प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (सोर्स-सोशल मीडिया) 
देश

आज PM मोदी 113वीं बार करेंगे अपनी ‘मन की बात’, ऐसे देखें-सुने यह ख़ास कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 113वीं बार 'मन की बात' कार्यक्रम करेंगें। इस कार्यक्रम को 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा 11 विदेशी भाषाओं में भी ब्रॉडकॉस्ट किया जाता है।

राहुल गोस्वामी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी रविवार 25 अगस्त को सुबह 11 बजे 113वीं बार 'मन की बात' कार्यक्रम करेंगें। इससे पहले बीते 28 जुलाई को मन की बात का 112वां संस्करण हुआ था। उस समय PM मोदी ने पेरिस ओलिंपिक, मैथ्स ओलंपियाड, असम मोइदम, टाइगर डे, वनों के संरक्षण और स्वतंत्रता दिवस पर बात की थी। 'मन की बात' प्रधानमंत्री मोदी का मासिक रेडियो कार्यक्रम है, जिसमें वे देश की जनता के साथ महत्वपूर्ण राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा करते हैं।

'मन की बात' कार्यक्रम को 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा 11 विदेशी भाषाओं में भी ब्रॉडकॉस्ट किया जाता है। इनमें फ्रेंच, चीनी, इंडोनेशियाई, तिब्बती, बर्मी, बलूची, अरबी, पश्तू, फारसी, दारी और स्वाहिली भी शामिल हैं। 'मन की बात' की ब्रॉडकास्टिंग आकाशवाणी के 500 से अधिक ब्रॉडकास्टिंग सेंटर द्वारा भी किया जाता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने इस खास मासिक रेडियो कार्यक्रम के माध्यम से जनता से डायरेक्ट कनेक्ट होते हैं और उनकी समस्याओं का समाधान निकालने की कोशिश करते हैं। इतना ही नही इस कार्यक्रम पर कुछ ऐसे लोगों को भी बुलाया जाता है जिन्होंने राष्ट्र के उन्नति में अपना योगदान दिया हो। ऐसे लोगों की सफलता के बारे में PM मोदी डियो के माध्यम से पूरी दुनिया को बताते हैं।

जानकारी हो कि, ‘मन की बात’ को देश के 100 करोड़ लोग कम से कम एक बार जरुर सुन चुके हैं। वहीं 23 करोड़ लोग नियमित रूप से ‘मन की बात’ को आज भी सुनते हैं। इस बाबत IIM रोहतक ने एक स्टडी की थी, जिसे प्रसार भारती ने करवाया था।

'मन की बात' का पहला एपिसोड

गौरतलब है कि 'मन की बात' का पहला एपिसोड बीते 3 अक्‍टूबर 2014 को प्रसारित हुआ था। तब यह पहला एपिसोड की मात्र 14 मिनट को था। जून 2015 में इसे बढ़ाकर फिर 30 मिनट कर दिया गया था। बीते 30 अप्रैल 2023 को मन की बात का 100वां एपिसोड प्रसारित किया गया था। मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण 23 भाषाओं और 29 बोलियों में होता है। फ्रेंच, पश्‍तो, चाइनीज समेत इसका ब्रॉडकास्‍ट 11 विदेशी भाषाओं में भी किया जाता है।

ऐसे देखें-सुने 'मन की बात'

जानकारी दें कि, आकाशवाणी समाचार, दूरदर्शन समाचार, प्रधानमंत्री कार्यालय तथा सूचना और प्रसारण मंत्रालय के यू-ट्यूब चैनलों पर भी इस ख़ास और रोचक कार्यक्रम का सीधा प्रसारण होता है। वहीं आकाशवाणी से हिन्दी प्रसारण के बाद यह कार्यक्रम अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में इसे प्रसारित किया जाता है।

इसके साथ ही आप PM नरेंद्र मोदी के फेसबुक पेज पर भी जाकर आप इस कार्यक्रम को सुन सकते हैं।वहीं आप आकाशवाणी और PMO के ट्विटर हैंडल पर भी आपको इसके अपडेट मिलेंगे। आप Mann Ki Baat Updates मन की बात अपडेट्स ट्विटर हैंडल पर भी आपको इसके पूरे और जरुरी अपडेट देख-सुन सकते हैं।

AAP नेता सौरभ भारद्वाज हिरासत में, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में पहुंचे थे जंतर-मंतर

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, 8 साल पुराने केस में कोर्ट की बड़ी कार्रवाई

Amit Shah Bhopal Visit: गोपालक सम्मेलन से डेयरी परियोजनाओं तक, जानें 3 अक्टूबर का पूरा कार्यक्रम

आज से तमिलनाडु में महिलाओं और बालिकाओं के लिए ‘विक्ट्री जर्नी स्कीम’, मुख्यमंत्री विजय का ये है नया ऐलान

INDIA Bloc Protest: आज से सेव डेमोक्रेसी आंदोलन की शुरुआत, दिल्ली में ये 11 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद