- Hindi News »
- India »
- Kiren Rijiju On Rahul Gandhi Tshirt Controversy Parliament Dress Code Debate
‘राहुल का दिमाग कंट्रोल कर रहे सलाहकार’? किरेन रिजिजू ने नेता विपक्ष को सुनाई खरी-खरी
Kiren Rijiju On Rahul Gandhi: किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी को लेकर एक बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा है कि नेता विपक्ष का दिमाग उनके एक्टिविस्ट सलाहकारों ने हाईजैक कर लिया है।
- Written By: सजल रघुवंशी

किरेन रिजिजू (सोर्स- सोशल मीडिया)
Kiren Rijiju Statement: भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी का दिमाग उनके एक्टिविस्ट सलाहकारों ने हाईजैक कर लिया है। इसके अलावा उन्होंने राहुल गांधी के टी-शर्ट पहनने को लेकर भी अपनी बात रखी और सदन में कैजुअल कपड़ों में आने पर भी सवाल उठाए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि राहुल को ऐसे लोगों से बातचीत करना ज्यादा आसान लगता है जिन्होंने कभी संसद में अपनी बात रखते हुए कोई ठोस योगदान दिया हो।
इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी से उन्हें कोई पर्सनल प्रॉब्लम नहीं है और यह भी बताया कि वह एक दूसरे से बात भी करते हैं। अब किरेन रिजिजू के इस बयान के बाद बहस तेज हो गई है।
‘राहुल गांधी का दिमाग हाईजैक कर लिया’
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने आगे कहा कि राहुल गांधी का दिमाग उनके एक्टिविस्ट सलाहकारों द्वारा हाईजैक कर लिया गया है और वह अब वही बोलते हैं जो उनके सलाहकार कहते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि जब भारतीय जनता पार्टी विपक्ष में थी तब उसने कुछ मानकों का पालन किया था और जोरदार तरीके से विरोध प्रदर्शन किए थे लेकिन उसने कभी अपनी सीमाएं पार नहीं की थीं।
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: ममता विरोध में ‘लाल’ हुआ ‘भगवा’! क्या बंगाल में लेफ्ट वोटरों ने लिखी BJP की जीत की पटकथा?
‘राहुल गांधी इसीलिए परेशान हैं…’, रामदास आठवले का बड़ा बयान, पीएम मोदी की कम सोना खरीदने सलाह पर कही ये बात
पंजाब में AAP को बड़ा झटका, CM भगवंत मान के भाई और चाचा BJP में शामिल; पार्टी में नहीं थम रही बगावत
तरनतारन में BJP जिला मुख्यालय पर हमला, एक साथ घुसे 20 नकाबपोश, नेताओं संग मारपीट के बाद की जमकर तोड़फोड़
राहुल गांधी के कपड़ों पर क्या बोले रिजिजू?
