राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे (फोटो- संसद TV) 
देश

राज्यसभा में PM के न आने पर खड़गे नाराज, कहा- संसद में आकर सदन में न आना अपमान

Rajya Sabha में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने PM मोदी की अनुपस्थिति को लेकर तीखा हमला बोला उन्होंने कहा कि जब PM संसद परिसर में मौजूद हैं, तो उनका सदन में न आना इस सदन का अपमान करना है।

सौरभ शर्मा

Parliament Session: राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए कहा कि विपक्ष की मांग थी कि प्रधानमंत्री खुद सदन में आकर अहम मुद्दे का जवाब स्वंय दें। लेकिन जब प्रधानमंत्री संसद परिसर में मौजूद हैं, फिर भी अगर वह सदन में नहीं आए, तो यह संसद का अपमान है। खरगे ने कहा कि हमने बार-बार मांग की थी कि प्रधानमंत्री खुद स्वंय जवाब दें। लेकिन वो सदन में ही नहीं आए। उन्होंने कहा कि अगर प्रधानमंत्री संसद में रहकर भी सदन में नहीं आते, तो यह सदन की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला है।

इससे पूर्व गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा जानकारी दी गई कि प्रधानमंत्री अपने कार्यालय में मौजूद हैं। उन्होंने इस बात का जवाब तव दिया जब विपक्ष बार-बार यह सवाल उठा रहा था कि प्रधानमंत्री जवाब क्यों नहीं दे रहे। विपक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार अहम मुद्दों पर चर्चा से बच रही है और प्रधानमंत्री सवालों से दूरी बना रहे हैं। वहीं इस मामले में सरकार ने कहा कि मंत्रियों के माध्यम से जवाब देना भी एक तरह की प्रक्रिया का हिस्सा है। विपक्ष इस मुद्दे को लेकर खूब आक्रामक हो गया है और राज्यसभा से वॉकआउट कर दिया।

विपक्ष के वॉकआउट पर शाह ने मारा तंज

विपक्ष के वॉकआउट पर सदन के अंदर संबोधन कर रहे गृह मंत्री शाह ने कहा कि वह हर बात का जवाब देने के लिए तैयार है फिर क्यों पीएम को बुला रहे हो। उन्होंने यहां तक कह दिया कि पहले मुझे तो सुन मैं ही काफी हूं पीएम अगर आयेंगे तो आपको ज्यादा तकलीफ हो जाएगी। इसी तरह के घमासान के बीच गृह मंत्री शाह ने अपना संबोधन दिया और विपक्ष के सभी सवालों को कोट करते हुए उन्होंने अपना भाषण पूरा किया।

दिवंगत परिवारों के प्रति संवेदनाएं

शाह ने सदन के अंदर ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा करते हुए कहा कि, पहलगाम में हमारे देश के नागरिकों को धर्म पूछकर और चुन-चुन कर उनके परिवार के सामने ही मारा दिया, गृह मंत्री ने सभी दिवंगत नागरिकों परिवारों के साथ अपनी संवेदना व्यक्त की उन्होंने कहा ऑपरेशन सिंदूर के बाद जब पाकिस्तान ने गोलीबारी की, तो इसमें कुछ नागरिक भी हताहत हुए, उनके परिजनों के प्रति भी हम गहरी संवेदना व्यक्त करना चाहता हूं।

Jantar Mantar Protest LIVE: दिल्ली पुलिस ने अनुराग ढांडा और आतिशी को जंतर-मंतर से हिरासत में लिया

Gandhian Freedom Struggle: महात्मा गांधी के वो आंदोलन जिन्होंने हिला दी थी ब्रिटिश हुकूमत की नींव

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची याचिका, SIT जांच से फॉरेंसिक ऑडिट तक, 5 अक्टूबर को होगी सुनवाई

आकाश आनंद ने फिर खेला बुआ कार्ड, मायावती से मांगी माफी, कहा- कभी किसी और पार्टी में नहीं जाऊंगा

अलनीनो के कहर से देश के 282 जिलों में सूखे का खतरा, महाराष्ट्र और कर्नाटक होंगे सबसे अधिक प्रभावित