प्रज्जवल रेवन्ना (फोटो-सोशल मीडिया) 
देश

प्रज्वल रेवन्ना को उम्र कैद की सजा, नौकरानी ने लगाया था रेप का आरोप

Prajwal Revanna News: पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पौत्र व पूर्व जीडीएस सांसद प्रज्जवल रेवन्ना को नौकरानी से रेप के मामले में कोर्ट ने उम्र कैद की सजा सुनाई है।

Saurabh Pal

Prajwal Revanna Sentenced: पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पौत्र व पूर्व जेडीएस सांसद प्रज्वल रेवन्ना को रेप केस में एमपी-एमएलए कोर्ट ने बीते रोज दोषी करार दिया था। मामले में कोर्ट ने शनिवार को प्रज्वल रेवन्ना को सजा सुनाई है। उसे कोर्ट ने हासन जिले के होलेनरसीपुरा स्थित एक फार्महाउस में घरेलू नौकरानी से बलात्कार के मामले में आजीवन कारावास की सजा दी है। साथ ही 5 लाख का जुर्माना लगाया है।

रेप केस में दोषी करार दिए जाने के बाद प्रज्वल रेवन्ना ने कहा था कि उसने कोई गलत काम नहीं किया है। बस उसकी एक ही गलती है, वह राजनीति में तेजी से आगे बढ़ रहा है। गौरतलब है कि पिछले साल लोकसभा चुनाव की वोटिंग के बाद और रिजल्ट से पहले प्रज्वल रेवन्ना के कई आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। इसके बाद वह विदेश भाग गए थे।

प्रज्वल के खिलाफ रेप के तीन मामले अभी बाकी

जिस मामले में प्रज्वल को कोर्ट ने दोषी करार दिया गया है वो उनके खिलाफ दर्ज रेप के 4 मामलों में से एक है। अभी 3 अन्य मामलों पर सुनवाई होनी हैं। रेवन्ना के फार्महाउस पर काम करने वाली 47 वर्षीय एक महिला ने पिछले साल अप्रैल में रेप का मामला दर्ज करवाया था। उसने आरोप लगाया कि रेवन्ना ने साल 2021 से लेकर अप्रैल 2024 के बीच उसका कई बार रेप किया। साथ ही धमकी देते हुए कहा कि इस बारे में किसी को बताया तो वीडियो लीक कर देंगे।

रेप केस की टाइमलाइन

विदेश लौटने के बाद प्रज्वल रेवन्ना को रेप के आरोप में 23 मई 2024 को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके मामले में ट्रायल चला। बेंगुलुरू की एमपीएलए कोर्ट ने मामले में 18 जुलाई को सुनवाई पूरी हुई। इसके बाद कोर्ट ने फैसला रिजर्व रख लिया था। 1 अगस्त को कोर्ट ने रेवन्ना को रेप के मामले में दोषी करार दिया। वहीं आज यानी 2 अगस्त को कोर्ट ने दोषी पूर्व जेडीएस नेता को उम्र कैद की सजा सुनाई है।

रेवन्ना के हाजरो अश्लील वीडियो हुए थे वायरल

पिछले साल, रेवन्ना के सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर 2,000 से ज्यादा अश्लील वीडियो वायरल हुए थे। 2024 के लोकसभा चुनावों में रेवन्ना ने कर्नाटक की हासन संसदीय सीट पर दूसरी बार चुनाव लड़ा था, लेकिन वह अपनी सांसदी नहीं बचा सका। उसके खिलाफ दर्ज मामलों के बाद JDS ने उसे पार्टी से निलंबित भी कर दिया था।

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

जब लालू यादव ने राज ठाकरे को दी थी खुली चुनौती, क्या है मुंबई के शिवाजी पार्क में छठ करने वाली घटना? VIDEO

UNGA Death Penalty Vote: फांसी की सजा खत्म करने के प्रस्ताव पर भारत का विरोध, अमेरिका-चीन भी आए साथ

Kal Ka Mausam: 16 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां छाएगा कोहरा? IMD ने जारी किया अलर्ट

PM मोदी ने याद किए महाराष्ट्र के तीन आदिवासी वीर, जानिए राघोजी भांगरे, भागोजी नाईक और बाबूराव शेडमाके की कहानी