संसद में राहुल गांधी के कैजुअल कपड़ों को लेकर पूछे गए सवाल पर रिजिजू ने कहा कि विपक्ष के नेता के तौर पर किसी को भी उचित तरीके से व्यवहार करना चाहिए और कपड़े पहनना भी इसी का एक हिस्सा है। मंत्री ने कहा कि उन्हें नियमों और शिष्टाचार को समझने में दिक्कत होती है। जब आप नेता विपक्ष होते हैं तब आपको एक खास तरीके से व्यवहार करना होता है। शालीन कपड़े पहनना भी इसी का एक हिस्सा है।
सोमनाथ चटर्जी का क्यों दिया उदाहरण
किरेन रिजिजू ने कम्युनिस्ट नेता सोमनाथ चटर्जी का उदाहरण देते हुए कहा कि सोमनाथ चटर्जी पहले ढीली शर्ट और सैंडल पहना करते थे। फिर जब वह लोकसभा स्पीकर चुने गए तव वह शालीन तरीके से आने लगे जिससे वह कुर्सी पर बैठे हुए अच्छे दिखें। इसी तरह नेता विपक्ष पूरे विपक्ष का प्रतिनिधित्व करते हैं इसलिए उनके पहनावे में भी पद की गरिमा झलकनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: क्या भारत में सिर्फ 6 दिनों का बचा है तेल? पेट्रोल-डीजल और LPG पर सरकार का बड़ा बयान, जानें क्या ‘बैकअप’ प्लान
उन्होंने आगे कहा कि हो सकता है कि किसी व्यक्ति से व्यक्तिगत मतभेद हों लेकिन उस पद का सम्मान करना जरूरी होता है। यही वजह है कि कई लोगों का मानना है कि राहुल गांधी को अपने व्यवहार के साथ-साथ पहनावे में भी और बेहतर उदाहरण पेश करना चाहिए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि टी-शर्ट पहनने पर आपत्ति नहीं है, लेकिन यह औपचारिक माहौल के लिहाज से उपयुक्त नहीं लगता।
Kiren rijiju on rahul gandhi tshirt controversy parliament dress code debate
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पांच देशों के दौरे पर जाएंगे PM मोदी, यूएई से लेकर नॉर्वे तक; इन अहम मुद्दों को लेकर होगी चर्चा
May 11, 2026 | 10:13 PMAyurvedic: इस फल को खाने से बूढ़े में भी आ जाती है जवानों सी ताक़त! जानिए औषधीय गुणों से भरपूर इस फल के बारे
May 11, 2026 | 10:05 PMकोर्ट ने निदा खान को भेजा जेल, जांच में सामने आए चौंकाने वाले डिजिटल सबूत, जानें आज सुनवाई में क्या हुआ?
May 11, 2026 | 10:04 PMव्हाइट हाउस शूटआउट केस में बड़ा मोड़! आरोपी शख्स ने कोर्ट में खुद को बताया बेगुनाह, अब क्या करेंगे ट्रंप?
May 11, 2026 | 09:59 PM‘ASI ने सर्वे में तय मानकों का पालन नहीं किया…’, भोजशाला को लेकर मुस्लिम पक्ष ने उठाए सवाल; रखीं यह दलील
May 11, 2026 | 09:54 PMFitkari:फिटकरी से दूर करें चेहरे की झाइयां होंगी, इस्तेमाल का तरीका सही हो, यहां जानिए
May 11, 2026 | 09:42 PMममता सरकार में मंत्री रहे सुजीत बोस गिरफ्तार, जानें ED ने किस मामले में की कार्रवाई
May 11, 2026 | 09:41 PMवीडियो गैलरी

‘नितेश राणे को पागलखाने भेजो…’, ओवैसी को आतंकवादी बताने पर भड़के वारिस पठान, देखें VIDEO
May 11, 2026 | 02:00 PM
मिडिल ईस्ट जंग का भारत पर असर; पीएम मोदी का लोगों से सोना न खरीदने और तेल कम खाने की अपील, VIDEO वायरल
May 11, 2026 | 01:05 PM
विजय कैबिनेट की 29 वर्षीय मंत्री ने मचाया तहलका, हिंदी बोलकर जीता उत्तर भारत का दिल, कौन हैं एस कीर्तना?
May 11, 2026 | 12:48 PM
PM मोदी के बेंगलुरु पहुंचने से पहले बड़ी साजिश नाकाम! कग्गलीपुरा में मिले विस्फोटक, मचा हड़कंप
May 11, 2026 | 12:11 PM
CM बनते ही विजय का मास्टरस्ट्रोक! 200 यूनिट फ्री बिजली और महिलाओं के लिए स्पेशल फोर्स का ऐलान
May 10, 2026 | 11:11 PM
पीठ पर छूरा घोंपना कांग्रेस का काम…बंगाल की जीत से गदगद हुए PM मोदी, बेंगलुरु में गिनाई भाजपा की उपलब्धियां
May 10, 2026 | 02:15 PM














