नई दिल्ली: आज जहां देश 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लगातार 11वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया है। इसके बाद लाल किले की प्राचीर से देश को भी संबोधित किया है। आज इस दौरान PM मोदी विकसित भारत के विषय पर बात कर की है।
आज प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले की प्राचीर से विशेष रुप से महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा उठाया। इस बाबत PM मोदी ने कहा कि देश में जब महिलाओं से अत्याचार की घटनाएं होती हैं तो मुझे बहुत तकलीफ होती है।
आज उन्होंने कहा कि आज हर क्षेत्र में महिलाएं दम खम दिखा रही हैं, उनका नेतृत्व भी खुब बढ़ा है। लेकिन जब महिलाओं से अत्याचार की घटना आती है तो मुझे चिंता होती है। उन्होंने कहा कि समय आ गया है कि महिलाओं से हो रहे अपराध में जल्द से जल्द सजा होनी चाहिए और जांच में तेजी लाई जानी चाहिए।
इसके साथ ही PM मोदी ने कहा कि हमारी माताओं, बहनों और बेटियों पर हो रहे अत्याचारों के प्रति लोगों में आज बहुत गुस्सा है। इस गुस्से को गंभीरता से लेना होगा। । । जो लोग राक्षसी कृत्य करते हैं उन्हें जल्द से जल्द सजा मिलनी चाहिए। समय की मांग है कि राक्षसी कृत्य करने वालों में भी डर पैदा हो।
PM मोदी ने यह साफ कहा कि आज चिंता की बात ये भी है कि हमाारी माताओं-बहनों के प्रति जो अत्याचार हो रहा है, उससे जनमानस में आक्रोश है। उसे हम भी महसूस कर रहे हैं। महिलाओं के खिलाफ अपराधों के जल्द जांच हो, अपराधी को जल्द सजा मिले। जब महिलाओं पर अत्याचार की घटना होती है तो खबरों में रहती है, मैं चाहता हूं कि पाप करने वालों की सजा पर भी ऐसे ही चर्चा हो। उन्हें फांसी पर लटकाना चाहिए। ये डर पैदा करना बहुत जरूरी है।
प्रधानमंत्री मोदी ने आज कहा कि करीब 10 करोड़ नई महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हैं और परिवार के फैसले लेने की प्रक्रिया का अभिन्न अंग बन गई हैं तथा व्यापक सामाजिक बदलाव लाने में योगदान दे रही हैं। PM मोदी ने आज महिला सशक्तीकरण की सराहना की। PM मोदी ने कहा, ‘‘हमें यह देखकर गर्व हो रहा है कि महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हो रही हैं।' जब महिलाएं आत्मनिर्भर हो जाती हैं तो वे परिवार के निर्णय लेने की प्रक्रिया में भाग लेती हैं और यह महत्वपूर्ण सामाजिक परिवर्तन सुनिश्चित करेगा।''