प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)  
देश

आज वाराणसी दौरे पर PM मोदी, करेंगे 6,600 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रविवार यानी 20 अक्टुबर को वाराणसी दौरे पर रहेंगे। वे इस दौरान वाराणसी में 23 बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे, जिनकी कुल लागत 6,600 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

राहुल गोस्वामी

वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रविवार यानी 20 अक्टुबर को वाराणसी दौरे पर रहेंगे। वे इस दौरान वाराणसी में 23 बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे, जिनकी कुल लागत6,600 करोड़ रुपए बताई जा रही है। इन खास परियोजनाओं में शंकर हॉस्पिटल और सिविल एविएशन के एयरपोर्ट भी शामिल है। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी और देश के अन्य शहरों के लिए नेत्र अस्पताल, हवाई अड्डे एवं छात्रावास समेत 6,600 करोड़ रुपये से अधिक की 20 से अधिक परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

इस बाबत प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि PM मोदी पवित्र नगरी में आरजे शंकर नेत्र अस्पताल का भी उद्घाटन करेंगे, जो विभिन्न नेत्र रोगों से संबंधित व्यापक परामर्श और उपचार प्रदान करेगा। इसके साथ ही वे लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रनवे के विस्तार और नए टर्मिनल भवन के निर्माण तथा संबद्ध कार्यों की आधारशिला रखेंगे, जिसकी कुल लागत लगभग 2,870 करोड़ रुपये होगी।

PMO द्वारा जारी बयान में कहा गया कि वह आगरा हवाई अड्डे पर 570 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से, दरभंगा हवाई अड्डे पर लगभग 910 करोड़ रुपये की लागत से तथा बागडोगरा हवाई अड्डे पर लगभग 1,550 करोड़ रुपये की लागत से नए सिविल एन्क्लेव की आधारशिला रखेंगे।

इसका बाद प्रधानमंत्री रीवा, अंबिकापुर और सहारनपुर हवाई अड्डों के नए टर्मिनल भवनों का उद्घाटन करेंगे, जिनका निर्माण 220 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से किया जा रहा है। इससे इन हवाई अड्डों की संयुक्त रूप से यात्री क्षमता सालाना 2.3 करोड़ से अधिक हो जाएगी। वहीं अन्य परियोजनाओं के अलावा, PM मोदी ‘खेलो इंडिया' योजना और स्मार्ट सिटी मिशन के तहत 210 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से वाराणसी खेल परिसर के पुनर्विकास के चरण 2 और 3 का उद्घाटन करेंगे। इस परियोजना में एक अत्याधुनिक खेल परिसर का निर्माण शामिल है, जिसमें एक राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र, खिलाड़ियों के छात्रावास, खेल विज्ञान केंद्र, विभिन्न खेलों के लिए अभ्यास मैदान और इनडोर शूटिंग रेंज शामिल होंगे।

PMO के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी लालपुर में डॉ। भीमराव अंबेडकर खेल स्टेडियम में 100 बिस्तर वाले बालिकाओं और बालकों के छात्रावास तथा सार्वजनिक मंडप का भी उद्घाटन करेंगे। वह सारनाथ में बौद्ध धर्म से संबंधित क्षेत्रों में पर्यटन विकास परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे। बयान में कहा गया कि PM मोदी बाणासुर मंदिर और गुरुधाम मंदिर में पर्यटन विकास कार्यों और पार्कों के सौंदर्यीकरण तथा पुनर्विकास जैसी परियोजनाओं का भी आज उद्घाटन करेंगे।

स्मित मच्छार के साहस ने याद दिलाया 1986 का वो हमला, जिसमें नीरजा भनोट ने आतंकी से लड़कर बचाई थी सैंकड़ों जाने

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र

कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? कभी परिवार के टेक्सटाइल बिजनेस में बनाने वाले थे करियर, सब छोड़कर बन गए पायलट

फॉर्म 6 के बाद अब फॉर्म 7 पर रार! SIR पर कांग्रेस नेताओं का ताबड़तोड़ प्रहार, क्या बोल गए डीके शिवकुमार ?

Captain Smit Machchhar: PM नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित की बहादुरी को सराहा, पत्नी और माता-पिता से की बात