- Hindi News »
- Crime »
- Bengaluru Student Raped By Physics And Biology Lecturers Arrested
नोट्स के बहाने छात्रा से रेप, वीडियो बना ब्लैकमेल करने वाले दो लेक्चरर गिरफ्तार
कर्नाटक के एक प्राइवेट कॉलेज की छात्रा के साथ दो लेक्चरर और उनके दोस्त ने दुष्कर्म किया। लेक्चरर ने नोट्स देने के बहाने छात्रा को बुलाया और वीडियो बना ब्लैकमेल किया। मामले में 3 लोगों को पकड़ा गया है।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय

पुलिस गिरफ्त में तीनों आरोपी, फोटो: सोशल मीडिया
बेंगलुरु के एक कॉलेज में छात्रा के साथ रेप का मामला सामने आया है। छात्रा के परिजनों की शिकायत के बाद, नोट्स के बहाने रेप और उसके बाद वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले तीन लोगों को महिला आयोग की मदद से पकड़ा गया है। छात्रा के साथ पहले उसके दो लेक्चरर और उनके दोस्त ने गलत काम को अंजाम दिया। घटना कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले के मूडबिदरी में स्थित एक प्राइवेट कॉलेज में हुई।
शोषण करने वाले आरोपी नरेंद्र और संदीप इसी कॉलेज में फिजिक्स और बायो के लेक्चरर हैं। पकड़ा गया तीसरा आरोपी अनूप दोनों अध्यापकों का दोस्त है। पीड़िता और उसके परिवार की शिकायत पर पुलिस ने तीनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
नोट्स के बहाने छात्रा से रेप, फिर बनाया वीडियो
पुलिस की मानें तो आरोपी नरेंद्र ने छात्रा को पहले बेंगलुरु में नोट्स देने के बहाने बुलाया। इसके बाद वो अपने दोस्त के घर ले गया और दुष्कर्म किया। इसके बाद संदीप ने घटना का वीडियो बना लिया। बाद में छात्रा को वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करने लगा। छात्रा के साथ फिर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। दूसरे लेक्चरर अनूप ने छात्रा को धमकी दी कि उसके पास कमरे में आने की फुटेज है। इस बात से डरकर वो चुप रही।
सम्बंधित ख़बरें
भीलवाड़ा: डेथ-इंश्योरेंस गिरोह का पर्दाफाश, बीमारों की मौत पर नोट बटोरने वाला खौफनाक सिंडिकेट, ऐसे हुआ खुलासा
पत्नी के नाम पर लिया कमरा पहुंचा प्रेमिका के साथ, मुंबई के नामी होटल में की धोखधड़ी, पत्नी ने दर्ज कराया मामला
सोशल मीडिया से शुरू हुआ ठगी का खेल, रेप के बाद ब्लैकमेल कर युवती से ठगे 1.30 करोड़ रुपए
राजा रघुवंशी–सोनम केस: शादी की पहली सालगिरह पर फिर चर्चा में हनीमून मर्डर केस, कल हाईकोर्ट में अहम सुनवाई
यह भी पढ़ें: ‘छत्तीसगढ़ से जबरन बांगाल भेजे गए 9 श्रमिक’, महुआ मोइत्रा भाजपा सरकार पर बरसीं
दरअसल फिजिक्स का लेक्चरर नरेंद्र, बायोलॉजी का लेक्चरर संदीप और उसके दोस्त अनूप मूडबिद्री के एक प्राइवेट कॉलेज में काम करते हैं। पीड़िता यहीं से अपनी पढ़ाई कर रही है। पुलिस की मानें तो नरेंद्र पीड़िता को पढ़ाई के नोट्स उपलब्ध कराया करता था। पीड़ित पक्ष की तरफ से पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार नरेंद्र ने नोट्स देने के बहाने छात्रा से संपर्क किया। इसके बाद उसे लगातार मैसेज करके दोस्ती कर ली। इसके बाद उसने छात्रा को बेंगलुरु में दोस्त अनूप के कमरे पर बुलाया और उसके साथ रेप किया। बलात्कार के बाद उसने धमकी देते हुए कहा कि अगर उसने किसी को भी इसके बारे में जानकारी दी तो अच्छा नहीं होगा।
नरेंद्र के बाद संदीप ने शुरू की ब्लैकमेलिंग
कुछ दिन बीत जाने के बाद बायो का लेक्चरर संदीप छात्रा के साथ छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर कहा कि उसके पास नरेंद्र और उसकी तस्वीरें और वीडियो हैं, जिसे वो सबको दिखा देगा। इसके बाद उसने भी अनूप के घर पर छात्रा के साथ गंदा काम किया। लगातार यौन शोषण के कारण छात्रा ने ये बात अपने परिजनों को बताई तो मामले का खुलासा हुआ। परिवार ने राज्य महिला आयोग से बात की और शिकायत दर्ज करवाई। तत्काल एक्शन लेते हुए दोनों ही शिक्षकों और दोस्त अनूप को गिरफ्तार कर लिया गया।
Bengaluru student raped by physics and biology lecturers arrested
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भीलवाड़ा: डेथ-इंश्योरेंस गिरोह का पर्दाफाश, बीमारों की मौत पर नोट बटोरने वाला खौफनाक सिंडिकेट, ऐसे हुआ खुलासा
May 11, 2026 | 04:25 PMVat Savitri: शनिवार को है वट सावित्री व्रत, ये 7 विशेष नियम तुरंत नोट कर लीजिए
May 11, 2026 | 04:21 PMपत्नी के नाम पर लिया कमरा पहुंचा प्रेमिका के साथ, मुंबई के नामी होटल में की धोखधड़ी, पत्नी ने दर्ज कराया मामला
May 11, 2026 | 04:18 PM‘AIMIM और ओवैसी की जांच हो…’, संजय निरुपम का नासिक TCS कांड की आरोपी निदा खान को लेकर बड़ा हमला
May 11, 2026 | 04:15 PMभ्रष्टाचार और कुपोषण पर बरसे कांग्रेस अध्यक्ष, जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना; जानें क्या कहा
May 11, 2026 | 04:12 PMपीएम मोदी के इंधन बचाओ मंत्र पर रोहित पवार का तीखा वार, कहा पहले अपनी सरकार की फिजूलखर्ची राेकें
May 11, 2026 | 04:10 PMमायावती को सता रही ब्राह्मणों की चिंता! योगी सरकार पर उठाए सवाल, कहा- ब्राह्मण समाज उपेक्षित के साथ असुरक्षित
May 11, 2026 | 04:05 PMवीडियो गैलरी

‘नितेश राणे को पागलखाने भेजो…’, ओवैसी को आतंकवादी बताने पर भड़के वारिस पठान, देखें VIDEO
May 11, 2026 | 02:00 PM
मिडिल ईस्ट जंग का भारत पर असर; पीएम मोदी का लोगों से सोना न खरीदने और तेल कम खाने की अपील, VIDEO वायरल
May 11, 2026 | 01:05 PM
विजय कैबिनेट की 29 वर्षीय मंत्री ने मचाया तहलका, हिंदी बोलकर जीता उत्तर भारत का दिल, कौन हैं एस कीर्तना?
May 11, 2026 | 12:48 PM
PM मोदी के बेंगलुरु पहुंचने से पहले बड़ी साजिश नाकाम! कग्गलीपुरा में मिले विस्फोटक, मचा हड़कंप
May 11, 2026 | 12:11 PM
CM बनते ही विजय का मास्टरस्ट्रोक! 200 यूनिट फ्री बिजली और महिलाओं के लिए स्पेशल फोर्स का ऐलान
May 10, 2026 | 11:11 PM
पीठ पर छूरा घोंपना कांग्रेस का काम…बंगाल की जीत से गदगद हुए PM मोदी, बेंगलुरु में गिनाई भाजपा की उपलब्धियां
May 10, 2026 | 02:15 PM












