राहुल गांधी, फोटो: सोशल मीडिया 
देश

‘सॉरी सर…’, राहुल गांधी ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मांगी माफी, जानिए क्यों

संसद के मानसून सत्र के छठे दिन लोकसभा और राज्यसभा दोनों में पहलगाम आतंकी हमला और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर गहमागहमी देखने को मिली। इस दौरान राहुल ने कुछ ऐसा किया जिसपर उनको माफी मांगनी पड़ी। जानिए क्या।

प्रतीक पाण्डेय

Rahul Gandhi in Parliament: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लोकसभा में केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला और कई गंभीर सवाल खड़े किए। राहुल के भाषण के दौरान एक ऐसा वाकया भी हुआ जिसके चलते उन्हें लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से माफी मांगनी पड़ी।

लोकसभा में बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि पहलगाम हमले के पीछे पाकिस्तान के जनरल आसिम मुनीर का हाथ है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुनीर को अमेरिका ने आमंत्रित किया और वह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ लंच करते नजर आए। राहुल ने तंज कसते हुए कहा, “हमारे प्रधानमंत्री उस कमरे में तक नहीं जा सकते जहां एक आतंक समर्थक आराम से बैठा है। ट्रंप ने सारे प्रोटोकॉल तोड़ दिए लेकिन पीएम मोदी ने एक शब्द भी नहीं कहा।”

मेज पर हाथ मारने पर मांगी माफी

राहुल जब यह बयान दे रहे थे, तो उन्होंने मेज पर जोर से हाथ मारा। इस पर स्पीकर ओम बिरला ने उन्हें टोकते हुए कहा, “यह सदन की संपत्ति है, कृपया इसे मत तोड़िए।” राहुल ने तुरंत माफी मांगते हुए कहा, “सॉरी सर, गलती हो गई।” इसके बाद फिर उन्होंने अपनी बात रखनी शुरू की। राहुल ने कई मुद्दों पर सदन में अपनी बात रखी।

‘मन की बात नहीं, जनता की बात सुनिए: राहुल गांधी

कांग्रेस नेता ने आगे कहा, “प्रधानमंत्री हर महीने ‘मन की बात’ करते हैं लेकिन कभी जनता की बात नहीं सुनते। उन्हें किसानों, युवाओं और महिलाओं की आवाज सुननी चाहिए, जो आज महंगाई और बेरोजगारी से परेशान हैं।”

इंदिरा गांधी जैसी प्रतिशत भी हिम्मत हो तो…

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी अपनी इमेज के लिए सुरक्षाबलों का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने कहा, “यह देश के लिए बहुत खतरनाक है। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने 29 बार कहा है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर कराया। प्रधानमंत्री मोदी साफ कहें कि ट्रंप झूठ बोल रहे हैं।” राहुल गांधी ने कहा, 'प्रधानमंत्री को ध्यान रखना चाहिए कि देशहित और सेना आपकी इमेज गढ़ने के लिए नहीं है। मैंने कहा था पाकिस्तान और चीन को अलग रखो। सरकार की विदेश नीति फेल हो गई है। असली लड़ाई चीन से हो रही थी।'

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, 8 साल पुराने केस में कोर्ट की बड़ी कार्रवाई

Amit Shah Bhopal Visit: गोपालक सम्मेलन से डेयरी परियोजनाओं तक, जानें 3 अक्टूबर का पूरा कार्यक्रम

आज से तमिलनाडु में महिलाओं और बालिकाओं के लिए ‘विक्ट्री जर्नी स्कीम’, मुख्यमंत्री विजय का ये है नया ऐलान

INDIA Bloc Protest: आज से सेव डेमोक्रेसी आंदोलन की शुरुआत, दिल्ली में ये 11 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद

No UPI Day: इसलिए व्यापारियों ने रद्द की है हड़ताल, जानिए निर्मला सीतारमण ने बैठक में क्या दिया आश्वासन