उधमपुर के जंगल में छिपे जैश के 6 आतंकी! खून से सने पैरों के मिले निशान, सुरक्षा बलों ने 2 को किया ढेर

Udhampur Terrorist Encounter: उधमपुर के मजालता जंगलों में 2 जैश आतंकियों के मारे जाने के बाद सर्च ऑपरेशन जारी है। सुरक्षा बलों को बाकी आतंकियों के छिपे होने की आशंका है।
jammu kashmir search operation
उधमपुर में सर्च ऑपरेशनसौजन्य-IANS
Published on
Updated on

Udhampur Terrorist Search Operation: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। उधमपुर जिले के जंगलों मे 6 आतंकियों के छूपे होने की खबर है। हाल ही में सुरक्षा बलों ने जिले के मजालता के ब्रतल क्षेत्र में जैश-ए-मोहम्मद के 2 पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया था। इस अभियान के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सेना के जवान जंगलों में तलाशी अभियान चला रहे है।

मिली जानकारी के अनुसार, 8 आतंकियों का समूह था, जिसमें से 2 आतंकी को मार गिराया गया है। रात में जिले में घेराबंदी के दौरान तीन आतंकियों ने गोलीबारी की और सुरक्षा बलों को उलझाए रखा था। इसी आड़ में समूह के अन्य आतंकी अंधेरे का फायदा उठाकर घने जंगलों में भाग गए।

खून से सने पैरों के मिले निशान

इन तीन आतंकियों में से सद्दाम और मुस्तफा को सुरक्षा बलों ने मार गिराया। वहीं तीसरा आतंकी घायल हुआ। सुरक्षा बलों को जंगल में घायल आतंकी के खून से सने पैर के निशान मिले हैं। इससे संदेह हुआ कि इलाके में कई आतंकी मौजूद हो सकते है। इसे ध्यान में रखते हुए सेना के जवानों ने आसापस के ठिकानों में तलाशी शुरू कर दी है।

उधमपुर जिले में ब्रतल-खुबन से लेकर बसंतगढ़ और कठुआ जिले के समीवार्ती इलाकों में तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है। इन इलाकों में घने जंगलों में आतंकियों के छुपे होने की संभावना है। कठुआ और सांबा में भी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर काम कर रही है।

आपको जानकारी दें, कि बीते दिन मारे गए दो पाकिस्तानी आतंकियों सद्दाम और मुस्तफा से संबंधित कानूनी औपचारिकताएं पूरी की गई और दोनों को देर रात ही दफना दिया गया।

सुरक्षा बलों ने OGW से की पूछताछ

सुरक्षा और खुफिया एजेंसियां, पुलिस के साथ मिलकर, हिरासत में लिए गए ओवर ग्राउंड वर्कर (OGW) से पूछताछ कर रही हैं। अधिकारी उसके संपर्कों की जांच कर रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या उसका आतंकवादियों से कोई संबंध था और क्या उसने उन्हें किसी तरह की मदद पहुंचाई थी।

जम्मू-कश्मीर में सेना, पुलिस और एजेंसियां ​​OGW से पूछताछ कर रही हैं। पुलिस अधिकारी के अनुसार, संदिग्ध से मामले के विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ की जा रही है और उसके संपर्कों की भी जांच चल रही है।

jammu kashmir search operation
NGT के समापन सत्र का PM नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन, हाइड्रोजन ट्रेन से सोलर एनर्जी तक भारत के फोकस पर की बात

सुरक्षा बलों का 'ऑपरेशन सोहन'

मजालता के ब्रताल इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद, सुरक्षा बलों ने 16 सितंबर की रात 'ऑपरेशन सोहन' शुरू किया और ब्रताल-सोहन व खुबन के जंगलों में संयुक्त तलाशी अभियान चलाया।

घेराबंदी के दौरान आतंकवादियों द्वारा गोलीबारी करने के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। अंधेरे और चुनौतीपूर्ण इलाके के बावजूद सुरक्षा बलों ने घेराबंदी बनाए रखी। 17 सितंबर को दो आतंकवादियों के शव बरामद किए गए, साथ ही हथियार और गोला-बारूद भी मिले।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com