ANI Photo 
देश

चीन-पाकिस्तान को लेकर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, विदेश मंत्री जयशंकर ने इतिहास दिलाकर दिया करारा जवाब

रवि शुक्ला

नई दिल्ली: राहुल गांधी ने मोदी सरकार की विदेश नीति को लेकर एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी और केंद्र सरकार पर हमला बोला। लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बोलते हुए कहा कि, "केंद्र की गलत नीति के कारण हम आइसोलेट हो चुके हैं, जिसके कारण चीन और पाकिस्तान जिन्हे दूर रखना था वह एक साथ आ चुके हैं।" कांग्रेस नेता के इस आरोप पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इतिहास याद दिलाते हुए करारा जवाब दिया। 

विदेश मंत्री ने सिलसिलेवार तरीके से जवाब देते हुए कहा कि, "राहुल गांधी ने लोकसभा में आरोप लगाया कि यह सरकार ही है जिसने पाकिस्तान और चीन को एक साथ लाया है। शायद, इतिहास के कुछ सबक क्रम में हैं।"

उन्होंने कहा, "1963 में पाकिस्तान ने शक्सगाम घाटी को अवैध रूप से चीन को सौंप दिया।चीन ने 1970 के दशक में पीओके के रास्ते काराकोरम हाईवे का निर्माण किया था। 1970 के दशक से दोनों देशों के बीच घनिष्ठ परमाणु सहयोग भी था। 2013 में चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा शुरू हुआ।" उन्होंने आगे कहा, "तो, अपने आप से पूछें: क्या तब चीन और पाकिस्तान दूर थे?"

https://twitter.com/DrSJaishankar/status/1488884870449295362

गणतंत्र दिवस पर उठाए सवाल पर दिया जवाब

इसी के साथ राहुल के गणतंत्र दिवस के मौके पर कोई मेहमान नहीं बुलाने पर बोले हमले का जवाब देते हुए विदेश मंत्री ने कहा, "लोकसभा में, राहुल गांधी ने कहा कि हमें गणतंत्र दिवस के लिए विदेशी मेहमान नहीं मिल सकता। भारत में रहने वाले जानते हैं कि हम एक कोरोना लहर के बीच में थे।" उन्होंने कहा, "5 मध्य एशियाई राष्ट्रपति, जो आने वाले थे, ने 27 जनवरी को एक आभासी शिखर सम्मेलन किया। क्या राहुल गांधी ने भी इसे याद किया?"

राहुल गांधी एक कन्फ्यूज इन्सान 

राहुल के भाषण पर हमला बोलते हुए केंद्रीय संसदीय मंत्री प्रह्लाद पटेल ने कहा, "वह (राहुल गांधी) एक भ्रमित, नासमझ नेता हैं। उन्होंने कहा कि भारत कोई देश नहीं है। उन्होंने कहा कि चीन का दृष्टिकोण बहुत स्पष्ट है। क्या आप यहां चीन का समर्थन करने आए हैं? तिब्बत की समस्या सिर्फ कांग्रेस की वजह से है।"

क्या कहा था राहुल गांधी ने?

चीन को लेकर राहुल गांधी ने कहा, "चीनियों का एक बहुत स्पष्ट दृष्टिकोण है कि वे क्या करना चाहते हैं। भारत की विदेश नीति का एकमात्र सबसे बड़ा रणनीतिक लक्ष्य पाकिस्तान और चीन को अलग रखना रहा है। आपने जो किया है, आप उन्हें साथ लाए हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "किसी भी भ्रम में न रहें, अपने सामने खड़ी हुई ताकत को कम न समझें। आप पाकिस्तान और चीन को साथ लाए हैं। यह एकमात्र सबसे बड़ा अपराध है जो आप भारत के लोगों के खिलाफ कर सकते हैं।"

इसी के साथ गणतंत्र दिवस के मौके पर कोई विदेश मेहमान नहीं आने पर हमला बोलते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, "अपने आप से पूछें कि गणतंत्र दिवस पर आपको मेहमान क्यों नहीं मिल पा रहे हैं। आज भारत पूरी तरह से अलग-थलग और घिरा हुआ है। हम श्रीलंका, नेपाल, बर्मा, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, चीन से घिरे हुए हैं। हर जगह हम घिरे हुए हैं। हमारे विरोधी हमारी स्थिति को समझते हैं।"

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें