पीएम नरेंद्र मोदी सौजन्य-IANS
देश

PM नरेंद्र मोदी ने 51,000 से ज्यादा युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- FTA से खुल रहे करियर के नए अवसर

PM Narendra Modi 51000 Appointment Letters: पीएम नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 20वें रोजगार मेले में अलग-अलग सरकारी संगठनों में नए नियुक्त युवाओं को 51,000 से ज्याद नियुक्ति पत्र सौंपे।

प्रिया जैस

PM Narendra Modi Viksit Bharat 2047: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 20वें रोजगार मेले में अलग-अलग सरकारी संगठनों में नए नियुक्त युवाओं को 51,000 से ज्याद नियुक्ति पत्र सौंपे। पीएम मोदी ने सभी युवा साथियों को और उनके परिवारजनों को बधाई और जीवन की इस नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी युवाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा, देश में त्योहारों का मौसम शुरू हो गया है। इन उत्सवों के बीच, आज का दिन हजारों परिवारों के जीवन में नई खुशियां लेकर आया है।

देशभर में 51,000+ युवाओं को सरकारी नौकरी

आज देशभर में 51,000 से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र मिल रहे हैं। आप भारत सरकार से ऐसे समय में जुड़ रहे हैं जब देश एक बड़े लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है - 2047 तक 'विकसित भारत' बनाने का लक्ष्य। इस प्रयास में आप जैसे युवाओं की अहम भूमिका है।

'विकसित भारत' और 'आत्मनिर्भर भारत' को मजबूती

पीएम मोदी ने कहा सरकार का हिस्सा होने के नाते, आपके हर फैसले से 'विकसित भारत' और 'आत्मनिर्भर भारत' के अभियानों को लगातार मजबूती मिलनी चाहिए। युवा होने के नाते, अपने साथी युवाओं के प्रति आपकी एक खास जिम्मेदारी है। आज हम देख रहे हैं कि हमारे युवाओं की प्रतिभा और कौशल ने पूरी दुनिया का भरोसा जीता है। दुनिया को हमारे इनोवेटर्स, उद्यमियों और युवा शक्ति से बहुत उम्मीदें हैं।

ब्रिक्स समिट 2026 को लेकर उन्होंने कहा कि कुछ ही दिन पहले ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन संपन्न हुआ। भारत ने यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया है कि ब्रिक्स का सहयोग केवल सरकारों तक ही सीमित न रहे। बल्कि हमारे उद्यमी, किसान, महिलाएं और युवा भी इस साझेदारी में सक्रिय रूप से शामिल हों। इसी सोच के साथ 'ब्रिक्स कनेक्ट' और 'ब्रिक्स MSME सहयोग पोर्टल' जैसी पहल शुरू की गई हैं।

युवाओं के लिए नए मौके खोल रहा FTA

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोजगार मेले में युवाओं से कहापिछले कुछ सालों में, भारत ने लगभग 40 देशों के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) किए हैं। ये FTA हमारे युवाओं के लिए मौके के नए दरवाजे खोल रहे हैं।

ऐसे ट्रेड एग्रीमेंट हमारे उद्यमियों के लिए नई पार्टनरशिप का रास्ता बनाते हैं, नए बाजारों तक पहुंच दिलाते हैं और हमारे युवाओं के लिए करियर के नए अवसर पैदा करते हैं। भारत सरकार ने लगातार युवाओं को भविष्य के लिए तैयार करने पर ध्यान दिया है।

युवाओं को बढ़ावा देना सरकार का मकसद

पीएम मोदी बोले चाहे वह नेशनल एजुकेशन पॉलिसी, स्किल इंडिया मिशन, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना हो या अप्रेंटिसशिप को बढ़ावा देने की कोशिशें हों। हमारा मकसद यह पक्का करना है कि हमारे युवाओं की शिक्षा और स्किल्स बदलती हुई इकॉनमी की जरूरतों के साथ कदम मिलाकर चलें। इसका एक उदाहरण PM SETU स्कीम है। ₹60,000 करोड़ के निवेश से 1,000 सरकारी ITI को मॉडर्न बनाया जा रहा है, और इस प्रक्रिया में इंडस्ट्री की सीधी भागीदारी पक्की की जा रही है।

पीएम मोदी ने सुनाई कविता

इसी बीच, प्रधानमंत्री मोदी ने एक कविता पढ़ते हुए कहा, "सूरज हमारा हो, समंदर भी हमारा हो। नाव हमारी हो, नाविक भी हमारा हो। लहरों पर विजय लिखें, वो हौसला हमारा हो।" उन्होंने कहा कि आज भारत का युवा इसी हौसले के साथ आगे बढ़ रहा है। अब आप सभी की भारत सरकार में रहते हुए ये जिम्मेदारी है कि देश के युवाओं की आकांक्षाओं को समझते हुए आप अपने काम को बखूबी निभाएं।

श्रमिकों की सुविधा के लिए EPFO ने शुरू किया WhatsApp चैनल, एक क्लिक में हर छोटी जानकारी

DUSU Election Result 2026 LIVE: ABVP को बड़ा झटका! DUSU रिजल्ट में विजय मीणा आगे, यश डबास पीछे; हर अपडेट यहां

शराबबंदी से बढ़ता है जहर का व्यापार! सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र का पुराना नियम रद्द कर कही यह बात

तीन कंपनियों में सेंधमारी की Google Gemini, टेस्ट के दौरान चौकाने वाले दावे

उधमपुर के जंगल में छिपे जैश के 6 आतंकी! खून से सने पैरों के मिले निशान, सुरक्षा बलों ने 2 को किया ढेर