भाजपा ने उपचुनाव के लिए 25 प्रत्याशियों का किया ऐलान, वायनाड से प्रियंका गांधी के खिलाफ इस नेता को मिला टिकट

भारतीय जनता पार्टी ने वायनाड लोकसभा चुनाव पर प्रत्याशी की घोषणा कर दी। इसके साथ देश के 9 राज्यों में विधानसभा उप चुनाव के लिए 24 उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी की है
प्रियंका गांधी 4 लाख से अधिक मतों से आगे
प्रियंका गांधी और नव्या हरिदास ( फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी ने वायनाड लोकसभा उपचुनाव के लिए प्रत्याशी की घोषणा कर दी। इसके साथ ही देश के 8 राज्यों में विधानसभा उपचुनाव के लिए 25 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। हालांकि जारी लिस्ट में उत्तर प्रदेश की एक सीट पर भी उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की गई है।

वायनाड लोकसभा सीट पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के खिलाफ भाजपा ने  नव्या हरिदास को चुनाव मैदान में उतारा है। ये सीट राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। बता दें कांग्रेस ने राहुल गांधी के इस्तीफे के साथ ही प्रियंका गांधी को वायनाड लोकसभा सीट से उम्मीदवार घोषित कर दिया था। इसके अलावा केरल की दो विधानसभा सीटों पर भी चुनाव होना है। विधानसभा सीटों पर पालक्काड़ से कृष्ण कुमार और चेल्लकारा से बालकृष्णन को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है।

असम और बिहार उपचुनाव के उम्मीदवार

असम की तीन सीटों पर विधानसभा प्रत्याशियों की लिस्ट भाजपा ने जारी की है। जिसमें ढोलाई से निहार रंजन दास, बेहाली से दिगंता घटोवर और समागुरी से दिप्ली रंजन शर्मा को टिकट मिला है। इनमें से ढोलाई सीट आरक्षित है। वहीं बिहार की रामगढ़ और तरारी विधानसभा सीट से क्रमशः विशाल प्रशांत और अशोक कुमार सिंह को टिकट मिला है।

छत्तीसगढ़ और कार्नाकट उपचुनाव के उम्मीदवार

छत्तीसगढ़ में एक सीट पर चुनाव होना है। यहां भाजपा ने रायपुर शहर दक्षिण से सुनील सोनी को टिकट मिला है। इसके अलावा कांग्रेस शाषित कर्नाटक में शिग्गाव और सिंदूर से क्रमशः भरत बसवराज बोम्मई और बंगारु हनुमंतु को टिकट मिला है।

राजस्थान और मध्य प्रदेश उपचुनाव के उम्मीदवार

भाजपा शाषित मध्य प्रदेश और राजस्थान में 2-2 सीटों पर विधानसभा का उपचुनाव है। यहां मध्य प्रदेश की विजयपुर और बुधनी सीट पर चुनाव है। इन सीटों पर क्रमशः भाजपा ने राम निवास रावत और रमांकांत भार्गव को प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा राजस्थान में झंझनू से राजेंद्र भावू और रामगढ़ से सुखवंत सिंह को टिकट मिला है।

ये भी पढ़ें- आखिर क्यों ट्रेंड कर रही है ये यूट्यूबर, सलमान की तरह ही मिलती है धमकी

14 राज्यों की 48 विधानसभा और 2 लोकसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। केरल की वायनाड लोकसभा सीट के साथ 13 राज्यों की 47 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को मतदान होगा। वहीं, महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट और उत्तराखंड की केदारनाथ विधानसभा सीट पर 20 नवंबर को वोटिंग होगी। सभी के नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com