पीएम मोदी ने दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी (सौजन्य-एक्स) 
देश

Amrit Bharat Express: देश को 2 नई अमृत भारत ट्रेनों की सौगात, PM मोदी ने दिखाई हरी झंडी, जानें किसे होगा फायदा

PM Narendra Modi Amrit Bharat Express: पीएम नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में 2 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। यह आधुनिक ट्रेनें बनारस-पुणे और अयोध्या-मुंबई के बीच दौड़ेगी।

प्रिया जैस

Varanasi Amrit Bharat Express: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए वाराणसी पहुंचे। इस दौरान कार्यक्रम में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी मौजूद हैं। महिला सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को वंदे भारत के रूप में दो बड़ी सौगात दी है।

वाराणसी में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। पहली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन बनारस-पुणे (हडपसर) तक चलेगी। तो वहीं दूसरी अमृत भारत एक्सप्रेस अयोध्या-मुंबई (लोकमान्य तिलक टर्मिनस) तक चलेगी। अयोध्या-मुंबई ट्रेन श्री राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र की कनेक्टिविटी में सुधार करेगी, जिससे प्रमुख धार्मिक स्थलों के बीच संबंध मजबूत होंगे।

इन अमृत भारत ट्रेनों से काशी विश्वनाथ धाम और श्री राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र के बीच कनेक्टिविटी मजबूत होगी बनेगी। उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच यात्रा करने वाले आम लोगों के लिए उपयोगी होंगी। इन दोनों राज्यों के बीच बिना ट्रेन बदले सीधा सफर कर पाना संभव होगा।

बनारस-हडपसर (पुणे) अमृत भारत एक्सप्रेस

बनारस (वाराणसी) से हडपसर जाने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का नंबर 02531 होगा। इस ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे। यह अमृत भारत शाम को बनारस से रवाना होगी और अगले दिन देर रात पुणे के हडपसर स्टेशन पहुंचेगी। यह पूरा सफर लगभग 30 घंटे का होगा।

बनारस-हडपसर अमृत भारत किन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन?

बनारस-हडपसर (पुणे) अमृत भारत ट्रेन में कुल 18 स्टॉप होंगे। यह ट्रेन बनारस से शुरू होकर ज्ञानपुर रोड, प्रयागराज, फतेहपुर, गोविंदपुरी, ओरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, बीना, रानी कमलापति (भोपाल), नर्मदापुरम, इटारसी, हरदा, खंडवा, भुसावल, जलगांव, मनमाड, कोपरगांव, अहिल्यानगर, दौंड और हडपसर पहुंचेगी।

अयोध्या-मुंबई (LTT) अमृत भारत एक्सप्रेस

अयोध्या-मुंबई (LTT) अमृत भारत एक्सप्रेस का ट्रेन नंबर 02212 होगा। यह ट्रेन अयोध्या कैंट से शाम को चलेगी और उसके अगले दिन शाम को मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। यह सफर लगभग 28 घंटे में पूरा होगा।

12 स्टेशनों पर रुकेगी अयोध्या-मुंबई (LTT) अमृत भारत एक्सप्रेस

अयोध्या-मुंबई (LTT) अमृत भारत एक्सप्रेस कुल के कुल 12 स्टॉप है। अयोध्या कैंट, सुल्तानपुर, एमबीडी प्रतापगढ़, प्रयागराज जंक्शन, मणिकपुर जंक्शन, सतना, जबलपुर, इटारसी जंक्शन, भुसावल जंक्शन, जलगांव जंक्शन, नासिक रोड, कल्याण जंक्शन, ठाणे होते हुए लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।

वाराणसी में कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने काशी और अयोध्या के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाने वाले कार्यों के बारे में बताया और कहा कि काशी से पुणे और अयोध्या से मुंबई के लिए शुरू की गई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों से आम जनता को बड़ा लाभ मिलेगा। इस वंदे भारत की मदद से महाराष्ट्र के लोगों को काशी विश्वनाथ धाम और अयोध्या आने के लिए एक आधुनिक और सुविधाजनक सफर का अनुभव का विकल्प प्राप्त होगा।

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली यूनिवर्सिटी में वोटिंग शुरू, 2.75 लाख छात्र चुन रहे नया छात्र संघ

Passport Rules Changed: 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए पासपोर्ट वैधता और फीस दोनों बदले, जाने नया नियम

खत्म हो रहा है PM मोदी का राजयोग? संजय राउत ने दिया ज्योतिष शास्त्र का हवाला, बोले- ग्रह छुट्टी पर नहीं जाते

IndiGo से सफर हुआ महंगा: गोद में बच्चे को बैठाने से ज्यादा सामान ले जाने तक, एयरलाइन ने बढ़ा दिए ये चार्जेस

कांग्रेस सांसद का पत्र मिलते ही 5 मिनट में आया गडकरी का फोन, तुरंत दिए कार्रवाई के निर्देश