- Hindi News »
- India »
- Kolkata Rg Kar Medical College Emergency Department Crowd Suddenly Entered Campus At Midnight
Kolkata: आर जी कर मेडिकल कॉलेज के इमेरजेंसी विभाग में तोड़फोड़, आधी रात अचानक कैंपस में घुसी भीड़
- Written By: साक्षी सिंह
ट्रेनी डॉक्टर दुष्कर्म और हत्या मामले में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में देर रात भारी तनाव देखने को मिला। इमेरजेंसी विभाग में तोड़फोड़ की गई। आधी रात अचानक मेडिकल कॉलेज परिसर में भीड़ घुस गई। इसमें से कुछ लोगों ने अस्पताल परिसर में घुसकर आपातकालीन विभाग में तोड़फोड़ की।

काेलकाता कांड को लेकर विरोध प्रदर्शन करती महिलाएं
कोलकाता: ट्रेनी डॉक्टर दुष्कर्म और हत्या मामले में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में देर रात भारी तनाव देखने को मिला। इमेरजेंसी विभाग में तोड़फोड़ की गई। आधी रात अचानक मेडिकल कॉलेज परिसर में भीड़ घुस गई। इसमें से कुछ लोगों ने अस्पताल परिसर में घुसकर आपातकालीन विभाग में तोड़फोड़ की। आरजी कर अस्पताल के पास लगे पुलिस बैरिकेड तोड़कर कर भीड़ परिसर में घुस गई। गुस्साए भीड़ में से कुछ लोगों ने कुर्सियां और बोर्ड तोड़ दिए।
आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ये घटना तब घटी जब जूनियर डॉक्टर के लिए बड़ी संख्या में कोलकाता की महिलाएं न्याय की मांग कर रहे थे। इसके साथ ही ये महिलाएं कोलकाता की सड़कों प्रदर्शन कर रही थीं।
सम्बंधित ख़बरें
कोलकाता एयरपोर्ट मस्जिद पर जमीयत उलेमा की दोटूक, बोले- मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की राय के बिना कुछ नहीं
अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची कोलकाता पुलिस, समय मांगने के 24 घंटे के भीतर ही बड़ा एक्शन! जानें पूरा मामला
पहले चुनाव में मात, अब छिन जाएगा TMC का दफ्तर? संकट में घिरी ममता बनर्जी की पार्टी, जानिए क्या है पूरा मामला
कोलकाता फायरिंग कांड का मुंबई कनेक्शन: देवनार की SRA बिल्डिंग में छिपे 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार
महिलाओं के प्रदर्शन के दौरान घुस भीड़
पुलिस के मुताबिक, 30-40 युवक परिसर के अंदर घुसकर तोड़फोड़ की है। तोड़फोड़ करने वाले ये लोग कौन है इसका पता फिलहाल अभी तक नहीं चल सका है। इन सबके बीच जो सबसे बड़ी बात है वाे ये कि ये तोड़फोड़ की घटना पुलिस के सामने ही होती रही। इस पर अब सवाल ये उठने लगा है कि क्या महिलाओं के शांतिपूर्ण आंदोलन से ध्यान हटाने के लिए यह कहीं सुनियोजित घटना तो नहीं है। यही नहीं भीड़ ने धरना मंच भी तोड़ दिया गया ।
हमलावरों ने पथराव किया
हालांकि अधिकारियों ने बताया कि पुलिस जब कार्रवाई के लिए आगे बढ़ी तो हमलावरों ने उन पर पथराव करना शुरू कर दिया, जिसमें कुछ पुलिस कर्मी जख्मी भी हो गए। स्थिति ये थी कि रैफ उतारना पड़ा। आंसू गैस के गोले छोड़े गए। फिलहाल स्थिति अभी कंट्रोल में है। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए कोलकाता पुलिस के कमिश्नर विनीत गोयल भी मौके पर पहुंचे थे।
कमिश्नर ने मीडिया पर लगाया आरोप
कोलकाता पुलिस कमिश्नर विनीत कुमार गोयल ने कहा कि यहां जो कुछ हुआ है वह गलत मीडिया अभियान के कारण हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि कोलकाता पुलिस ने क्या नहीं किया है? इस मामले में उन्होंने सब कुछ किया है। मेरे हर अफसर ने साक्ष्य इकट्ठा करने के लिए दिन-रात काम किया है। यहां तक कि मुख्य आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। लेकिन फिर भी लोग अफवाहें फैला रहे हैं। पुलिस कमिश्नर ने आगे कहा कि हमने कुछ भी गलत नहीं किया है। इस दुर्भावनापूर्ण मीडिया अभियान की वजह से कोलकाता पुलिस ने लोगों का विश्वास खो दिया है।
ये भी पढ़ें:- Gallantry Award: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 103 वीरता पुरस्कारों का किया एलान, चार बलिदानी को कीर्ति चक्र
Kolkata rg kar medical college emergency department crowd suddenly entered campus at midnight
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
UPI यूजर्स हो जाएं सावधान, ये सेटिंग ऑन नहीं की तो खाते से उड़ सकते हैं पैसे, NPCI भी दे चुका है चेतावनी
May 31, 2026 | 03:13 AMSambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
May 31, 2026 | 12:07 AMAaj Ka Rashifal 31 May 2026: मेष राशि वालों को राजनैतिक लाभ, मकर जातकों की शिक्षा में प्रगति, जानें भाग्यफल
May 31, 2026 | 12:05 AMFIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
May 30, 2026 | 11:38 PMभक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
May 30, 2026 | 11:21 PMसिचुएशन रूम में 2 घंटे चली ट्रंप की बैठक; व्हाइट हाउस ने ईरान के लिए खींची ‘रेड लाइन’, अब क्या होगा?
May 30, 2026 | 11:10 PMदूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
May 30, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM














