रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, फोटो - सोशल मीडिया  
देश

पाकिस्तान कर सकता है गलत हरकत,ऑपरेशन सिंदूर जारी है...रक्षा मंत्री ने दुश्मनों को चेताया

Rajnath Singh ने कहा कि भारत का रक्षा निर्यात 38,500 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। उन्होंने ऊर्जा सुरक्षा और 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर पड़ोसी देशों को कड़ी चेतावनी दी।

अर्पित शुक्ला

Rajnath Singh News: राजनाथ सिंह गुरुवार को केरल के दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एक जनसभा को संबोधित किया। अपने भाषण में उन्होंने मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव और ईरान की स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसे हालात में भारत का कोई पड़ोसी देश गलत कदम उठा सकता है, लेकिन भारत की प्रतिक्रिया “बेहद सख्त और निर्णायक” होगी।

उन्होंने कहा कि “ऑपरेशन सिंदूर जारी है” और भारतीय सेना पूरी तरह सतर्क है। साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि भारतीय नौसेना होर्मुज जलडमरूमध्य से भारतीय तेल टैंकरों को सुरक्षित निकाल रही है।

भारत में पेट्रोल-डीजल और गैस की कमी नहीं

रक्षा मंत्री ने देशवासियों को भरोसा दिलाया कि भारत में पेट्रोल, डीजल और गैस की कोई कमी नहीं है और देश किसी भी ऊर्जा संकट से निपटने के लिए तैयार है। इस दौरान उन्होंने नरेंद्र मोदी की कूटनीति की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारत वैश्विक स्तर पर अपने हितों की प्रभावी रक्षा कर रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि ईरान ने कुछ भारतीय जहाजों को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की अनुमति दी है और भारतीय जनता के समर्थन की सराहना भी की है।

2025-26 में रक्षा निर्यात में 62.66% बढ़ा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत की रक्षा क्षमताओं का जिक्र करते हुए कहा कि देश अब केवल हथियारों का आयातक नहीं रहा, बल्कि निर्यात के क्षेत्र में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि 2014 में भारत का डिफेंस एक्सपोर्ट लगभग 600 करोड़ रुपये था, जो अब बढ़कर 38,500 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। साथ ही 2025-26 में रक्षा निर्यात में 62.66% की रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की गई है।

इससे पहले उन्होंने कहा था ऐसे बड़े अंतरराष्ट्रीय संकट के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कूटनीतिक समझ और क्षमता के कारण भारत इस स्थिति से सुरक्षित बना हुआ है। शनिवार को हल्द्वानी में राजनाथ सिंह ने एक जनसभा को संबोधित किया था।

India Bloc March Live: चुनाव आयोग के खिलाफ मैदान में विपक्ष, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अडिग

मुंबई एयरपोर्ट T-1 बंद करने के प्रस्ताव पर विवाद, क्या नवी मुंबई शिफ्ट होंगी उड़ानें? आज की बैठक में फैसला

India By Election 2026 LIVE: कानून तोड़ने के कारण हुमायूं कबीर को हिरासत में ले लिया गया: पश्चिम बंगाल पुलिस

महायुति में तनातनी के बीच पीएम मोदी और अमित शाह से मिले एकनाथ शिंदे, दिल्ली में 1 घंटे तक क्या हुई बात?

INDIA गठबंधन का चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन शुरू, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की हो रही मांग