प्रिया सरोज और रिंकू सिंह। सोर्स: गूगल इंटरनेट।
देश

रिंकू सिंह की दुल्हनिया प्रिया सरोज शादी में किस दुकान का गहना पहनेंगी?

Rinku Singh Bride Priya Saroj Wedding: रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी में बॉलीवुड, क्रिकेट और राजनीति की कई बड़ी हस्तियों को न्योता भेजा गया है। जानें शाहरुख खान, PM मोदी समेत कौन शामिल हो सकता है।

अमन कुमार पाण्डेय

Highlights:

  • रिंकू सिंह और प्रिया सरोज 4 दिसंबर को लखनऊ में शादी करेंगे।

  • शाहरुख खान, पीएम मोदी और राहुल गांधी को शादी का निमंत्रण भेजा गया।

  • होटल रमाडा में करीब 2 हजार मेहमानों के पहुंचने की उम्मीद है।

Rinku Singh Bride Priya Saroj Jewellery Shop Name: भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह जल्द ही अपनी जिंदगी की नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। क्रिकेट के मैदान पर लंबे-लंबे छक्के लगाने वाले रिंकू अब समाजवादी पार्टी की युवा सांसद प्रिया सरोज के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में होगी। इस हाई-प्रोफाइल समारोह को खास बनाने के लिए क्रिकेट, बॉलीवुड और राजनीति की दुनिया की कई बड़ी हस्तियों को आमंत्रित किया गया है। इस शादी में सबसे ज्यादा चर्चा बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के न्योते को लेकर हो रही है। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी निमंत्रण भेजे जाने की जानकारी सामने आई है।

शाहरुख खान से लेकर क्रिकेटर्स तक को मिला न्योता

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी में फिल्मी सितारों के साथ क्रिकेट जगत के कई दिग्गज खिलाड़ियों के शामिल होने की उम्मीद है। जानकारी के मुताबिक, कोलकाता नाइट राइडर्स के सह-मालिक और बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को भी शादी का निमंत्रण भेजा गया है। अब प्रशंसकों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या किंग खान इस समारोह में पहुंचेंगे।

भोजपुरी फिल्म और संगीत जगत से समर सिंह समेत कई कलाकारों को भी आमंत्रित किया गया है। वहीं, क्रिकेट की दुनिया से सुरेश रैना, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, तिलक वर्मा, प्रवीण कुमार, आरपी सिंह और पीयूष चावला जैसे नाम मेहमानों की सूची में बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि रिंकू के कई साथी क्रिकेटर 3 दिसंबर से ही लखनऊ पहुंचना शुरू कर देंगे।

रमाडा होटल लखनऊ।

पीएम मोदी, राहुल गांधी और योगी आदित्यनाथ को भी बुलावा

इस शादी में राजनीतिक गलियारों की भी खास मौजूदगी देखने को मिल सकती है। रिंकू सिंह की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को निमंत्रण भेजे जाने की जानकारी है।

वहीं, प्रिया सरोज की ओर से कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के माध्यम से लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को आमंत्रित किया गया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, उनकी पत्नी डिंपल यादव और परिवार के अन्य सदस्यों के भी समारोह में पहुंचने की संभावना है। इसके अलावा कई केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों को भी न्योता भेजा गया है।

3 दिसंबर से शुरू होंगी शादी की रस्में

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी का आयोजन लखनऊ स्थित होटल रमाडा में किया जाएगा। 3 दिसंबर से मेहंदी, पूजा और दूसरी पारंपरिक रस्में शुरू होंगी, जबकि 4 दिसंबर को दोनों सात फेरे लेंगे। इस समारोह में देशभर से करीब 2 हजार मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है।

शादी को यादगार बनाने के लिए तैयारियां भी खास अंदाज में की जा रही हैं। मेहमानों के स्वागत से लेकर दूल्हा-दुल्हन के पहनावे तक हर चीज पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

बनारसी साड़ी और लोकल ज्वेलरी में दिखेगा प्रिया का खास अंदाज

शादी में प्रिया सरोज के ब्राइडल लुक को लेकर भी काफी तैयारियां की गई हैं। उनके वेडिंग आउटफिट्स दिल्ली और लखनऊ से तैयार करवाए गए हैं। इस कलेक्शन में वाराणसी की पारंपरिक बनारसी साड़ियां भी शामिल हैं।

जयमाल के दौरान प्रिया सरोज अपने क्षेत्र पिंडरा के स्थानीय बाजार की ज्वेलरी पहन सकती हैं। इसे लहंगे के साथ आर्टिफिशियल ज्वेलरी के कॉम्बिनेशन में स्टाइल करने की तैयारी है। इसके अलावा दिल्ली के पीसी ज्वैलर्स और वाराणसी के मोहम्मद जुबैर से भी गहने खरीदे गए हैं। इस तरह उनके ब्राइडल लुक में स्थानीय परंपरा और आधुनिक फैशन का मेल देखने को मिलेगा।

मेहमानों के लिए तैयार होगा खास शाकाहारी मेन्यू

करीब 2 हजार मेहमानों के स्वागत के लिए खाने-पीने की विशेष व्यवस्था की जा रही है। शादी का पूरा मेन्यू शाकाहारी रखा गया है। मेहमानों को वेलकम सूप से लेकर कई तरह के स्वादिष्ट व्यंजन और खास डेजर्ट परोसे जाएंगे।

कुल मिलाकर रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी में क्रिकेट, बॉलीवुड और राजनीति का अनोखा संगम देखने को मिल सकता है। अब सभी की नजरें इस बात पर रहेंगी कि शाहरुख खान समेत कौन-कौन सी बड़ी हस्तियां इस समारोह में पहुंचकर जश्न का हिस्सा बनती हैं।

Aaj Ka Mausam: राजस्थान-MP में शीतलहर, UP-बिहार समेत मैदानी राज्यों में कोहरे का अलर्ट; 10°C से नीचे गिरा पारा

Indian Railway: ट्रेन में अब कम खाना मिलेगा, रेलवे ने मेन्यू आइटम घटाए; जानें क्या-क्या बदला?

संविधान दिवस: लोकतंत्र की आत्मा, समानता का संकल्प और हर भारतीय के अधिकारों की पहचान

प्रेमानंद महाराज की किडनी खराब है या नहीं? डॉक्टर ने किया बहुत बड़ा खुलासा

26 नवंबर विशेष: 77 साल का हो गया भारतीय संविधान, कहां और किस हालत में है संविधान की एतिहासिक मूल प्रति