-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Karnataka Government Approves 80000 Seat Stadium Project After M Chinnaswamy Stadium Tragedy
बेंगलुरु हादसे के बाद CM ने किया बड़ा ऐलान, अब कर्नाटक में बनेगा देश का दूसरा सबसे बड़ा स्टेडियम
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Bengaluru to get India's second largest cricket stadium: बेंगलुरु हादसे के बाद कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने एक बड़ा ऐलान किया है। अब बेंगलुरु में देश का दूसरा सबसे बड़ा स्टेडियम बनेगा।

Bengaluru gets India’s second largest cricket stadium: बेंगलुरु हादसे के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कर्नाटक हाउसिंग बोर्ड के सूर्या सिटी, बोम्मासंद्रा में एक विश्वस्तरीय क्रिकेट स्टेडियम के प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है। जिसमें 80,000 दर्शकों की क्षमता होगी। इस स्टेडियम में ₹1650 करोड़ की लागत से बनाया जाएगा।
कर्नाटक में बनने वाला यह स्टेडियम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम के बाद देश का दूसरा सबसे बड़ा स्टेडियम होगा। कर्नाटक सरकार ने यह कदम 4 जून को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के आईपीएल 2025 विजय समारोह के दौरान बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ के बाद उठाया है, जिसमें 11 लोगों की जान चली गई थी।
इन सुविधाओं से लैस होगा स्टेडियम
क्रिकेट और अन्य खेल सुविधाओं से युक्त 100 एकड़ की भूमि पर स्टेडियम का निर्माण होगा। कर्नाटक हाउसिंग बोर्ड इस 1,650 करोड़ रुपये की परियोजना का पूरा खर्च वहन करेगा। इसमें न केवल एक क्रिकेट मैदान होगा, बल्कि आठ इनडोर और आठ आउटडोर खेलों के लिए सुविधाएं, एक आधुनिक जिम, एक प्रशिक्षण केंद्र, एक स्विमिंग पूल, एक गेस्ट हाउस, एक छात्रावास, एक होटल और अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों के लिए एक कन्वेंशन हॉल भी होगा। इस स्टेडियम के बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के नए राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) जैसा बनने की उम्मीद है।
सम्बंधित ख़बरें
रोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटा द्रविड़ का बेटा… 360 डिग्री बल्लेबाजी ने लूटी महफिल, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
हार के बाद घिरे श्रेयस और कोच गंभीर, बताया ऑरेंज कैप विनर वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन से क्यों रखा बाहर
एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम बड़े आयोजनों के लिए उपयुक्त नहीं
बेंगलुरु भगदड़ मामले के अन्वेषक न्यायमूर्ति जॉन माइकल कुन्हा जांच आयोग ने कहा है कि केवल 17 एकड़ में फैले 32,000 दर्शकों की क्षमता वाला एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम बड़े आयोजनों के लिए उपयुक्त नहीं है। आयोग ने सिफारिश की है कि ऐसे मैच अधिक जगह, बेहतर सुविधाओं और पार्किंग वाले स्थानों पर आयोजित किए जाने चाहिए।
यह भी पढ़ें: 5.41 लाख में नीलाम हुई शुभमन गिल टेस्ट जर्सी, जानिए कितने में बिकी बुमराह, जडेजा और राहुल की टी-शर्ट
महाराजा ट्रॉफी 2025 मैसूर स्थानांतरित
11 अगस्त से शुरू होने वाली घरेलू टी20 लीग महाराजा ट्रॉफी को मैसूर स्थानांतरित कर दिया गया है। पुलिस की अनुमति न मिलने के कारण कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) को महाराजा ट्रॉफी का आयोजन मैसूर में करना पड़ रहा है।इसके बाद से 2026 में महिला विश्व कप और आईपीएल मैचों की मेजबानी को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।
बेंगलुरु में भगदड़ में 11 लोगों की मौत
जून में चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के आईपीएल जीत के जश्न के दौरान स्टेडियम के आसपास मची भगदड़ ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए थे। इस हादसे में 11 लोगों की जान चली गई थी और 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।
Karnataka government approves 80000 seat stadium project after m chinnaswamy stadium tragedy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














