन्नाथ।

मालूम हो कि न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'कुशल वक्ता' और 'मेहनती इंसान' बताया था। सैम पित्रोदा ने कहा कि भले ही उनके बीच वैचारिक मतभेद हों, लेकिन वह मानते हैं कि 'उनके गुजराती मित्र' बहुत ही सहृदयी हैं।

पित्रोदा ने पीएम मोदी को गुजराती मित्र कहा

सैम पित्रोदा ने पीएम मोदी के बारे में बताया कि वे मेरे गुजराती मित्र हैं। एक इंसान के तौर पर मैं उनका सम्मान करता हूं। मैं उनसे मिला हूं, मेरी पत्नी और मैं उनसे मिले थे। व्यक्तिगत तौर पर वे बहुत ही आत्मीय, दयालु, स्नेही और ख्याल रखने वाले शख्स हैं। बेशक, वे एक अच्छे वक्ता हैं और मेहनती भी हैं। हमारी आपस में अच्छी बनती है।

कांग्रेस नेता ने इस दौरान कहा कि हमारे बीच कोई व्यक्तिगत मतभेद नहीं हैं। उन्होंने कहा कि एक गुजराती नेता, मित्र और शुभचिंतक के रूप में, पीएम मोदी के खिलाफ मेरे मन में कुछ भी नहीं है। वो मेरे प्रति बहुत आत्मीय हैं। उन्होंने कहा कि इस बारे में कोई समस्या नहीं है। मैं इसकी सराहना करता हूं और मेरी तरफ से भी, मैं कई बार गुजरात में उनके घर भी जा चुका हूं।

मुझे उनकी विचारधारा से दिक्कत

सैम पित्रोदा ने वैचारिक मतभेद की बात पर कहा कि दुनिया को लेकर उनके विचारों से मुझे दिक्कत हो सकती है। मुझे उनकी विचारधारा से दिक्कत हो सकती है। लेकिन ये एक अलग बात है। उन्होंने कहगा कि ये किसी व्यक्ति के खिलाफ नहीं है, बल्कि उनके विचारों के खिलाफ है। पित्रोदा ने कहा कि मैं मिस्टर मोदी से असहमत हो सकता हूं और फिर भी उनके साथ बैठकर खाना खा सकता हूं और हंसी-मजाक भी कर सकता हूं। इसलिए, मुझे कोई प्रॉबलम नहीं है।

CERA की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, डेटा न गायब होता तो 49% तक ज्यादा दर्ज होता दिल्ली का प्रदूषण

कश्मीर का 'लाल सोना' क्यों हो रहा है गायब? कौन है इसका पीछे का जिम्मेदार

केजरीवाल को मिली धमकी का मामला: बिश्नोई गैंग से नहीं, रोहतक से की गयी थी कॉल

Miss Universe 2026: ग्रैंड फिनाले से पहले बड़ा झटका, 15 देशों ने पीछे खींचे कदम; 6 एशियाई देशों पर लगा बैन

अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी: अमेरिका-दुबई से आएंगे बाराती, बिहटा में बहू के स्वागत के लिए बना नया आशियाना