कल पीएम किसान निधि 24वीं किस्त जारी करेंगे PM मोदी (सोर्स- सोशल मीडिया)
देश

PM Kisan 24th Installment: दिवाली से पहले किसानों को तोहफा, कल पीएम किसान की 24वीं किस्त जारी करेंगे PM मोदी

PM Kisan Samman Nidhi: पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर को गुजरात से जारी होगी। 9.34 करोड़ से अधिक किसान परिवारों को ₹18,680 करोड़ से ज्यादा की आर्थिक सहायता मिलने की जानकारी दी गई है।

अक्षय साहू

Highlights:

  • पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर को जारी होगी

  • देशभर के 9.34 करोड़ से अधिक किसान परिवारों को लाभ मिलने की जानकारी है

  • पात्र किसानों को सालाना ₹6,000 तीन किस्तों में दिए जाते हैं

PM Kisan 24th Installment 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर को गुजरात का दौरा करेंगे। इसी बीच प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए बड़ी  खबर सामने आई है। पीएम मोदी कल अपने गुजरात दौरे के दौरान किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी करेंगे। इसके तहत देशभर के 9.34 करोड़ से अधिक किसान परिवारों के बैंक खातों में ₹18,680 करोड़ से ज्यादा की राशि ट्रांसफर की जाएगी।

प्रधानमंत्री मोदी 30 और 31 अक्टूबर को गुजरात के दौरे पर रहेंगे। दौरे के पहले दिन वह बनासकांठा जिले के भीलडी में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त जारी करेंगे। वहीं, 31 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नर्मदा जिले के एकता नगर में राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में हिस्सा लेंगे। यह आयोजन देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के मौके पर होगा।

गुजरात के 52.33 लाख से अधिक किसानों को लाभ

गुजरात के कृषि मंत्री जीतू वाघाणी ने बताया कि, पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त के तहत राज्य के 52.33 लाख से अधिक किसान परिवारों को ₹1,051 करोड़ से ज्यादा की आर्थिक सहायता दी जाएगी। उन्होंने भीलडी में आयोजित होने वाले 'पीएम किसान उत्सव दिवस' कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा के बाद यह जानकारी साझा की।

PM किसान योजना में हर साल मिलते हैं ₹6,000

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को सालाना ₹6,000 दिए जाते हैं। यह रकम ₹2,000 की तीन समान किस्तों में सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाती है। कृषि मंत्री जीतू वाघाणी ने बताया कि योजना की पिछली 23 किस्तों के माध्यम से देशभर के किसानों को ₹4.47 लाख करोड़ से अधिक की राशि वितरित की जा चुकी है। गुजरात में भी अब तक लाभार्थियों को ₹24,137 करोड़ से ज्यादा की आर्थिक सहायता मिल चुकी है।

दो बायो-CNG प्लांट की आधारशिला रखेंगे PM 

पीएम किसान योजना की किस्त जारी करने के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनास डेयरी की ओर से थराद और राधनपुर में स्थापित किए जाने वाले दो कंप्रेस्ड बायोगैस (CBG) संयंत्रों का शिलान्यास भी करेंगे। इन प्लांट में गोबर को प्रोसेस करके बायोगैस तैयार की जाएगी।

दोनों प्रस्तावित संयंत्रों की क्षमता इस प्रकार है:

  • थराद प्लांट: प्रतिदिन 75 टन गोबर के प्रसंस्करण की क्षमता।

  • राधनपुर प्लांट: प्रतिदिन 100 टन गोबर के प्रसंस्करण की क्षमता।

इन दोनों संयंत्रों के शुरू होने के बाद बनास मॉडल के तहत बायो-CNG प्लांट की संख्या बढ़कर छह हो जाएगी। सभी छह संयंत्रों की संयुक्त क्षमता प्रतिदिन 515 टन गोबर के प्रसंस्करण की होगी। गोबर से तैयार बायो-CNG को रियायती दरों पर बेचा जाता है। 

बोवाइन ब्रीडिंग एंड रिसर्च सेंटर का उद्घाटन

प्रधानमंत्री मोदी 30 अक्टूबर को भारत बोवाइन ब्रीडिंग एंड रिसर्च सेंटर (BBBRC) का उद्घाटन करेंगे। इस केंद्र को तैयार करने में ₹328.77 करोड़ की लागत आई है। इसके अलावा, प्रधानमंत्री बनास डेयरी की नई आलू प्रसंस्करण विस्तार परियोजना का भी उद्घाटन करेंगे। साथ ही डेयरी की अल्ट्रा हाई टेंपरेचर (UHT) इकाई में स्थापित स्वचालित भंडारण एवं सामान निकालने की प्रणाली (ASRS) को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

ट्रोलिंग बंद करिए, अपना गढ़ संभालिए, PM मोदी को कांग्रेस का जवाब, नागपुर-वाराणसी में बड़ी हार की दिलाई याद

स्वदेशी तेजस में अमेरिकी इंजन GE-404 क्यों? समझिए भारत के फाइटर जेट का पूरा गणित

असम में बाल विवाह के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन! राज्य में 500 से अधिक लोगों पर पुलिस का शिकंजा

MLC Election Results: महाराष्ट्र में महायुति को झटका, MVA ने 5 में से 3 सीटें जीतीं, सभी सीटों के परिणाम जारी

फिलीपींस में बिना नाम लिए पाकिस्तान को रक्षा मंत्री की दो टूक, ऑपरेशन सिंदूर का उदाहरण दिया