गौरव भाटिया का कांग्रेस पर हमला, राहुल गांधी को बताया 'भारतीय राजनीति का भस्मासुर' (फोटो- सोशल मीडिया) 
देश

'भारतीय राजनीति के भस्मासुर हैं राहुल गांधी', BJP का कांग्रेस पर तीखा हमला, कहा- सबको निगल गए

BJP के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने Congress व Rahul Gandhi पर हमला बोलते हुए पुतिन की भारत यात्रा का जिक्र कर कहा कि दुनिया भर में भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा दिखाई दे रही लेकिन इन्हें केवल आलोचना ही करनी है।

सौरभ शर्मा

BJP Bhasmasur Remark on Rahul Gandhi: भारतीय राजनीति में जुबानी जंग अब एक नए और बेहद तीखे मोड़ पर आ गई है। शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर अब तक का सबसे बड़ा हमला बोला। उन्होंने राहुल गांधी को 'भारतीय राजनीति का भस्मासुर' करार देते हुए कहा कि जब पूरी दुनिया रूस के राष्ट्रपति पुतिन की भारत यात्रा और प्रधानमंत्री मोदी के साथ उनकी दोस्ती देख रही है, तब कांग्रेस का एक खेमा मातम मना रहा है। भाटिया ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी को देश की बढ़ती साख नहीं, बल्कि सिर्फ अपनी निजी राजनीति दिखाई देती है।

गौरव भाटिया ने राहुल गांधी की महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में गैर-मौजूदगी पर सवाल उठाते हुए उन्हें अपरिपक्व और गैर-जिम्मेदार नेता बताया। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष होने के बावजूद राहुल न तो स्वतंत्रता दिवस पर दिखते हैं, न गणतंत्र दिवस पर और न ही नए मुख्य न्यायाधीश के शपथ ग्रहण में, लेकिन अगर जॉर्ज सोरोस बुला लें तो वे सुबह 5 बजे भी पहुंच जाएंगे। भाटिया ने याद दिलाया कि राहुल गांधी पिछले कुछ महीनों में बांग्लादेश, मॉरीशस और न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्रियों से मिल चुके हैं, फिर भी कांग्रेस न्योते को लेकर बेवजह का ड्रामा कर रही है।

सहयोगियों के लिए बने खतरा

भाजपा प्रवक्ता ने भस्मासुर वाली टिप्पणी को विस्तार देते हुए कहा कि राहुल गांधी जहां भी जाते हैं, अपने ही सहयोगियों का नुकसान करते हैं। उन्होंने महाराष्ट्र में शरद पवार और उद्धव ठाकरे को कमजोर किया, दिल्ली में लोकसभा चुनाव के दौरान अरविंद केजरीवाल की पार्टी का नुकसान किया और बिहार में तेजस्वी यादव की पार्टी को भी नहीं छोड़ा। भाटिया ने दावा किया कि अब राहुल गांधी उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव को भी नुकसान पहुंचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। उनके अनुसार, राहुल गांधी ने कांग्रेस को जिस स्थिति में पहुंचा दिया है, वह सबके सामने है और अब यही हाल वे अपने साथियों का कर रहे हैं।

संविधान और विदेश नीति पर घेरा

गौरव भाटिया ने कांग्रेस की पुरानी नीतियों को धारा 370 और चीन-पाकिस्तान विवाद की जड़ बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने यूएनएससी में भारत की जगह चीन को महत्व दिया। इसके अलावा, उन्होंने ममता बनर्जी और इंडिया ब्लॉक पर हिंदू धर्म से नफरत करने और घुसपैठियों को वोट बैंक बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने हुमायूं कबीर की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि देश शरिया से नहीं, संविधान से चलता है। भाटिया ने राहुल गांधी को सलाह दी कि वे संविधान पढ़ें, क्योंकि वे अनुच्छेद 35 और यूसीसी पर लगातार गलत बयानी कर रहे हैं।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन