हरिओम वाल्मीकि के परिवार से मिले राहुल गांधी (फोटो- सोशल मीडिया) 
देश

'मिलने से रोका, धमकाया'! हरिओम के परिवार से राहुल की मुलाकात, सीने से लिपट फफक-फफकर रो पड़ी मां

Congress नेता Rahul Gandhi ने हरिओम वाल्मीकि के परिवार से मुलाकात कर ली है। उन्होंने कहा प्रशासन परिवार को डराने में लगा है मुझसे मिलने के लिए भी रोकने की कोशिश की। सरकार गुनहगारों की ढाल बन गई है।

सौरभ शर्मा

Rahul Gandhi Meet Hariom Valmiki Family: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में शुक्रवार को उस वक्त माहौल बेहद भावुक हो गया जब नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, मॉब लिंचिंग में मारे गए दलित युवक हरिओम वाल्मीकि के परिवार से मिलने पहुंचे। पहले तो मिलने से इनकार की खबरें आईं, लेकिन जब राहुल सामने आए तो हरिओम की बहन खुद को रोक नहीं सकी और उनसे लिपटकर फफक-फफक कर रो पड़ी। इस मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पीड़ित परिवार को डराया और धमकाया जा रहा है ताकि सच सामने न आ सके।

मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने एक ट्वीट में अपनी पूरी भावना और इस लड़ाई के मकसद को साफ किया। उन्होंने लिखा, हरिओम वाल्मीकि की नृशंस हत्या ने पूरे देश की अंतरात्मा को झकझोर दिया है। उनके परिवार की आंखों में दर्द के साथ एक सवाल था - क्या इस देश में दलित होना अब भी जानलेवा गुनाह है? उत्तर प्रदेश में प्रशासन पीड़ित परिवार को डराने में जुटा है। उन्होंने परिवार को मुझसे मिलने से रोकने की कोशिश भी की। यह व्यवस्था की वही विफलता है - जो हर बार गुनहगारों की ढाल बनकर पीड़ित को ही कठघरे में खड़ा कर देती है। न्याय को नज़रबंद नहीं किया जा सकता।

धमकी, आंसू और बंद दरवाजे का सच

राहुल गांधी ने मीडिया से बात करते हुए आरोप लगाया कि सरकार ने हरिओम के परिवार को घर में कैद कर रखा है। परिवार ने उन्हें बताया कि उन्हें धमकाया गया था कि वे राहुल गांधी से न मिलें और इसी दबाव में एक वीडियो भी बनवाया गया। राहुल ने कहा, "एक लड़की को ऑपरेशन की जरूरत है, लेकिन वह नहीं जा पा रही क्योंकि सरकार ने उन्हें बंद कर रखा है।" यह परिवार सिर्फ न्याय मांग रहा है, लेकिन प्रशासन उन्हें ही गुनहगार की तरह पेश कर रहा है। राहुल ने परिवार को आश्वासन दिया है कि कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ी है और न्याय की लड़ाई में हर संभव मदद करेगी।

सियासत और इंसाफ की लड़ाई

इस पूरी घटना पर अब सियासत भी तेज हो गई है। राहुल गांधी ने सीधे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील की है कि वे हरिओम के परिवार की रक्षा करें और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करें। हालांकि, प्रशासन ने परिवार को नौकरी और आर्थिक मदद दी है, लेकिन राहुल का कहना है कि यह काफी नहीं है, परिवार की सुरक्षा और आजादी सुनिश्चित करना सबसे जरूरी है। उनके दौरे से पहले शहर में 'दर्द को मत भुनाओ, वापस जाओ' जैसे पोस्टर भी लगे थे, जिन्हें कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हटा दिया। यह लड़ाई अब सिर्फ हरिओम के लिए नहीं, बल्कि अन्याय के खिलाफ उठने वाली हर आवाज के लिए बन गई है।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन