राम मंदिर चंदा चोरी विवाद (सोर्स- सोशल मीडिया) 
देश

राम मंदिर चंदा चोरी विवाद: 'हमारी 200 चांदी की ईंटों का क्या हुआ?' राम मंदिर दान को लेकर कारोबारी ने उठाए सवाल

Ram Mandir Donation Case: अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले के बीच कैसल ग्रुप ऑफ कंपनीज के चेयरमैन डॉ. राजू वी. मनवानी ने 200 चांदी की ईंटों के दान को लेकर चिंता जताई है।

स्निग्धा श्रीवास्तव

Ayodhya Ram Mandir Donation Updates: जहां एक तरफ अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी में हेराफेरी का मामला देश भर में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं दूसरी ओर इस मामले को लेकर हर दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। चंदा चोरी मामले को लेकर पहले ही राज्य सरकार ने जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है। जिसने मंगलवार को अपनी रिपोर्ट भी सौंप दी है। इसी बीच कैसल ग्रुप ऑफ़ कंपनीज के एमडी ने नया खुलासा किया है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है।

चंपत राय को सौंपी थी 200 चांदी की ईंटें सौंपी

कैसल ग्रुप ऑफ़ कंपनीज के एमडी ने दावा किया कि उन्होंने चंपत राय को पूरे सिंधी समुदाय की ओर से 200 चांदी की ईंटें सौंपी थीं। कैसल ग्रुप ऑफ कंपनीज के चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. राजू वी. मनवानी ने दावा किया है कि राम मंदिर के लिए 200 चांदी की ईंटें दी गई थीं। जिसकी रसीद उन्हे नहीं दी गई थी।

डॉ. राजू वी. मनवानी ने बताया कि 26 जनवरी 2021 में उन्होंने पूरे सिंधी समुदाय की ओर से राम मंदिर के लिए चंपत राय को एक-एक किलो वजन की 200 चांदी की ईंटें सौंपी थीं। उस दौरान उन्हें इस दान के लिए कोई रसीद नहीं दी गई थी। उन्होंने दावा किया कि उस समय चंपत राय ने कहा था कि पहले जांच की जाएगी कि इस चांदी का इस्तेमाल कैसे और कहां करना है उसके बाद वे उन्हें भी इसकी जानकारी देंगे।

कहां हुआ दान की गई चांदी का इस्तेमाल

डॉ. राजू ने कहा कि पहले उन्होंने इस बात को गंभीरता से नहीं लिया कि उनकी दान की गई चांदी मंदिर में जाएगा या कहीं और इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब जब चढ़ावा चोरी की खबरें सामने आई हैं तो यह चिंता सता रही है कि क्या उनकी दान की गई चांदी का इस्तेमाल किसी गलत जगह तो नहीं हुआ? डॉ. राजू ने चंदा चोरी की बात सुनने के बाद रसीद और इस बात की जानकारी मांगी है कि चांदी का इस्तेमाल कहां किया गया है।

लगभग 1.5 से 2 करोड़ रुपये थी 200 चांदी के ईंटों की कीमत

डॉ. राजू वी. मनवानी ने कहा कि जब उन्होंने 200 चांदी की ईंटें दान की थीं तब उनकी कीमत लगभग 1.5 से 2 करोड़ रुपये थी लेकिन वर्तमान में इसकी कीमत 6 से 7 करोड़ रुपये है। इसलिए उन्हें निश्चित रूप से अपने दान के बारे में पूछने का अधिकार है कि उनका इस्तेमाल कहा किया गया है।

डॉ. राजू ने कहा कि पीएम मोदी और सीएम योगी से अपील है कि कम से कम उन दोषियों को सजा जरूर मिलनी चाहिए, जिन्होंने इस अधिकार का गलत इस्तेमाल किया है।

जरा याद करो कुर्बानी: अंग्रेजों के सामने नहीं झुके हिलसा के 11 वीर, तिरंगे के लिए सीने पर खाई थीं गोलियां

आज की ताजा खबर 12 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

पूरा सत्र बीत गया, देश का पैसा बर्बाद हुआ, FCRA बिल को JPC के पास भेजने पर भड़का विपक्ष

NEET से FCRA तक कांग्रेस ने संसद में उठाए सवाल, अमित शाह से संसद में जवाब देने की मांग तेज

1 मिनट में अलर्ट, 2 मिनट में रवाना, 10 मिनट में मौके पर एंबुलेंस! थोड़ी भी देर हुई तो NHAI लगाएगा जुर्माना