प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (सोर्स-सोशल मीडिया) 
देश

मिडिल-ईस्ट जंग पर PM मोदी ने बुलाई सभी मुख्यमंत्रियों की इमरजेंसी बैठक, चुनावी राज्यों के CM नहीं होंगे शामिल

Middle East Crisis: पीएम मोदी आज मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक कर मिडिल ईस्ट संकट और ईंधन सुरक्षा की समीक्षा करेंगे। टीम इंडिया की भावना के साथ ऊर्जा आपूर्ति और वैश्विक तनाव पर रणनीति तैयार की जाएगी।

अर्पित शुक्ला

PM Modi on West Asia Tension: मिडिल ईस्ट में जारी संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बातचीत करेंगे। यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होगी, जिसमें पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव को देखते हुए राज्यों की तैयारियों और योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। बैठक का मुख्य उद्देश्य ‘टीम इंडिया’ की भावना के साथ सभी प्रयासों में बेहतर समन्वय सुनिश्चित करना है।

ईंधन सुरक्षा पर भी हो सकती है चर्चा

इस बैठक में ऊर्जा और ईंधन सुरक्षा अहम मुद्दा रहेगा। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण कच्चे तेल और गैस की वैश्विक आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। केंद्र सरकार राज्यों के साथ मिलकर ईंधन की उपलब्धता और कीमतों की स्थिति पर विचार करेगी। साथ ही समुद्री व्यापार मार्गों पर संभावित असर और जरूरी वस्तुओं की सप्लाई चेन को सुचारु बनाए रखने की रणनीति पर भी चर्चा संभव है।

चुनाव वाले राज्यों के मुख्यमंत्री नहीं होंगे शामिल

एक अधिकारी के अनुसार, जिन राज्यों में चुनाव चल रहे हैं, वहां आचार संहिता लागू होने के कारण उनके मुख्यमंत्री इस बैठक में शामिल नहीं होंगे। इन राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ अलग से बैठक आयोजित की जाएगी, जिसे कैबिनेट सचिवालय आयोजित करेगा।

पहले भी बुलाई गई थी सर्वदलीय बैठक

इससे पहले केंद्र सरकार ने बुधवार को सर्वदलीय बैठक आयोजित की थी। बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि सरकार ने विपक्ष के सभी सुझावों और सवालों को विस्तार से सुना और स्पष्ट जवाब दिए। उन्होंने कहा कि बैठक के अंत में विपक्ष ने इस पहल के लिए सरकार का धन्यवाद किया और कठिन समय में एकजुट रहने की आवश्यकता पर जोर दिया।

रिजिजू ने यह भी बताया कि कई सदस्यों ने होर्मुज स्ट्रेट से गैस और पेट्रोलियम सप्लाई से जुड़े मुद्दों पर जानकारी मांगी थी। उन्होंने कहा कि भारत पहले ही चार जहाजों को लाने में सफल रहा है, जिससे विपक्ष सरकार के प्रयासों से संतुष्ट नजर आया।

भारत में आएं और निवेश करें...अमेरिकी मैन्युफैक्चरर्स से बोले मंत्री पीयूष गोयल, SME पार्टनरशिप का दिया न्योता

CAFE-III Norms: 2027 से बदलेंगे कारों के फ्यूल एफिशिएंसी नियम, जानें नई गाड़ियों पर क्या होगा असर

अंबानी के नाम से BJP को कोसती थी सपा, अब रिलायंस के प्रेसिडेंट को ही दिया राज्यसभा टिकट, कौन हैं धनराज नथवानी?

पद्म भूषण क्यों...उन्हें भारत रत्न देकर राष्ट्रपति बना दो! CEC को लेकर BJP नेता के बयान पर CM अब्दुल्ला का तंज

पश्चिमी चंपारण के बगहा में पहुंचे पप्पू यादव, बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री; सरकार पर उठाए गंभीर सवाल