प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फोटो- सोशल मीडिया) 
देश

बेंगलुरु में पीएम मोदी ने भरी हुंकार, कहा- 'पूरी दुनिया ने नए भारत के स्वरूप के दर्शन किए'

Bengaluru News: प्रधानमंत्री मोदी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को भारत की शक्ति का प्रतीक बताया और बेंगलुरु को न्यू इंडिया के उदय का केंद्र कहते हुए युवाओं के तकनीकी योगदान की विशेष सराहना की।

अक्षय साहू

PM Modi Bengaluru Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता को नए भारत की वैश्विक छवि का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि इस अभियान के जरिए भारत ने आतंकवादियों के ठिकानों को सीमापार जाकर नेस्तनाबूद किया और पाकिस्तान को कुछ ही घंटों में झुका दिया। इस सफलता के पीछे उन्नत तकनीक, भारतीय सेनाओं की कुशल रणनीति और 'मेक इन इंडिया' पहल की बड़ी भूमिका रही। उन्होंने विशेष रूप से बेंगलुरु और कर्नाटक के युवाओं के योगदान की सराहना की, जो इस टेक्नोलॉजी और रक्षा मिशन में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु को न्यू इंडिया के उदय का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि यह शहर एक ऐसा अनोखा संगम है, जहाँ आत्मा में तत्व ज्ञान और कर्मों में टेक्नोलॉजी की शक्ति है। बेंगलुरु ने ग्लोबल आईटी मैप पर भारत की एक मजबूत पहचान बनाई है, और इसके पीछे शहर के नागरिकों की मेहनत और प्रतिभा है।

मेट्रो परियोजना और अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर

बेंगलुरु में अपने दौरे के दौरान प्रधानमंत्री ने मेट्रो की येलो लाइन का उद्घाटन किया और तीसरे चरण की आधारशिला भी रखी। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी के शहरों को आधुनिक अर्बन प्लानिंग और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर की ज़रूरत है। भारत सरकार बेंगलुरु जैसे शहरों को भविष्य के लिए तैयार करने हेतु हजारों करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर कार्य कर रही है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था 10वें स्थान से उठकर दुनिया की टॉप-5 अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो गई है। अब देश तेज़ी से टॉप-3 इकोनॉमी बनने की दिशा में बढ़ रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि डिजिटल इंडिया और विकसित भारत की यात्रा साथ-साथ पूरी होगी।

पीएम मोदी ने कहा कि विकसित भारत की यह यात्रा, न्यूज इंडिया के साथ, डिजिटल इंडिया के कदम से कदम मिलाकर पूरी होगी। उन्होंने यह भी बताया कि इंडिया एआई मिशन जैसी योजनाएं भारत को वैश्विक एआई नेतृत्व की दिशा में तेजी से आगे ले जा रही हैं।

भारत की तकनीकी प्रगति

पीएम मोदी ने बताया कि 'इंडिया एआई मिशन' और 'सेमीकंडक्टर मिशन' भारत को तकनीक के वैश्विक नेतृत्व की ओर ले जा रहे हैं। जल्द ही मेड इन इंडिया चिप्स देश में बनने लगेंगी। उन्होंने कहा कि भारत अब ‘कम लागत, उच्च तकनीक’ वाले स्पेस मिशन का विश्वस्तरीय उदाहरण बन गया है।

Bank Loan: मरने के बाद बैंक का कर्ज कौन भरेगा? पत्नी और माता-पिता या फिर बेटा-बेटी

मामा की बेटी से शादी पर लगेगी रोक? सुप्रीम कोर्ट में बड़ी सुनवाई, जानें पूरा मामला

Aaj Ka Mausam: मौसम का बदला मिजाज, पूर्वोत्तर में भारी बारिश, दिल्ली-यूपी में कोहरा; कई राज्यों में बदला मौसम

क्रिकेट के मैदान से सियासत तक चहल की नई पारी! BJP में बड़ी जिम्मेदारी मिलते ही आया पहला रिएक्शन

LPG गैस वाले सावधान! 75 लाख ग्राहकों के कटे नाम; तुरंत करें ये काम, नहीं तो कट जाएगा आपका नाम