वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी करते पीएम नरेंद्र मोदी सौजन्य-IANS
देश

वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी के शौकीन पीएम नरेंद्र मोदी, जानवरों के साथ ऐसे वक्त बिताते हैं

PM Narendra Modi Animal Love: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पशु-पक्षियों से खास लगाव है। पुंगनूर गायों को चारा खिलाने से मोरों को दाना देने और वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी तक, देखें खास तस्वीरें।

प्रिया जैस

PM Narendra Modi Wildlife Photography: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जानवरों से बहुत लगाव है। लोगों की भलाई के साथ-साथ उन्हें जानवरों की देखभाल करना और उनके साथ समय बिताना भी पसंद है। उनकी दिनचर्या में जानवरों के साथ समय बिताना और उन्हें खाना खिलाना शामिल है।

प्रधानमंत्री को अक्सर अपने सरकारी आवास के लॉन में सुबह की सैर और कसरत के दौरान मोरों के साथ देखा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने सरकारी आवास पर दुर्लभ, देसी और छोटे आकार की गायें रखते हैं।

गायों को खाना खिलाते पीएम मोदी

इनमें आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले की पुंगनूर नस्ल की गायें भी शामिल हैं। इस नस्ल को दुनिया की सबसे छोटी मवेशी नस्लों में से एक माना जाता है। कहा जाता है कि इन गायों की ऊंचाई 70 से 90 सेंटीमीटर के बीच होती है। प्रधानमंत्री अक्सर इन गायों को खाना खिलाते हुए वीडियो और तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।

गायों को खाना खिलाते पीएम मोदी

पीएम मोदी की तस्वीरें हुई थी वायरल

प्रधानमंत्री ने पहले भी पुंगनूर गायों के बारे में जानकारी शेयर की है। उन्होंने अपने आवास पर इस नस्ल की एक बछिया के जन्म का जिक्र किया था और उसका नाम 'दीपज्योति' रखा था। मकर संक्रांति के मौके पर उन्होंने इन गायों को चारा खिलाते हुए अपना एक वीडियो भी शेयर किया था।

हाल ही में 15 अगस्त को उन्होंने मोर के साथ अपनी तस्वीरें शेयर कीं थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मोरों को खाना खिलाते हुए एक वीडियो शेयर किया गया, जिसे सोशल मीडिया पर लोगों ने खूब पसंद किया। उनका जानवरों के साथ खास लगाव है। उन्होंने बताया था कि उनके लाल किला पहुंचने से पहले ही वे जानवर उनसे मिलने आए थे।

मोर के साथ पीएम नरेंद्र मोदी

इस वीडियो में उन्हें अपने सरकारी आवास पर मोरों और पुंगनूर गायों के साथ देखा गया। उन्हें 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास पर रखी देसी और छोटे आकार की गायों को खाना खिलाते और प्यार से सहलाते हुए देखा गया। इसके बाद उन्होंने अपने हाथों से मोरों को दाना खिलाया।

पीएम मोदी ने फोटोग्राफी में हाथ आजमाया

प्रधानमंत्री मोदी को वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी का भी शौक है। पिछले साल वे विश्व वन्यजीव दिवस के मौके पर गुजरात के गिर अभ्यारण्य पहुंचे थे। यहां उन्होंने जंगल सफारी का लुत्फ उठाया और प्राणियों के बीच समय बिताया।

वाइल्ड लाइफ फोटो खिंचते पीएम नरेंद्र मोदी

पीएम मोदी ने की खीचीं तस्वीरें

इतना ही नहीं इस दौरान उन्होंने वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी में भी अपना हाथ आजमाया। पीएम नरेंद्र मोदी ने कैमरे से ऐसी तस्वीरें लीं, जिनमें शेरों का परिवार आराम करते हुए और शान से शांतिपूर्वक बैठा हुआ दिखाई दिया।

पीएम नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व वन्यजीव दिवस पर गिर में जंगल सफारी के दौरान अच्छी खबर भी दी थी। उन्होंने बताया था कि पिछले दशक में जंगली जानवरों की संख्या में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई। इसकी तस्वीरें भी उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म शेयर किए। उनमें से एक में उनकी फोटोग्राफी की झलक भी देखने को मिली। उन्हें जब भी समय मिलता है वे प्राणियों के साथ अपना समय बिताते है और उनके साथ यादें साझा करते है। प्राणियों के प्रति उनका प्रेम साफ झलकता है।

PM Narendra Modi Birthday Live: रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने PM नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

अमेरिकी टैरिफ वाले दांव पर भारत की दो टूक, एनर्जी सुरक्षा के लिए उठाएगा सभी जरूरी कदम

PM Narendra Modi Awards: रूस-UAE से फ्रांस तक, पीएम नरेंद्र मोदी को मिले दुनिया के बड़े सम्मान; देखें PHOTOS

जम्मू-कश्मीर के ऊधमपुर में दो आतंकियों का खात्मा, बुधवार की देर रात चला सर्च अभियान; गुप्त सूचना पर कार्रवाई

PM नरेंद्र मोदी के बर्थडे पर विपक्षी नेताओं ने दी बधाई, राहुल-मायावती समेत कई नेताओं ने की लंबी उम्र की कामना