PM मोदी ने पोस्ट किया नया इंस्टा वीडियो (Image- Insta/@narendramodi) 
देश

हम लगातार कदम उठा रहे...PM मोदी ने पोस्ट किया नया इंस्टा वीडियो, एंटी पेपर लीक बिल पर दिया मैसेज

PM Modi New Reel: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंस्टाग्राम पर नया वीडियो शेयर कर एंटी पेपर लीक बिल पर मैसेज दिया है। उन्होंने कहा कि यह कानून युवाओं के भविष्य और मेहनत की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा।

अर्पित शुक्ला

PM Modi New Instagram Video: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंस्टाग्राम पर नया वीडियो शेयर कर एंटी पेपर लीक बिल पर मैसेज दिया है। पीएम मोदी ने संसद ने एक ऐसा बिल पास किया है जो हमारी परीक्षा प्रणाली को और मज़बूत बनाता है। पीएम मोदी ने वीडियो आगे में कहा कि विश्वस्त परीक्षा पद्धति, इसके लिए हम लगातार एक के बाद एक कदम उठा रहे हैं। टास्क फोर्स की रचना हो या फास्ट ट्रैक की रचना हो। राज्यों के सुझावों को ध्यान में लेना हो। पिछले कई दशकों से हर राज्य और केंद्र सरकार पेपर लीक की परेशानी झेल रहे हैं।

पेपर माफिया गैंग को बख्शा नहीं जाएगा

बच्चों के भविष्य को भी इसके कारण संकट पैदा हो रहा है इन सब को ध्यान में रखते हुए देशव्यापी सभी राज्यों में भी और केंद्र में भी शिक्षा पद्धति में सुधार अनिवार्य हो गया है।

PM मोदी ने कहा कि टेक्नोलॉजी के भरपूर उपयोग की आवश्यकता हो गई है। उन्होंने कहा कि पेपर माफिया या पेपर लीक करने वाला गैंग देश के बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाली गैंग को बख्शा नहीं जाएगा।

दोनों सदन से पास हुआ बिल

इससे पहले संसद के दोनों सदन से एंटी पेपर लाक बिल पास हो गया है।  संसद के दोनों सदनों में एंटी पेपर लीक ब‍िल पास होने के बाद अब देशभर में संगठित तरीके से नकल गिरोह चलाने वाले या पेपर लीक कराने वालों को अधिकतम 10 साल तक की जेल की सजा हो सकती है। साथ ही अब जुर्माने की राशि भी बढ़ा दी गई है।

राज्यसभा में एंटी पेपर लीक बिल पास होने पर भाजपा सांसद मदन राठौर ने कहा कि इस देश के युवाओं के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए बहुत उत्तम बिल है। अब कभी भी पेपर लीक नहीं हो पाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने ये बिल पारित करके बहुत अच्छा काम किया है। मल्लिकार्जुन खरगे ने पूरा बिल पढ़ा ही नहीं है। वे सुर्खियों में आने के लिए ऐसी मांग कर लेते हैं जो हास्यास्पद होती है।

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट

कर्नाटक वाल्मीकि निगम मामले में घिरे नागेंद्र, BJP ने बनाया दबाव, इस्तीफे की अटकलों पर खुद दिया जवाब

जिनेवा में भारत का करारा जवाब, आखिर किस UN रिपोर्ट पर भड़का विदेश मंत्रालय? वैश्विक मंच पर दी सख्त चेतावनी

Indigo Flight 6E231 में बम की धमकी से हड़कंप, बेंगलुरु में सुरक्षित लैंडिंग, जांच में निकली अफवाह

इस्लाम में बुर्का नहीं, पर्दा जरूरी! इलाहाबाद हाईकोर्ट के हिजाब फैसले पर प्यारे खान का बड़ा बयान