पोस्टर से 'इंडिया' गायब 
देश

BRICS शिखर सम्मेलन के लिए PM मोदी रूस रवाना, लेकिन पोस्टर से 'इंडिया' गायब!

आज प्रधानमंत्री मोदी कजान में आयोजित होने वाले 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दिल्ली से रूस दो दिवसीय यात्रा के लिए रवाना हुए हैं। PM मोदी को भारत गणराज्य का प्रधानमंत्री लिखा गया है।

राहुल गोस्वामी

नई दिल्ली : जहां एक तरफ आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस की अध्यक्षता में कजान में आयोजित होने वाले 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दिल्ली से रूस दो दिवसीय यात्रा के लिए रवाना हुए हैं। वहीं आज रूस जाने से पहले प्रधानमंत्री मोदी कहा कि भारत ब्रिक्स के भीतर करीबी सहयोग को महत्व देता है जो वैश्विक विकास एजेंडे से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर बातचीत और चर्चा के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में उभरा है।

जानकारी दें कि इस बार ब्रिक्स शिखर सम्मेलन,  रूस की अध्यक्षता में कजान में हो रहा है। जिसका मुख्य विषय “वैश्विक विकास और सुरक्षा के लिए बहुपक्षवाद को मजबूत करना” है। प्रधानमंत्री के ब्रिक्स सदस्य देशों के अपने समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकें करने की भी उम्मीद है।

ब्रिक्स के मुख्य सदस्य

गौरतलब है कि, ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका ब्रिक्स के मुख्य सदस्य हैं और यह समूह वैश्विक अर्थव्यवस्था के एक चौथाई हिस्से का प्रतिनिधित्व करता है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि पिछले साल नए सदस्यों को जोड़ने के साथ ब्रिक्स के विस्तार से वैश्विक बेहतरी के लिए इसकी समावेशिता और एजेंडा बढ़ा है।

वहीं PM मोदी ने कहा कि वह शिखर सम्मेलन में विभिन्न विषयों पर व्यापक चर्चा को लेकर आशान्वित हैं। उन्होंने कहा कि, ‘‘भारत ब्रिक्स के भीतर करीबी सहयोग को महत्व देता है जो वैश्विक विकासात्मक एजेंडा, बहुपक्षवाद, जलवायु परिवर्तन, आर्थिक सहयोग, लचीली आपूर्ति श्रृंखलाओं का निर्माण, सांस्कृतिक और लोगों से लोगों को जोड़ने आदि से जुड़े मुद्दों पर बातचीत और चर्चा के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में उभरा है।'

'इंडिया' शब्द का इस्तेमाल नहीं

लेकिन कजान से सामने आई तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि PM मोदी को भारत गणराज्य का प्रधानमंत्री लिखा गया है। रूस में रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों ने पोस्टर पर 'इंडिया' शब्द का इस्तेमाल नहीं किया है।

इससे पहले कजान में ब्रिक्स सम्मेलन से पहले वहां हो रही सजावट और भव्य तैयारियों की वीडियो सामने आई है। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि होटल कजान समेत पूरे शहर को वैश्विक सम्मेलन के लिए खास तौर पर सजाया गया है।ऐसी भी खबर है कि कज़ान में आयोजित ब्रिक्स देशों के सम्मेलन के अलावा PM मोदी कज़ान आने वाले ब्रिक्स सदस्य देशों और अन्य आमंत्रित नेताओं के साथ जरुरी द्विपक्षीय बैठकें भी कर सकते हैं।

अंबानी को पछाड़ अडानी ने मारी बाजी, देश के अमीरों में 15 नए नाम शामिल, ये रही लिस्ट

Election Commission SIR Row: ECs में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग, किसने क्या कहा?

Bank Strike: बैंक हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा फैसला, 25 सितंबर को ही खाते में आएगी सैलरी-पेंशन

मुसलमानों को निशाना बनाकर दिया जा रहा राजनीतिक संदेश... सपा नेता अबू आजमी ने बोला हमला

संजय दत्त की बहन ने ज्वाइन की नीतीश कुमार की पार्टी, JDU ने SAD-SAS से गठबंधन कर पंजाब में बनाया नया मोर्चा