ऋषि सुनक, फोटो - सोशल मीडिया 
देश

ऋषि सुनक ने भारत के एयर स्ट्राइक को सही ठहराया, पाकिस्तान को लेकर कही ये बड़ी बात

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने भारत के इस कदम को पूरी तरह सही और जरूरी करार दिया है। सुनक ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर एक बयान जारी करते हुए भारत की आतंकवाद के खिलाफ इस कार्रवाई का समर्थन किया है।

विकास कुमार उपाध्याय

नवभारत डिजिटल डेस्क : भारत द्वारा पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में की गई एयर स्ट्राइक को लेकर दुनिया भर में प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। इस बीच, ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने भारत के इस कदम को पूरी तरह सही और जरूरी करार दिया है। सुनक ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर एक बयान जारी करते हुए भारत की आतंकवाद के खिलाफ इस कार्रवाई का समर्थन किया है।

सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर ऋषि सुनक ने लिखा, "किसी भी देश को अपने खिलाफ होने वाले आतंकवादी हमलों को स्वीकार नहीं करना चाहिए, खासकर जब वो हमला किसी दूसरे देश की जमीन से हो रहा हो। उन्होंने आगे लिखा, "भारत ने जो आतंकियों के ठिकानों पर हमला किया, वह सही था। आतंकवादियों को किसी भी तरह की छूट नहीं दी जा सकती।"

ऋषि सुनक का यह बयान उस समय आया है जब भारत ने मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात को पाकिस्तान और PoK में स्थित 9 आतंकी कैंपों पर बड़ी एयर स्ट्राइक की। इस ऑपरेशन को 'ऑपरेशन सिंदूर' नाम दिया गया है। इस सैन्य कार्रवाई के बाद पाकिस्तान में खलबली मच गई है। पाकिस्तानी सैन्य प्रवक्ता के अनुसार, इन हमलों में 26 नागरिकों की मौत हुई है और 46 लोग घायल हुए हैं।

क्यों मायने रखता है सुनक का बयान?

ऋषि सुनक भारतीय मूल के हैं और ब्रिटेन के पहले हिंदू प्रधानमंत्री रह चुके हैं। उनका भारत के साथ भावनात्मक और रणनीतिक दोनों ही स्तरों पर जुड़ाव रहा है। ऐसे में उनका भारत के इस साहसिक कदम का समर्थन करना कूटनीतिक स्तर पर भारत की स्थिति को और मजबूत करता है।

ब्रिटेन जैसे देश के पूर्व शीर्ष नेता का समर्थन भारत की उस नीति को भी सही ठहराता है जिसमें आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस को प्राथमिकता दी गई है। सुनक के इस बयान से यह भी स्पष्ट होता है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय अब साफ-साफ आतंकवाद के खिलाफ खड़ा होने लगा है।

पाकिस्तान पर बढ़ता वैश्विक दबाव

ऋषि सुनक के बयान के बाद पाकिस्तान पर अंतरराष्ट्रीय दबाव और भी बढ़ गया है। पहले ही IMF, FATF और चीन से मदद की राह देख रहा पाकिस्तान अब कूटनीतिक रूप से भी अलग-थलग पड़ता नजर आ रहा है। ऐसे में भारत की यह एयर स्ट्राइक सिर्फ सैन्य नहीं, बल्कि एक मजबूत राजनीतिक और वैश्विक संदेश भी है।

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM