एमके स्टालिन (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
देश

डीएमके ने भारत के नक्शे से गायब किया पीओके और अक्साई चिन, बढ़ा बवाल तो भाजपा को बताया जिम्मेदार

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन विवादों में फंस गए हैं। दरअसल उनकी पार्टी DMK के NRI विंग ने सोशल मीडिया पर एक भारत का नक्शा जारी किया है, जिसमें से अक्साई चिन और पीओके गायब हैं।

Saurabh Pal

चेन्नईः तमिलनाडु की सत्तारूढ़ DMK विवादों में फंस गई है। दरअसल DMk की NRI विंग ने सोशल मिडिया पर भारत का नक्शा शेयर किया था। जिसमें से पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर और अक्साई चिन गायब था। जिसको लेकर भाजपा ने DMk पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

तमिलनाडु भाजपा ने द्रविड़ मुनेत्र कड़गम पर भारत की संप्रभुता के साथ विश्वसघात करने का आरोप लगाया है। हालांकि विवाद बढ़ता देख सोशल मीडिया से पोस्ट डिलीट कर दी गई।

ये भी पढ़ें-

वहीं तमिलनाडु भाजपा ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि "'𝐃𝐌𝐊 𝐬𝐭𝐚𝐧𝐝𝐬 𝐞𝐱𝐩𝐨𝐬𝐞𝐝 𝐚𝐬 𝐭𝐡𝐞 𝐥𝐨𝐲𝐚𝐥 𝐚𝐥𝐥𝐲 𝐨𝐟 𝐈𝐧𝐝𝐢𝐚’𝐬 𝐞𝐧𝐞𝐦𝐢𝐞𝐬! अलगाववादी मूल्यों को बढ़ावा देने से लेकर उत्तर-दक्षिण विभाजन को गहरा करके अशांति फैलाने तक, इसरो रॉकेट पर बेशर्मी से चीनी झंडा लगाने तक, हमें लगता था कि हमने डीएमके की भारत विरोधी गतिविधियों के बारे में सब कुछ देख लिया है। फिर भी, वे अब एक नए निम्न स्तर पर पहुंच गए हैं, जिससे भारत को नष्ट करने के इरादे वाली ताकतों के प्रति उनकी वफादारी का पता चलता है। भारत का नक्शा साझा करने का उनका कृत्य, जिसमें पीओके और अक्साई चिन शामिल नहीं है, भारत की संप्रभुता के साथ एक बड़ा विश्वासघात है।"

भाजपा ने कहा कि "एमके स्टालिन के नेतृत्व में बार-बार यह प्रदर्शित करता रहा है कि वह भारत की अखंडता से अधिक राष्ट्र विरोधी मूल्यों के साथ अपने संबंधों को महत्व देता है। अब समय आ गया है कि देश डीएमके को उसके खतरनाक जुड़ावों के लिए एकजुट करे और सभी खतरों के खिलाफ भारत की संप्रभुता की रक्षा करने के हमारे सामूहिक संकल्प की पुष्टि करे! भाजपा, तमिलनाडु और पूरे भारत की जनता की ओर से इस अपमानजनक और शर्मनाक कृत्य के लिए DMK प्रमुख स्टालिन से बिना शर्त माफ़ी मांगने की मांग करता है!"

वहीं DMK प्रवक्ता भाजपा के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि विवादित नक्शा हमने नहीं, भारत सरकार ने बनाया था। TKS एलंगोवन ने विवादित नक्शे के लिए भारत सरकार को ही जिम्मेदार ठहरा दिया। उन्होंने कहा कि यह तस्वीर भारत के राज्यों की जीडीपी के योगदान को दिखाता है। जिन राज्यों में भाजपा की सरकार है वहां हालात बहुत खराब हैं, लेकिन तमिलनाडु का योगदान उन सबसे कहीं बेहतर है।

सोनिया गांधी ने वंदे मातरम गाने से रोका...तो भड़के अमित शाह, चित्तौड़गढ़ से ललकारा, FIR हुई दर्ज- VIDEO

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

15 अगस्त की सुबह लाल किला जाने से पहले किससे मिले थे PM मोदी? इंस्टा पर शेयर किया ये खास लम्हा, देखें VIDEO

दिमागी नक्सल पर सियासी घमासान, पीएम मोदी के बयान पर चिदंबरम का तीखा पलटवार

मैं टेंडर कमेटी में नहीं था, मरने से पहले आशीष बनर्जी का खुलासा, सुसाइड नोट में लिखा- मेरी सबसे बड़ी गलती...