अमित शाह, राहुल गांधी  
देश

अमित शाह घबराए हुए हैं...उनके हाथ कांप रहे थे, राहुल गांधी ने लगाया गलत भाषा प्रयोग करने का आरोप

Rahul Gandhi Challenge Amit Shah: राहुल गांधी ने कहा कि गृह मंत्री ने उनके किसी भी सवाल का सीधा जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि अमित शाह जी कल बहुत घबराए हुए थे।

अर्पित शुक्ला

Winter Session of Parliament: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कल संसद में दिए भाषण पर कांग्रेस MP और लोकसभा LoP राहुल गांधी ने एक बार फिर हमला बोला है। राहुल गांधी ने अमित शाह को घबराया हुआ बताया। राहुल गांधी का कहना है कि उनके सवालों का कोई जवाब गृह मंत्री ने जवाब नहीं दिया।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा, "अमित शाह जी कल बहुत घबराए हुए थे.उन्होंने गलत भाषा का इस्तेमाल किया, उनके हाथ कांप रहे थे... वे बहुत ज़्यादा मानसिक दबाव में हैं। कल सबने यह देखा। मैंने उनसे जो पूछा, उन्होंने सीधे जवाब नहीं दिया। उन्होंने कोई सबूत नहीं दिया.मैंने उन्हें सीधे चुनौती दी है कि वे ज़मीन पर आएं और संसद में मेरी सभी प्रेस कॉन्फ्रेंस पर चर्चा करें। मुझे कोई जवाब नहीं मिला..."

अमित शाह के भाषण के बाद गरमाई राजनीति

लोकसभा में बुधवार को गृह मंत्री अमित शाह ने चुनाव सुधार और एसआईआर पर अपने भाषण के दौरान विपक्ष को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल संसद में सिर्फ समय बर्बाद करने के लिए आए हैं और चुनाव प्रक्रिया पर उन्हें गंभीरता से सोचने की सलाह दी। वहीं, भाषण के बीच शाह के मुंह से अनजाने में एक शब्द भी निकल गया, जिससे राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया। इस शब्द का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

राहुल गांधी ने अमित शाह पर साधा निशाना

भाषण के दौरान, जब शाह ने विपक्षी सांसदों को नसीहत दी, तो राहुल गांधी ने इसे लेकर उन पर पलटवार किया। राहुल गांधी ने इस शब्द का मुद्दा उठाते हुए शाह से इस पर स्पष्टीकरण मांगा। उनका कहना था कि यह शब्द अनजाने में नहीं, बल्कि जानबूझकर इस्तेमाल किया गया था और यह उनकी सच्चाई को उजागर करता है।

चुनाव सुधार और मतदाता सूची पर तीखी नोकझोंक

लोकसभा में चुनाव सुधारों और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर बहस के दौरान गृह मंत्री अमित शाह और विपक्षी नेता राहुल गांधी के बीच तीखी नोकझोंक हुई। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को चुनाव प्रक्रिया और मतदाता घोटाले पर चुनौती दी। इस विवाद के बाद, विपक्षी सांसदों ने सदन से वॉकआउट कर दिया, और संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि विपक्ष में किसी भी मुद्दे पर चर्चा करने का धैर्य नहीं है और वह सिर्फ संसद का समय बर्बाद करना चाहते हैं।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज