जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर पीएम मोदी का नमन (सौ. डिजाइन फोटो) 
देश

आज देश के पहले पीएम पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती, प्रधानमंत्री मोदी ने दी श्रद्धांजलि

देशभर में आज बाल दिवस के साथ ही देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनाई जा रही है। इस खास मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेहरूजी को आज जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर एक्स पर पोस्ट करते हुए नमन किया है।

दीपिका पाल

नई दिल्ली। देशभर में आज बाल दिवस के साथ ही देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनाई जा रही है। इस खास दिन को पंडित नेहरू को समर्पित दिनों में से एक मानते है। इस दिवस के मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेहरूजी को आज जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर एक्स पर पोस्ट करते हुए नमन किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया नमन

देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर आज गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ऑफिशियल एक्स एकाउंट पर पोस्ट शेयर किया है। इसमें लिखा कि, ‘‘पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।'' इस बात को अपने एक्स अकाउंट पर लिखते हुए बात कही है।

आज मनाई जाती है पंडित नेहरू की जयंती

आज देश के पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जयंती है जिनका जन्म 1889 में हुआ था और वह कांग्रेस के एक प्रमुख नेता थे। साल 1964 में प्रधानमंत्री के पद पर रहने के दौरान उनका निधन हो गया था। वह एक उत्कृष्ट लेखक और इतिहासकार भी थे। यहां पर आधुनिक भारत के निर्माता कहे जाने वाले पंडित नेहरू बच्चों के बीच बेहद लोकप्रिय थे। उन्हें बच्चे प्यार से 'चाचा नेहरू' भी बुलाते थे।

इसीलिए उनकी जयंती को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। पंडित नेहरू पढ़ाई के लिए वर्ष 1907 में ट्रिनिटी कॉलेज, कैम्ब्रिज चले गए और यहां से 1910 में स्नातक की उपाधि हासिल की थी।

पिता मोतीलाल नेहरू की नहीं मानी इच्छा

आपको बताते चलें कि, मोतीलाल नेहरू चाहते थे कि उनके बेटे जवाहरलाल कांग्रेस छोड़कर उनकी अपनी स्वराज पार्टी में शामिल हो जाएं, लेकिन जवाहरलाल अपने पिता की इच्छा के विरुद्ध कांग्रेस के प्रति वफादार रहे। साथ ही गांधी जी के साथ रहना चुना।

सेवा संकल्प यात्रियों से PM मोदी का संवाद, कहा- सरकारी योजना का उद्देश्य सिर्फ पैसा खर्च करना नहीं, जीवन बदलना

Weather Alert: कई राज्यों में झमाझम बारिश और तेज हवाएं, UP-बिहार से पहाड़ी राज्यों तक जानें कैसा रहेगा मौसम

जंतर-मंतर AI विवाद: महिला की तस्वीर का फेस-स्वैप कर लगाए बैनर, FIR में अभिजीत दीपके समेत चार के नाम

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का मोर्चा, आज देशभर में विरोध मार्च; वेणुगोपाल ने इस्तीफे की मांग की

12 Years of Make in India: 2.40 लाख करोड़ का निवेश, 33 गुना बढ़ा मोबाइल प्रोडक्शन, जानें देश को कितना फायदा