पीएम मोदी ने पूर्व पीएम पीवी नरसिम्हा राव को श्रद्धांजलि दी (सोर्स- सोशल मीडिया) 
देश

इतिहास के मुश्किल दौर में संभाला भारत को... जानिए पूर्व पीएम नरसिम्हा राव की जयंती पर पीएम मोदी ने क्या कहा?

PM Modi Pays Tribute Narasimha Rao: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और देश के इतिहास के मुश्किल दौर में उनके योगदान को याद किया।

अक्षय साहू

PV Narasimha Rao 105th Birth Anniversary: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्‍हा राव की 105वीं जयंती पर उनको श्रद्धांजलि दी है। पीएम मोदी ने देश की तरक्की में उनके योगदान को याद किया है। उन्होंने देश के इतिहास के एक मुश्किल दौर में भारत की तरक्की में हमेशा योगदान दिया। उन्होंने एक काबिल एडमिनिस्ट्रेटर के तौर पर अपनी पहचान बनाई।

पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। पीएम मोदी ने कहा कि पीवी नरसिम्हा राव को उनके नेतृत्व और बौद्धिक कौशल के लिए सदैव स्मरण किया जाता है और यह हमारी सरकार के लिए गौरव का विषय है कि हमने राष्ट्र के प्रति उनके समृद्ध योगदान को मान्यता देते हुए साल के शुरुआत में पीवी नरसिम्हा राव को भारत रत्न से सम्मानित किया।

इस साल दिया गया था भारत रत्न

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी एक पोस्ट में कहा मैं पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव गारू को उनकी जयंती पर श्रद्धा-सुमन अर्पित करता हूं। उन्हें उनके कुशल नेतृत्व और बुद्धिमत्ता के लिए याद किया जाता है। यह हमारी सरकार के लिए सम्मान का विषय है कि राष्ट्र के लिए उनके समृद्ध योगदान को मान्यता देते हुए हमने इस वर्ष की शुरुआत में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया।

पीएम मोदी ने लिखा कि उन्होंने देश के इतिहास के एक अहम दौर में भारत की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया। एक कुशल प्रशासक के तौर पर उन्होंने अपनी पहचान बनाई। वे एक विद्वान भी थे और उन्हें भारत की विविध संस्कृति का गहरा ज्ञान और समझ थी।

शिवराज सिंह चौहान ने भी दी श्रद्धांजलि

इससे पहले केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 'एक्स' पर लिखा, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न' पीवी नरसिम्हा राव की जयंती पर कोटि-कोटि नमन करता हूं। देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दिखाने और आमजन के जीवन को सरल बनाने के अभिनव प्रयासों के लिए आपको सदैव याद किया जाएगा।

वहीं, केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पोस्ट किया, लोकप्रिय राजनेता व भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, 'भारत रत्न' पीवी नरसिम्हा राव की जयंती पर कोटिशः नमन। देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दिखाने के अभिनव प्रयासों के लिए आपको सदैव याद किया जाएगा।

एजेंसी इनपुट के साथ-

चमोली टनल हादसे में 3 की मौत, 16 मजदूर सुरक्षित बाहर; युद्धस्तर पर चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

Explainer: बिना चर्चा के 9 बिल पास, 380 सवालों में से सिर्फ 2 के ही मिले जवाब; आंकड़ों में मानसून सत्र का हाल

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

वकील बनने से नहीं रोके जाएंगे NALSAR के छात्र, बैकफुट पर बार काउंसिल, चंद घंटों में बदला फैसला

NALSAR में CJI के विरोध पर BCI का बड़ा एक्शन, 2026 बैच के छात्रों के वकील बनने पर लगाई रोक