बांग्लादेश (कांसेप्ट फोटो सौ. सोशल मीडिया)  
देश

प्रियंका गांधी का थैला बना चर्चा का विषय, बांग्लादेश के लिए लिखी थी ये बात

प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस महासचिव और पार्टी के कई अन्य सांसदों ने बांग्लादेश में हिंदू समुदाय और दूसरे अल्पसंख्यकों के खिलाफ अत्याचार के खिलाफ मंगलवार को संसद परिसर में प्रदर्शन किया।

शिवानी मिश्रा

नई दिल्ली : प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस महासचिव और पार्टी के कई अन्य सांसदों ने बांग्लादेश में हिंदू समुदाय और दूसरे अल्पसंख्यकों के खिलाफ अत्याचार के खिलाफ मंगलवार को संसद परिसर में प्रदर्शन किया। इसके साथ ही सरकार से उनके लिए न्याय की मांग की , और उन्होंने अपने हाथ में बैग भी ले रखा था जिस पर ‘बांग्लादेश के हिंदुओं और ईसाइयों के साथ खड़े हों’ लिखा हुआ था।

बता दें कि प्रियंका और कई अन्य  संसद भवन में 'मकर द्वार' के सामने एकत्र हुए और केंद्र सरकार जवाब दो। इसके बाद ‘वी वांट जस्टिस' के नारे भी लगाए। आज, मंगलवार को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा "बांग्लादेश के हिंदुओं और ईसाइयों के साथ खड़े हों" लिखा एक बैग लेकर संसद में दाखिल हुईं। प्रियंका गांधी वाड्रा के अलावा पार्टी के कई अन्य सांसद भी ऐसे बैग लेकर गए थे।

सांसदों ने बांग्लादेश में हिंदू समुदाय और अन्य अल्पसंख्यकों के खिलाफ

इस दौरान सांसदों ने बांग्लादेश में हिंदू समुदाय और अन्य अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रहे अपराधों के खिलाफ प्रदर्शन किया और सरकार से न्याय की मांग की। उनके पास एक बैग भी था जिस पर लिखा था- बांग्लादेश के हिंदुओं और ईसाइयों के साथ खड़े रहें। बता दें कि सोमवार को कांग्रेस ने इस विषय को लेकर संसद परिसर में प्रदर्शन किया, और केरल के वायनाड से लोकसभा सदस्य प्रियंका गांधी ने लोकसभा में शून्यकाल के दौरान भी ये विषय उठाया था। वो सोमवार को फिलिस्तीनी लोगों के समर्थन में फिलिस्तीन लिखा हुआ हैंडबैग लेकर संसद पहुंची थीं।

उत्तर प्रदेश शीतकालीन विधानसभा के दूसरे दिन मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बागियों पर एक और तीखा हमला बोला। इस बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी बिना नाम लिए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी पर हमला बोला।

INDIA Bloc Protest: इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट मार्च, CEC के खिलाफ याचिका दायर; आज दिन भर क्या-क्या हुआ?

गाजियाबाद के शहीद नगर में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरा मकान का लेंटर; कई लोग मलबे में दबे

सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी बनाम चुनाव आयोग, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल; 11 नेता बने पक्षकार

एकतरफा प्यार कब तक चलता? आनंद दुबे ने बताया उद्धव ठाकरे का साथ छोड़ने का कारण

अस्पतालों की मनमानी पर सरकार ने लगाया लगाम! इलाज का खर्च सार्वजनिक करना हुआ अनिवार्य