IMD ने इन राज्यों में जारी किया बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली समेत उत्तर भारत में कैसा रहेगा आज वेदर

मौसम विभाग ने दक्षिण के कई राज्यों में कई जगहों पर बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं, अरब सागर में 35 से 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के आसार बताए जा रहे हैं। भारत के कई हिस्सों में 25 अक्टूबर के बाद ठंड का दौर शुरू हो सकता है।
IMD ने इन राज्यों में जारी किया बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली समेत उत्तर भारत में कैसा रहेगा आज वेदर
आज का मौसम (सौ. कैनवा)
Published on: 
Updated on: 

दिल्ली: उत्तर भारत सहित देश के कई इलाकों में मौसम स्थिर रहने की संभावना है। मानसून की विदाई के बाद उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। बदलते मौसम के बीच वायरल बीमारियां भी देखने को मिल रही है। वहीं, मौसम विभाग ने दक्षिण के कई राज्यों में कई जगहों पर बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं, अरब सागर में 35 से 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के आसार बताए जा रहे हैं। ऐसे में मछुआरों को इन क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

दिल्ली एनसीआर में तापमान एक बार फिर बढ़ने लगा है जिसके चलते लोगों को दिन में गर्मी का अहसास फिर से होने लगा है। हालांकि अक्तूबर के शुरुआती दिनों में हल्की ठंड महसूस हुई थी। लेकिन इस हफ्ते दिल्ली में तापमान बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार भारत के कई हिस्सों में 25 अक्टूबर के बाद ठंड का दौर शुरू हो सकता है। आज यानी 20 अक्टूबर तक अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री तक रह सकता है। आने वाले दिनों में भी मौसम के साफ रहने के अनुमान है।

किन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार 20 अक्टूबर को अंडमान निकोबार आइलैंड में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। इसके अलावा तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, केरल, दक्षिण और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, कोकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और गुजरात के हिस्सों में बारिश हो सकती है। इसके लिए इन राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया है। भारी वर्षा के कारण इन जगहों पर हल्की ठंड भी महसूस की जा सकती है।

आने वाली हफ्ते में कैसा रहेगा तापमान

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों 21 से 25 अक्टूबर तक भी कुछ राज्यों में भारी बारिश के लिए चेतावनी जारी की है। जहां अंडमान निकोबार आइलैंड के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी रहेगा। वहीं कर्नाटक, तमिलनाडू, केरल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल जैसे इलाकों में बारिश की संभावना है। इसके अलावा महाराष्ट्र में भी वर्षा के लिए चेतावनी जारी की जा चुकी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com