Vijay Thalapathy: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करने के बाद अब राज्य में सरकार बनाने की कवायद तेज हो चुकी है। विजय थलापति की विजय की टीवीके पार्टी जल्द ही सरकार बना सकती है। माना जा रहा है कि टीवीके कांग्रेस के समर्थन के साथ तमिलनाडु में सरकार बना सकती है। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस ने टीवीके को समर्थन देने का फैसला कर लिया है।
बता दें, कि इससे पहले कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने दावा किया था कि टीवीके यानी विजय ने कांग्रेस से सरकार बनाने के लिए समर्थन की मांग की है। कांग्रेस से जुड़े सूत्रों का कहना है कि पार्टी ने विजय की सरकार को समर्थन देने का फैसला कर लिया। इतना ही नहीं विजय की सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी के शामिल होने के भी संकेत मिल रहे है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कांग्रेस पार्टी इस समर्थन के बदले विजय की सरकार में दो मंत्री पद की मांग रखना चाहती है। इस मांग को लेकर प्रभारी चोदनकर और प्रवीण चक्रवर्ती फिलहाल, टीवीके से संपर्क में है।
सूत्रों ने अनुसार, राहुल गांधी टीवीके को समर्थन देना चाहते थे, लेकिन कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे चाहते थे कि इस बात का फैसला दिल्ली में न होते हुए तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी तय करे। यही कारण था कि दिल्ली में बैठक के बाद तमिलनाडु कांग्रेस के नेताओं की एक ऑनलाइन बैठक बुलाई गई थी, जिसमें औपचारिक रूप से टीवीके को समर्थन देने का फैसला लिया गया था।
ऐसी संभावनाएं जताई जा रही है कि 7 मई (गुरुवार) को टीवीके प्रमुख विजय तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। बताया जा रहा है कि विजय गुरुवार को शुभ दिन मानते है इसलिए वे इसी दिन शपथ लेना चाहते है। टीवीके पार्टी का शपथ ग्रहण समारोह चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में होने के संकेत मिल रहे है, ऐसे में सभी टीवीके विधायकों को चेन्नई छोड़ने से मना किया गया है।
यह भी पढ़ें - न मोदी…न नितिन नबीन, ये हैं BJP के 5 धुरंधर; जिन्होंने बंगाल से उखाड़ फेंका ममता का साम्राज्य
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में इस बार टीवीके बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। टीवीके ने राज्य की 234 सीटों में से कुल 107 सीटें अपने नाम की हैं। फिर भी पूर्ण बहुमत से अभी भी टीवीके 11 सीटें पीछे है। इसी के साथ बाकि पार्टियों की बात करें तो डीएमके को 59 सीटें और एआईडीएमके को 47 सीटें मिली है। बता दें, कि तमिलनाडु में कांग्रेस के 5 विधायक है। इससे यह साफ हो गया है कि विजय को अपनी सरकार बनाने के लिए कांग्रेस के अलावा और दूसरी पार्टियों के समर्थन की भी आवश्यकता होगी।