(डिज़ाइन फोटो) 
देश

PM मोदी आज फिर देंगे 3 वंदे भारत ट्रेनों की सौगात, देश में अब दौड़ रहीं 100 से ज्यादा ट्रेनें

प्रधानमंत्री मोदी आज दक्षिण भारत में वंदे भारत एक्सप्रेस की दो नयी सेवाओं की शुरुआत करेंगे। प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल -नागरकोइल वंदे भारत और मदुरै- बेंगलुरु छावनी वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे।

राहुल गोस्वामी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री मोदी आज यानी शनिवार 31 अगस्त को 3 नई वंदे भारत ट्रेनों की सौगात देश को देगें । इस बाबत आज PM मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। यह तीनों ट्रेन चेन्नई से नागरकोइल, मदुरै से बेंगलुरु और मेरठ से लखनऊ के बीच दौड़ेंगीं।

इस बाबत दक्षिण रेलवे ने बीते शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा कि, प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल -नागरकोइल वंदे भारत और मदुरै- बेंगलुरु छावनी वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। बताया गया कि नागरकोइल तक चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस केवल उद्घाटन के दिन डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल स्टेशन से रवाना की जाएगी लेकिन इसकी नियमित सेवा चेन्नई एग्मोर (चेन्नई एषुंबूर) से होगी। यह बुधवार को छोड़कर सप्ताह के बाकी दिन संचालित की जाएगी।

ट्रेनों का टाइमटेबल और शेड्यूल

इस जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, रेलगाड़ी संख्या 20627 वंदे भारत एक्सप्रेस चेन्नई एग्मोर से सुबह पांच बजे रवाना होगी और उसी दिन अपराह्न 1.50 बजे नागरकोइल पहुंचेगी। नागरकोइल जंक्शन पहुंचने से पहले यह तांबरम, विल्लुपुरम, तिरुचिरापल्ली, डिंडुगल, मदुरै, कोविलपट्टी और तिरुनेवेली में रुकेगी। विज्ञप्ति में कहा गया है कि वापसी में यह ट्रेन संख्या 20628 के रूप में नागरकोइल जंक्शन से अपराह्न 2.20 बजे रवाना होगी और रात 11 बजे चेन्नई एग्मोर पहुंचेगी।

दक्षिण रेलवे के विज्ञप्ति के मुताबिक, मदुरै और बेंगलुरु छावनी के बीच वंदे भारत सेवा मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन संचालित की जाएगी। ट्रेन संख्या 20671 के रूप में यह मदुरै से सुबह 5.15 बजे रवाना होगी और अपराह्न एक बजे बेंगलुरु छावनी पहुंचेगी। दक्षिण रेलवे के मुताबिक यह रेलगाड़ी अपराह्न 1.30 बजे बेंगलुरु छावनी से रवाना होगी और रात 9.45 बजे मदुरै पहुंचेगी तथा दोनों तरफ डिंडुगल, तिरुचिरापल्ली, करूर, नमक्कल, सलेम और कृष्णराजपुरम में रुकेगी।

जानकारी दें कि वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत पहली बार 15 फरवरी, साल 2019 को "मेक इन इंडिया" स्कीम के तहत हुई थी। हाल-फिलहाल देश में 100 से ज्यादा वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं। वंदे भारत ट्रेनों का रूट देश के 280 से अधिक जिलों को आपस में जोड़ रही हैं।

मिर्जापुर में टला बड़ा हादसा! तीसरी रेल-लाइन के काम के दौरान धंसी मिट्टी, कई ट्रेनें डायवर्ट और कैंसिल

Kolkata Airport: DRI की बड़ी कार्रवाई, बैंकॉक जा रहे 7 यात्री गिरफ्तार; 3.51 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा जब्त

हम दोनों की विचारधारा अलग, लेकिन... PM मोदी के लिए क्या लिखीं सोनिया गांधी? किताब में खोले कई सियासी राज

रक्षा प्रतिष्ठानों की बड़ी उपलब्धि: कबाड़ से ₹89.68 करोड़ की कमाई; 16,837 फाइलें हटाई

अब इस योजना से चुनावी समर में जाएगी BJP, चुनावी राज्यों में क्षेत्रवार बनाई जा रही है विशेष रणनीति